रिपोर्ट-युद्ध का खर्च जुटाने पोर्न पर टैक्स लगाएगा यूक्रेन: 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान, 30 हजार ड्रोन खरीदे जा सकेंगे0:49Play video
रिपोर्ट-युद्ध का खर्च जुटाने पोर्न पर टैक्स लगाएगा यूक्रेन: 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान, 30 हजार ड्रोन खरीदे जा सकेंगे. कीव22 घंटे पहले. कॉपी लिंक.
रिपोर्ट-युद्ध का खर्च जुटाने पोर्न पर टैक्स लगाएगा यूक्रेन: 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान, 30 हजार ड्रोन खरीदे जा सकेंगे. कीव22 घंटे पहले. कॉपी लिंक.
Article outline
- What happened
- The details
- The key numbers
- The bottom line
Key points
- Our Divisions This website follows the DNPA Code of Ethics. फीडबैक दें.
- एक क्रिएटर ने 9 लाख डॉलर टैक्स दिया.
- GDP का आधा हिस्सा जंग पर खर्च.
'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के मुताबिक इससे सरकार को हर साल करीब 2.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 236 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। यूक्रेन के एक सांसद के मुताबिक, इतनी रकम से करीब 30 हजार ड्रोन खरीदे जा सकते हैं।.
यूक्रेन की संसद ने जुलाई में इस बिल को पहली रीडिंग में मंजूरी दे दी थी। अब इसे दूसरी रीडिंग के लिए पेश किया जाना है। पहली रीडिंग में बिल के पक्ष में 231 सांसदों ने वोट दिया, जबकि 8 ने विरोध किया। 3 सांसद मतदान से दूर रहे।.
'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के मुताबिक, 2023 में करीब 8 हजार यूक्रेनियों ने ओनली फैन्स से 13.1 करोड़ डॉलर (1237 करोड़ भारतीय रुपए) से ज्यादा कमाए थे। यह सिर्फ ओनली फैन्स की कमाई है, पूरे एडल्ट-कंटेंट कारोबार का आंकड़ा नहीं है।.
ओनली फैन्स की शुरुआत सितंबर 2016 में हुई थी। यह सब्सक्रिप्शन बेस्ड प्लेटफॉर्म है, जहां क्रिएटर्स अपने कंटेंट के बदले सीधे यूजर्स से पैसे ले सकते हैं।. टैक्स देने पर भी जांच का डर.
रिपोर्ट में एडल्ट कंटेंट क्रिएटर स्वितलाना द्वोर्निकोवा का भी जिक्र है। उनका दावा है कि वह अब तक करीब 9 लाख डॉलर यानी लगभग 8.5 करोड़ रुपए टैक्स दे चुकी हैं।.
इस याचिका को 25 हजार से ज्यादा लोगों का समर्थन मिला था। इसके बाद जेलेंस्की ने संसद से प्रस्ताव पर विचार करने की बात कही थी।.
सांसद यारोस्लाव झेलेजनियाक का कहना है कि पुलिस को वयस्कों के बीच बनाए गए एडल्ट कंटेंट के मामलों में समय लगाने के बजाय बच्चों के यौन शोषण और दूसरे गंभीर अपराधों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।. GDP का आधा हिस्सा जंग पर खर्च.
यूक्रेन रूस के साथ फरवरी 2022 से युद्ध लड़ रहा है। इस दौरान देश का सबसे बड़ा खर्च रक्षा और सेना पर हो रहा है। विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, यूक्रेन को 2024 तक जंग में करीब 171 अरब डॉलर (16 लाख करोड़ भारतीय रुपए) खर्च करने पड़े।.
युद्ध का असर यूक्रेन के पूरे बजट पर भी पड़ा है। विश्व बैंक के मुताबिक, 2025 में देश ने सुरक्षा और रक्षा पर करीब 3.83 ट्रिलियन ह्रीव्निया खर्च किए, जो उसकी GDP का करीब 42.9% था।.
फिलहाल यूक्रेन को युद्ध जारी रखने के लिए बड़ी रकम की जरूरत है। अगस्त 2026 में यूक्रेन के नए रक्षा मंत्री ने बताया था कि देश को 2026 के सैन्य बजट में करीब 27 अरब डॉलर की कमी का सामना करना पड़ रहा है।.
यानी एडल्ट कंटेंट से मिलने वाले 236 करोड़ रुपए यूक्रेन की जरूरत के मुकाबले बहुत कम हैं, लेकिन सरकार के लिए पहले से चल रहे कारोबार से अतिरिक्त टैक्स जुटाने का एक और रास्ता बन सकते हैं।. यह खबर भी पढ़ें.
वीडियोऔर देखें. Our Divisions This website follows the DNPA Code of Ethics. फीडबैक दें. Our Group Site Links.
In short, रिपोर्ट-युद्ध का खर्च जुटाने पोर्न पर टैक्स लगाएगा यूक्रेन: 236 करोड़ रुपए is the central thread here, and readers can expect follow-up reporting as the picture becomes clearer.



