LIVEनेपाल विदेशी रेस्क्यू टीमों की मदद लेने को राजी बाढ़ में 579 मौतें; 320 भारतीयों समेत करीब 2000 लापता, इनमें इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के CEO शामिल1:09Play videoलाइव अपडेट्स31 मिनट पहले: ईशा फाउंडेशन के 77 तीर्थयात्रियों का अब तक पता नहीं06:56 PM: नेपाल में बाढ़ के बाद इंफोसिस पब्लिक सर्विस के CEO लापता

नेपाल विदेशी रेस्क्यू टीमों की मदद लेने को राजी: बाढ़ में 579 मौतें; 320 भारतीयों समेत करीब 2000 लापता, इनमें इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के CEO शामिल.

BusinessNews Info Wire1 min read
LIVEनेपाल विदेशी रेस्क्यू टीमों की मदद लेने को राजी बाढ़ में 579 मौतें; 320 भारतीयों समेत करीब 2000 लापता, इनमें इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के CEO शामिल1:09Play videoलाइव अपडेट्स31 मिनट पहले: ईशा फाउंडेशन के 77 तीर्थयात्रियों का अब तक पता नहीं06:56 PM: नेपाल में बाढ़ के बाद इंफोसिस पब्लिक सर्विस के CEO लापता

नेपाल विदेशी रेस्क्यू टीमों की मदद लेने को राजी: बाढ़ में 579 मौतें; 320 भारतीयों समेत करीब 2000 लापता, इनमें इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के CEO शामिल.

Article outline

  1. What happened
  2. The details
  3. A closer look
  4. More on the story
  5. The wider picture
  6. The bottom line

Key points

  • 02: 19 PM28 अगस्त 2026. रेस्क्यू ऑपरेशन की 3 तस्वीरें.
  • नेपाल में बाढ़ से जुड़ीं 5 तस्वीरें.
  • एक लहर और सबकुछ खत्म, तीनों पीड़ितों की कहानी 1.
  • बॉर्डर पर लोगों को बचाते हुए चीनी कर्मचारी की मौत.
  • 'कुछ सेकंड में इमारतें समा गईं'.

काठमांडू29 मिनट पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ नेपाल से रमेश पोख्रेल. कॉपी लिंक.

इन टीमों को टनल रेस्क्यू, DNA जांच और शवों की पहचान के लिए लगाया जाएगा। बाढ़ से रसुवा और नुवाकोट के 14 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट प्रभावित हुए हैं। कई सुरंगों में फंसे लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है।.

नेपाल पुलिस के मुताबिक, बाढ़ में 579 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 2000 लोग लापता या संपर्क से बाहर हैं। इनमें 320 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। शुक्रवार को पता चला कि इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के CEO लक्ष गोपिसेट्टी भी नेपाल गए थे। उनसे भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, चीन की ओर करीब 400 भारतीय फंसे हैं, लेकिन सभी सुरक्षित हैं। भारत उनके सुरक्षित स्वदेश लौटने के लिए चीनी अधिकारियों के संपर्क में है। इसके अलावा 153 भारतीय चीन से सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं।.

चीन के CCTV मीडिया ने यह फुटेज जारी किया है। इसमें झील से पानी ओवरफ्लो होते दिख रहा है।.

दोभान ग्यिरोंग से करीब 6 किमी दूर है। 26 अगस्त को ग्यिरोंग में झील फटी थी।. तबाही के आंकड़े. नेपाल में. तिब्बत में.

खबर से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए. लाइव अपडेट्स. 33 मिनट पहले.

ईशा फाउंडेशन के 77 तीर्थयात्रियों का अब तक पता नहीं चीन-नेपाल सीमा के पास दो दिन पहले आई भीषण बाढ़ के बाद ईशा फाउंडेशन के 77 तीर्थयात्री लापता हैं। ग्रुप की कोऑर्डिनेटर के मुताबिक, पिछले दो दिनों से इनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। रेस्क्यू टीमें मौके पर मौजूद हैं, लेकिन अभी तक यात्रियों की कोई जानकारी नहीं मिली है।.

यह समूह कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहा था। बाढ़ आने के वक्त यात्री तिब्बत के ग्यिरोंग इमिग्रेशन ऑफिस में मौजूद थे। बाढ़ में पूरी बिल्डिंग तबाह हो गई। लापता यात्रियों में 19 देशों के नागरिक शामिल हैं। इनमें अमेरिका के 22, कनाडा के 12, ऑस्ट्रेलिया के 11 और ब्रिटेन के 9 लोग हैं। ग्रुप ने भारत, चीन और नेपाल के दूतावासों और संबंधित मंत्रालयों से मदद मांगी है।.

06: 56 PM28 अगस्त 2026.

नेपाल में बाढ़ के बाद इंफोसिस पब्लिक सर्विस के CEO लापता नेपाल बाढ़ के बाद इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के CEO लक्ष गोपिसेट्टी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि गोपिसेट्टी निजी यात्रा पर नेपाल गए थे। ने कंपनी ने कहा कि फिलहाल उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता गोपिसेट्टी की सुरक्षा और उनके हालचाल का पता लगाना है।.

कंपनी उनके संपर्क में आने की कोशिश कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज, इंफोसिस की एक सहायक कंपनी है। यह मुख्य रूप से अमेरिका और कनाडा में सरकारी और पब्लिक सेक्टर से जुड़े कामों पर फोकस करती है।. 06: 02 PM28 अगस्त 2026.

महाराष्ट्र के 404 पर्यटक फंसे, 60 से अब तक संपर्क नहीं नेपाल में बाढ़ के बाद महाराष्ट्र के 404 पर्यटक अलग-अलग इलाकों में फंसे हुए हैं, लेकिन सभी सुरक्षित हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, इनमें से 105 लोग भारत लौट चुके हैं, जबकि 299 लोगों से कंट्रोल रूम ने संपर्क कर लिया है।.

हालांकि, मुंबई की रिचा टूर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ नेपाल गए 60 पर्यटकों से अब तक संपर्क नहीं हो पाया है। इनमें पर्वतारोही डॉ. मिलिंद चिटले और उनकी पत्नी डॉ. जान्हवी भी शामिल हैं।.

इस बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा के बाद तिब्बत में फंसे महाराष्ट्र के 37 तीर्थयात्री मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार सुबह काठमांडू के लिए रवाना हुए।. 04: 35 PM28 अगस्त 2026.

चीन से नेपाल पहुंचे 149 भारतीयों की लिस्ट जारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नेपाल बाढ़ के बीच चीन से नेपाल पहुंचे 149 भारतीय नागरिकों की सूची जारी की है। ये सभी भारतीय आज चीन से सुरक्षित नेपाल पहुंचे थे।. 04: 11 PM28 अगस्त 2026.

भारत, चीन, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया की विशेषज्ञ टीमें टनल रेस्क्यू, DNA टेस्ट और फोरेंसिक जांच में मदद करेंगी। नेपाल में DNA जांच की क्षमता सीमित है।.

रसुवा और नुवाकोट के 14 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कई प्रोजेक्ट की सुरंगों में कर्मचारी फंसे हैं या उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। विदेशी विशेषज्ञ इन लोगों को निकालने में मदद करेंगे।. 03: 35 PM28 अगस्त 2026.

बॉर्डर पर लोगों को बचाते हुए चीनी कर्मचारी की मौत. 02: 50 PM28 अगस्त 2026.

दूतावास के प्रवक्ता के मुताबिक, नेपाल की तरफ सीमा नदी की ऊपरी धारा की एक सहायक नदी में बर्फ और चट्टानों का मलबा गिरने से नदी का बहाव रुक गया था। इससे भूस्खलन से बनी प्राकृतिक झील तैयार हुई।. 02: 19 PM28 अगस्त 2026. रेस्क्यू ऑपरेशन की 3 तस्वीरें. 01: 41 PM28 अगस्त 2026.

एक लहर और सबकुछ खत्म, तीनों पीड़ितों की कहानी 1. 'वे सब मर गए. और मैं बच गया'.

45 साल के दावा लामा की आंखों के सामने कुछ ही मिनटों में उनका पूरा परिवार उजड़ गया। बुधवार सुबह करीब 9 बजे उन्होंने तेज आवाज सुनी और हल्की हवा महसूस की। इसके तुरंत बाद कीचड़ और पानी की एक विशाल लहर तिमुरे गांव में उनके घर से टकराई।.

बाढ़ अपने साथ उनका घर, सामान और उनकी पत्नी को बहा ले गई। उनकी 7 और 8 साल की दोनों बेटियां भी लापता हैं।.

2. 'कुछ सेकंड में इमारतें समा गईं'.

स्याब्रुबेसी में तैनात 41 साल के पुलिस अधिकारी राजन खत्री को सुबह करीब 9: 10 बजे फोन पर बाढ़ की चेतावनी मिली। लेकिन फोन रखते ही तेज लहरें पुलिस स्टेशन में घुस गईं।.

Taken together, the developments around LIVEनेपाल विदेशी रेस्क्यू टीमों की मदद लेने को राजी बाढ़ में 579 point to a situation that is still moving, and the coming days should bring more clarity.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *