LIVEनेपाल में शव जलाने की बजाय दफनाए जा रहे: DNA जांच से होगी पहचान, फिर परिजनों को सौंपे जाएंगे अवशेष; अब तक 1066 मौतें1:22Play video
नेपाल में शव जलाने की बजाय दफनाए जा रहे: DNA जांच से होगी पहचान, फिर परिजनों को सौंपे जाएंगे अवशेष; अब तक 1066 मौतें.
नेपाल में शव जलाने की बजाय दफनाए जा रहे: DNA जांच से होगी पहचान, फिर परिजनों को सौंपे जाएंगे अवशेष; अब तक 1066 मौतें.
Article outline
- What happened
- The details
- A closer look
- More on the story
- The wider picture
- The bottom line
Key points
- नेपाल बाढ़ में कैसे बचा 40 साल पुराना 'हरा घर'.
- खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए.
- नेपाल के अलग-अलग जिलों में मौत का आंकड़ा.
काठमांडू5 घंटे पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ नेपाल से रमेश पोख्रेल. कॉपी लिंक.
नेपाल में बाढ़ के बाद सैकड़ों अज्ञात शवों को जलाने के बजाय दफनाया जा रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि शवों के अवशेष सुरक्षित रहें और DNA जांच से पहचान कर परिजनों को सौंपे जा सकें।.
26 अगस्त को आई बाढ़ के बाद मौतों का आंकड़ा बढ़कर 1066 हो गया है। इनमें नेपाल में 1050 और तिब्बत में 16 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 4400 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।. नेपाल त्रासदी की 4 तस्वीरें.
खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए. 07: 21 PM1 सितम्बर 2026.
नेपाल बाढ़ पीड़ितों की पहचान में भारत की मदद, DNA जांच शुरू नेपाल में बाढ़ के बाद पीड़ितों और लापता लोगों की पहचान के लिए भारत की 19 सदस्यीय फॉरेंसिक टीम ने DNA जांच शुरू कर दी है। भारतीय विशेषज्ञ नेपाल पुलिस के फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों से लिए गए DNA नमूनों का विश्लेषण कर रहे हैं।.
03: 42 PM1 सितम्बर 2026.
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने कहा है कि बाढ़ के पीछे क्लाइमेट चेंज की बड़ी भूमिका है। उनके मुताबिक, हिमालयी क्षेत्र में तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ चुका है।.
शाह ने कहा कि एक्सपर्ट्स बाढ़ की वजह बर्फ और हिमखंडों के बड़े हिस्से के टूटने को मान रहे हैं। क्लाइमेट चेंज से नेपाल जैसे देशों को झेलनी पड़ रही आपदाओं का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठाना जरूरी है।. 02: 28 PM1 सितम्बर 2026.
नेपाल के अलग-अलग जिलों में मौत का आंकड़ा. 02: 01 PM1 सितम्बर 2026.
नेपाल में मौत का आंकड़ा बढ़कर 1050 हुआ नेपाल में मौत का आंकड़ा फिर बढ़ गया है। मंगलवार शाम 6 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक केवल नेपाल में ही 1050 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, तिब्बत में अब तक 16 मौतें हुई हैं।. 01: 41 PM1 सितम्बर 2026.
नेपाल की आपदा प्रबंधन एजेंसी NDRRMA के मुताबिक, रसुवा के उत्तरगया इलाके में टेंट की कमी है। लोगों को चावल, दाल और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री की भी जरूरत है।.
ढाडिंग जिले के कई हिस्सों में पीने के पानी की कमी है। बाढ़ में सड़कें और पुल टूटने से राहत टीमों की पहुंच अब भी मुश्किल बनी हुई है।. 12: 59 PM1 सितम्बर 2026.
नेपाल के त्रिशूली में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बीच एक हरे रंग का घर पूरी तरह सुरक्षित खड़ा रहा। बाढ़ में आसपास की कई चीजें बह गईं, लेकिन यह घर अपनी जगह पर टिका रहा।.
नेपाल में 26 अगस्त को त्रिशूली नदी की बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। तेज बहाव में गाड़ियां, इमारतें और लोगों के सामान बह गए, लेकिन नुवाकोट जिले में नदी किनारे बना 40 साल पुराना हरा घर लगभग सुरक्षित बच गया।.
कतर ने नेपाल में 52 हजार लोगों के लिए राहत सामग्री भेजी कतर ने नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री भेजी है। कतर के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, राहत सामग्री लेकर एक विमान नेपाल पहुंचा।.
इस सहायता से करीब 52 हजार लोगों को मदद मिलेगी। इसमें पानी निकालने और पंपिंग के उपकरण, लाइटिंग, खाने-पीने का सामान और टेंट शामिल हैं।. 12: 05 PM1 सितम्बर 2026.
चितवन के देवघाट में नारायणी नदी किनारे रामघाट स्थित सामूहिक कब्र। शव ले जाते सशस्त्र पुलिस बल (APF) के जवान।.
सामूहिक कब्र पर बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वालों के शवों की पहचान के लिए नंबर टैग लगाए गए।. 11: 46 AM1 सितम्बर 2026.
राहत कोष में 363.94 करोड़ रुपए जमा नेपाल सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष और प्रधानमंत्री कोष के जरिए आर्थिक सहायता जुटानी शुरू की है।.
In short, LIVEनेपाल में शव जलाने की बजाय दफनाए जा रहे: DNA जांच से is the central thread here, and readers can expect follow-up reporting as the picture becomes clearer.



