श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 37 रन चाहिए: भारत के स्कोर से 238 रन पीछे, 2 विकेट बचे; कोलंबो टेस्ट का चौथा दिन आज1:05Play video
श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 37 रन चाहिए: भारत के स्कोर से 238 रन पीछे, 2 विकेट बचे; कोलंबो टेस्ट का चौथा दिन आज. कोलंबो31 मिनट पहले. कॉपी लिंक.
श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 37 रन चाहिए: भारत के स्कोर से 238 रन पीछे, 2 विकेट बचे; कोलंबो टेस्ट का चौथा दिन आज. कोलंबो31 मिनट पहले. कॉपी लिंक.
Article outline
- What happened
- The details
- A closer look
- More on the story
- The wider picture
- The bottom line
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। बुधवार को मैच का चौथा दिन है। श्रीलंका पहली पारी में 265/8 के स्कोर से आगे खेलेगा। वह भारत के पहली पारी के स्कोर 503/9 से 238 रन पीछे है।.
सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में सुबह 10: 00 बजे मैच शुरू होगा। श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए अभी 37 रन बनाने हैं। सोनल दिनूशा 85 और लाहिरू कुमारा 8 रन पर नाबाद हैं। तीसरे दिन बारिश की वजह से 2 बार खेल रुका था। चौथे दिन भी बारिश का अनुमान है।.
मोर्केल ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को वर्ल्ड क्लास बॉलर बताया। उन्होंने प्रसिद्ध की अतिरिक्त गति और उछाल को उनका प्लस पॉइंट बताया। प्रसिद्ध ने 14 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने कामिल मिशारा, कामिंदु मेंडिस और लाहिरू उदारा को आउट किया।.
भारत को चौथे दिन बड़ी 200+ रन की बड़ी लीड मिल सकती है। हालांकि टीम को आखिरी 2 विकेट जल्दी चटकाने होंगे। श्रीलंका अगर 302 रन तक पहुंच जाता है, तो वह फॉलोऑन बचा लेगा।.
भारत ने पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन पर घोषित की थी। श्रीलंका ने 83.4 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन बनाए हैं।.
सोनल दिनूशा 137 गेंद पर नाबाद 85 रन बनाए हैं। उन्होंने केशरा नुवंथा के साथ आठवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। वहीं लाहिरु कुमारा के साथ नौवें विकेट के लिए नाबाद 35 रन जोड़ चुके हैं।.
श्रीलंका के लिए पसिंदु सूरियाबंदारा ने 80 रन की पारी खेली। कामिंदु मेंडिस ने 32 और धनंजय डी सिल्वा ने 8 रन बनाए। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट लिए हैं। रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली।.
भारत ने पहली पारी 503/9 पर घोषित की थी। ध्रुव जुरेल ने 177 गेंदों पर नाबाद 115 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 117 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत ने 63 और कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन बनाए।. तीसरे दिन के खेल की खबर पढ़ें.
कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा, स्कोर 265/8: भारत 238 रन से आगे, बारिश के कारण तीसरे दिन जल्दी स्टंप्स हुआ.
कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। टीम को इसे टालने के लिए 37 रन और बनाने हैं। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 265 रन पर 8 विकेट गंवा दिए हैं। भारत ने पहली पारी में 503 रन बनाए थे। पूरी खबर पढ़ें.
खबरें और भी हैं. गावस्कर ने मैकॉय की पिच पर सवाल उठाए: ICC पर दोहरे मापदंड का आरोप; 2 दिन में खत्म हो गया था टेस्ट. Play video क्रिकेट. कॉपी लिंक.
बाबर आजम के लॉर्ड्स टेस्ट में खेलने पर सस्पेंस कायम: कल नेट्स में जांच होगी, पाकिस्तान 2 स्पिनर्स उतार सकता है. Play video क्रिकेट. कॉपी लिंक.
सरफराज श्रीलंकाई कप्तान से बोले- यहां टाइमपास करने नहीं आया: चोटिल पंत की जगह जुरेल ने विकेटकीपिंग की, बारिश से दो बार खेल रुका; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स. Play video क्रिकेट. कॉपी लिंक.
वैभव सूर्यवंशी ने 4 गेंद में 2 विकेट लिए: दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की तरफ से गेंदबाजी की; बैटिंग में 8 रन ही बना सके. Play video क्रिकेट. कॉपी लिंक. 503-9 d (138.0). श्रीलंका. श्रीलंका 238 रन से पीछे. वीडियोऔर देखें. Our Divisions This website follows the DNPA Code of Ethics. फीडबैक दें.
Our Group Site Links.
Taken together, the developments around श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 37 रन चाहिए: भारत के स्कोर point to a situation that is still moving, and the coming days should bring more clarity.



