BREAKINGमध्य प्रदेश- ट्रक से टकराई पिकअप, 8 की मौत: 23 मजदूर घायल, ग्वालियर से यूपी लौट रहे थे; हाईवे पर गायों को बचाने में हुआ हादसा0:18Play video

BREAKINGMP के भिंड में ट्रक से टकराई पिकअप, 8 मौतें:23 घायल, ग्वालियर से यूपी लौट रहे थे; हाईवे पर गायों को बचाने में हुआ हादसाभिंड/ग्वालियरकुछ ही क्षण पहलेकॉपी लिंकमध्य प्रदेश के भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर गोहद के छीमका गांव के पास सोमवार देर रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे…

WeatherNews Info Wire1 min read
BREAKINGमध्य प्रदेश- ट्रक से टकराई पिकअप, 8 की मौत: 23 मजदूर घायल, ग्वालियर से यूपी लौट रहे थे; हाईवे पर गायों को बचाने में हुआ हादसा0:18Play video
BREAKING

MP के भिंड में ट्रक से टकराई पिकअप, 8 मौतें:23 घायल, ग्वालियर से यूपी लौट रहे थे; हाईवे पर गायों को बचाने में हुआ हादसा

भिंड/ग्वालियरकुछ ही क्षण पहले
  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर गोहद के छीमका गांव के पास सोमवार देर रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इससे 8 लोगों की मौत हो गई। 23 घायल हैं।

पिकअप में यूपी के लखीमपुर खीरी के 29 मजदूर सवार थे। ये लोग ग्वालियर से धान की रोपाई का काम पूरा कर घर लौट रहे थे। पहले चार मजदूरों की मौत और 25 के घायल होने की जानकारी आई थी।

हादसे के बाद गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पांच शव गोहद और तीन शव ग्वालियर में रखे गए हैं। शवों की पहचान की जा रही है। हादसे में ट्रक ड्राइवर भी घायल हुआ है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किए जाने की जानकारी है।

देखिए 4 तस्वीरें…

टक्कर के बाद पिकअप के परखच्चे उड़ गए। ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है।
कुछ घायल मजदूर तो अपना नाम तक नहीं बता पा रहे हैं।
कुछ गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है।
गाय को बचाने के दौरान पिकअप बेकाबू होकर ट्रक से टकरा गई।

गायों को बचाने के दौरान हुआ हादसा

गोहद चौराहा थाना प्रभारी रामनरेश यादव के मुताबिक, पिकअप की रफ्तार करीब 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा होने का अनुमान है। छीमका गांव के पास हाईवे पर कुछ गायें सड़क पर बैठी थीं। अचानक सामने आए मवेशियों को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने पिकअप मोड़ी और सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मजदूरों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की।

धान रोपाई का काम कर लौट रहे थे मजदूर

थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि पिकअप में सवार मजदूर ग्वालियर क्षेत्र में धान की रोपाई के लिए आए थे। काम पूरा होने के बाद सभी लखीमपुर खीरी स्थित अपने गांव लौट रहे थे। रात के सफर में छीमका के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हाईवे पर मवेशियों से हादसे का खतरा

शुरुआती जांच में सड़क पर बैठी गायों को बचाने की कोशिश को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। रात में तेज गति से चलने वाले वाहनों के सामने अचानक मवेशी आने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है।

हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

ये खबर भी पढ़ें…

सतना-चित्रकूट हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत

सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना सतना-चित्रकूट मार्ग पर स्थित अमिलिया मोड़ के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। पढ़ें पूरी खबर…

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

ऐप खोलें
462-10 (116.4)
भारत
VS
284-10 (79.4)
श्रीलंका
श्रीलंका 178 रन से पीछे
वीडियोऔर देखें
Our Divisions

This website follows the DNPA Code of Ethics.

फीडबैक दें

Trending Topics

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *