MP में जहरीली शराब से 2 दिन में 12 मौतें: जहर इतना कि शरीर नीले पड़े, 109 भर्ती; सागर में 5 अधिकारी सस्पेंड, 30 पर FIR1:45Play video
MP में जहरीली शराब से 2 दिन में 12 मौतें: जहर इतना कि शरीर नीले पड़े, 109 भर्ती; सागर में 5 अधिकारी सस्पेंड, 30 पर FIR.
MP में जहरीली शराब से 2 दिन में 12 मौतें: जहर इतना कि शरीर नीले पड़े, 109 भर्ती; सागर में 5 अधिकारी सस्पेंड, 30 पर FIR.
Article outline
- What happened
- The details
- A closer look
- More on the story
- The wider picture
- The bottom line
Key points
- UP की '₹40 वाली शराब' ने 12 लोगों को मारा!
- करीब 35 लोगों को अस्पताल लाया गया था। कुछ की हालत अब भी गंभीर है।.
- जितेंद्र तिवारी, सागर5 घंटे पहले. कॉपी लिंक.
- पूर्व विधायक ने मांगा 1 करोड़ मुआवजा.
- एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें.
मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 3 की मौत शनिवार देर रात हुई थी। फिलहाल 109 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। कई मरीजों के शरीर नीले पड़ गए हैं।.
मामले में 30 आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। बंडा थाने में 20 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, जिनमें से 10 को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, विनायक थाने में भी 10 आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है।.
लापरवाही पर आबकारी-पुलिस विभाग के 5 अधिकारी सस्पेंड किए गए हैं। इनमें सहायक आबकारी आयुक्त कीर्ति दुबे, जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते, बंडा के आबकारी उप निरीक्षक रोशनी उरेते, गूगरा चौकी प्रभारी ASI पूरन सिंह और बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरज श्रीवास्तव को ग्वालियर मुख्यालय अटैच किया गया है।.
ये 4 तस्वीरें देखिए.
एहतियातन क्षेत्र की 7 शराब दुकानों को सील किया गया है। इनमें बरेठी, बंडा, शाहगढ़, मगरधा, विनायका, दलपतपुर और बरायठा की दुकानें शामिल हैं।अधिकारी दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेज रहे हैं।.
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि मामला नौरोजा और घुघरा खुर्द गांव का है। शनिवार सुबह करीब 4: 30 बजे जहरीली शराब पीने से लोगों के बीमार होने की सूचना मिली। इसके बाद प्रभावित गांवों में मेडिकल टीमों ने स्क्रीनिंग शुरू की। लक्षण मिलने पर उन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) भेजा जा रहा है।.
करीब 35 लोगों को अस्पताल लाया गया है। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर मरीजों को BMC और सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने BMC में संदिग्ध मरीजों के लिए अलग बेड की व्यवस्था की है।.
पोस्टमॉर्टम में मिथाइल अल्कोहल का शक कलेक्टर प्रतिभा पाल के मुताबिक, 2-3 शवों के पोस्टमॉर्टम में मिथाइल अल्कोहल के सेवन की आशंका सामने आई है। कुछ मरीजों के शरीर नीले पड़ गए हैं। उनमें अकड़न भी महसूस हुई है। उल्टी, सिरदर्द या बुखार जैसे लक्षण दिखने पर वे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराने की अपील की जा रही है।.
UP के ललितपुर से शराब सप्लाई का शक एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया- शुरुआती जांच में शराब की सप्लाई उत्तर प्रदेश के ललितपुर से होने की बात सामने आई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ललितपुर में भी इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।.
एहतियात के तौर पर इलाके की 7 शराब दुकानों को सील कर दिया गया है। इनके सैंपल भी लिए जा रहे हैं। अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सागर संभाग के कमिश्नर, आईजी और कलेक्टर-SP समेत कई अधिकारियों ने मृतकों के परिवारों से मुलाकात की।.
CM बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने X पर पोस्ट कर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी सागर में जहरीली शराब के कारोबार को कथित सरकारी संरक्षण मिलने का मुद्दा उठा चुकी है। जहरीली शराब का कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा है। शराब माफिया बेखौफ क्यों हैं।.
वहीं, बंडा के पूर्व कांग्रेस विधायक तरवर सिंह लोधी ने कहा- जिम्मेदार लोगों पर हत्या का केस दर्ज हो। मृतक के परिवार को 1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की है। उनका दावा है कि पिछले 3-4 दिनों में हजारों लोगों ने यह शराब पी है।. यह खबर भी पढ़ें.
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें. वीडियोऔर देखें. Our Divisions This website follows the DNPA Code of Ethics. फीडबैक दें. Our Group Site Links.
In short, MP में जहरीली शराब से 2 दिन में 12 मौतें: जहर इतना is the central thread here, and readers can expect follow-up reporting as the picture becomes clearer.


