दिल्ली AIIMS ने कहा- एक्टर ट्विशा ने आत्महत्या की: डेडबॉडी पर मारपीट के निशान नहीं मिले, CBI की चार्जशीट में सास-पति पर दहेज हत्या के आरोप0:44Play video
दिल्ली AIIMS ने कहा- एक्टर ट्विशा ने आत्महत्या की:डेडबॉडी पर मारपीट के निशान नहीं मिले, CBI की चार्जशीट में सास-पति पर दहेज हत्या के आरोपभोपाल3 मिनट पहलेकॉपी लिंकCBI ने करीब 150 गवाहों से पूछताछ करने के बाद चार्जशीट तैयार की है।दिल्ली AIIMS की टीम ने मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत को आत्महत्या बताया है। टीम…
-
कॉपी लिंक
दिल्ली AIIMS की टीम ने मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत को आत्महत्या बताया है। टीम के मुताबिक, ट्विशा के शव पर ऐसी कोई चोट नहीं थी, जिससे मेडिकोलीगल (कानूनी और चिकित्सीय) नजरिए से हमले या संघर्ष का संकेत मिलता हो।
दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) के पांच सदस्यों वाले मेडिकल बोर्ड ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की अपनी रिपोर्ट में ये बात कही है। सीलबंद लिफाफे में 10 जुलाई को दी गई ये फाइनल फोरेंसिक रिपोर्ट सोमवार को सामने आई।
इधर, मामले में CBI ने कोर्ट में 636 पेज की चार्जशीट पेश कर दी है। इसमें दोनों आरोपियों- ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है।
CBI की चार्जशीट में दहेज हत्या का आरोप
What happened
CBI ने ट्विशा की सास और पति पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80 (2) यानी दहेज हत्या, धारा 85 यानि पति या उसके रिश्तेदार द्वारा महिला के साथ क्रूरता, धारा 108 यानी आत्महत्या के लिए उकसाना, 3 (5) दहेज के लेनदेन के अलावा दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की धारा 3 और 4 लगाई है। ट्विशा के चचेरे भाई आशीष शर्मा ने कहा- चार्जशीट में क्रूरता के आरोपों की पुष्टि हुई है।
24 मई को डेडबॉडी का दूसरा पोस्टमॉर्टम किया था
बता दें कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 22 मई के आदेश पर दिल्ली एम्स के मेडिकल बोर्ड ने 24 मई को ट्विशा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया था। एम्स में फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा- किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले बोर्ड ने सभी संभावित पहलुओं से मामले की विस्तार से जांच की।
उन्होंने कहा- यह आत्महत्या का मामला था और शव पर मारपीट का कोई निशान नहीं मिला।
The details
12 मई को हुई थी ट्विशा की मौत
ट्विशा शर्मा 12 मई 2026 की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में मृत मिली थीं। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया। पहले पोस्टमॉर्टम पर सवाल उठने के बाद हाईकोर्ट ने दिल्ली AIIMS से दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के निर्देश दिए थे।
लैपटॉप का पासवर्ड देने में आपत्ति नहीं
3 अगस्त को हुई सुनवाई में सीबीआई ने आरोपी समर्थ सिंह का वॉइस सैंपल लेने और उसके लैपटॉप का पासवर्ड उपलब्ध कराने की मांग की थी।
Why it matters
समर्थ सिंह की ओर से उनके वकील ने लैपटॉप का पासवर्ड देने पर कोई आपत्ति नहीं जताई। वहीं, वॉइस सैंपल को लेकर शर्त रखी कि वॉइस सैंपल की एक कॉपी सुरक्षित रूप से कोर्ट में भी रखी जाए।
इस पर सीबीआई का कहना था कि डिजिटल साक्ष्यों की जांच और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के विश्लेषण के लिए लैपटॉप का पासवर्ड और वॉइस सैंपल महत्वपूर्ण हैं।
मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
ट्विशा ने फांसी लगाई या गला घोंटते वक्त स्ट्रगल हुआ:जिम बेल्ट में स्किन टिश्यू मिलने का मतलब क्या; क्या बच जाएंगे मां-बेटे
Background
ट्विशा शर्मा के स्किन टिश्यू जिम बेल्ट पर मिले:दिल्ली AIIMS ने 11 पेज की फॉरेंसिक रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में CBI को सौंपी
एक्ट्रेस ट्विशा केस- CBI ने पति-सास पर दर्ज की FIR:रिटायर्ड जज को हाईकोर्ट का नोटिस; MP सरकार बोली- वे जांच में मदद नहीं कर रहीं
एक्ट्रेस ट्विशा का मौत के 12 दिन बाद अंतिम संस्कार:भाई ने भोपाल में मुखाग्नि दी, दिल्ली AIIMS की टीम ने दोबारा पोस्टमॉर्टम किया
शादी में रिश्तेदारों ने कहा था-घर की जज ट्विशा होगी:सोशल मीडिया पर सामने आया वेडिंग ट्रेलर, समर्थ से मजाक करती दिखीं
What comes next
ट्विशा ने तेलुगु-शॉर्ट फिल्में की, मल्टीनेशनल एड भी शूट किए:मिस पुणे बनने से डेथ तक; जानिए कैसी थी ट्विशा शर्मा की ग्लैमरस लाइफ
भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू ने लगाई फांसी:आखिरी कॉल मेजर भाई को, बोली- अब बर्दाश्त नहीं होता, मुझे ले चलिए भैया
Topics:
- ट्विशा डेथ केस,
-
MP के शिवालयों में जन सैलाब, महाकाल की राजसी सवारी: 6.19 लाख ने किए दर्शन; ओंकारेश्वर में नौका विहार, भिलटदेव का 101 लीटर दूध से अभिषेक
उज्जैन- कॉपी लिंक
शेयरमध्य प्रदेश एक्सप्लेनरमध्य प्रदेश- कॉपी लिंक
शेयरखजुराहो में सवा इंच बारिश, 15 जिलों में पानी गिरा: एमपी के 13 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट; सीधी-मऊगंज, डिंडौरी में 8 इंच तक बारिश हो सकती है
भोपालशेयरसोलर पैनल लगाया, बिल ₹800 ही आ रहा: फिक्स्ड चार्ज ने बिगाड़ा गणित, 1.37 लाख उपभोक्ताओं पर हर महीने ₹10 करोड़ का एक्स्ट्रा बोझ
मध्य प्रदेशशेयरऐप खोलें462-10 (116.4)भारतVS284-10 (79.4)श्रीलंकाश्रीलंका 178 रन से पीछेवीडियोऔर देखेंOur DivisionsThis website follows the DNPA Code of Ethics.
फीडबैक देंTrending Topics
Local NEWS
Today Weather Update
Our Group Site Links

