नेपाल में 5 तीव्रता का भूकंप आया: 13 दिन पहले आई बाढ़ के बाद 7 सुरंगों में फंसे कर्मचारियों की तलाश जारी0:54Play video
काठमांडू5 घंटे पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ नेपाल से रमेश पोख्रेल. कॉपी लिंक.
काठमांडू5 घंटे पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ नेपाल से रमेश पोख्रेल. कॉपी लिंक.
Article outline
- What happened
- The details
- The key numbers
- A closer look
- The bottom line
Key points
- Play video अमृतसर. कॉपी लिंक. वीडियोऔर देखें.
- नेपाल बाढ़ से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए.
- Play video विदेश. कॉपी लिंक.
वहीं बाढ़ के 13 दिन बाद भी राहत और बचाव अभियान जारी है। रेस्क्यू टीम अलग-अलग 7 हाईड्रोपॉवर प्रोजेक्ट्स की सुरंगों में फंसे कर्मचारियों की तलाश कर रही हैं।.
अब तक 13 हजार से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि 4894 लोग अब भी लापता हैं। इनमें 587 विदेशी नागरिक शामिल हैं। पहाड़ी इलाकों, टूटे रास्तों और भारी मलबे के कारण बचाव अभियान में कई मुश्किलें आ रही हैं।.
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 1, 356 लोगों की मौत हुई है। वहीं तिब्बत में 43 लोगों की मौत हुई है और 519 लापता हैं।.
नेपाल हादसे को 14 दिन हो गए हैं। अभी भी लगभग 5 हजार लोग लापता हैं। जैसे ही दिन बढ़ रहे हैं, उनके रेस्क्यू की उम्मीदें भी खत्म होती जा रही है।.
नेपाल बाढ़ से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए. 01: 17 PM8 सितम्बर 2026.
नेपाल के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, सरकार ने खास तौर पर ऐसे उपकरण मांगे हैं, जिनकी मदद से बाढ़, भूस्खलन, कीचड़ और बंद या क्षतिग्रस्त सुरंगों जैसी मुश्किल जगहों पर बचाव अभियान चलाया जा सके।. 11: 09 AM8 सितम्बर 2026.
नेपाल में मौत का आंकड़ा 1357 हुआ नेपाल में मंगलवार दोपहर 1 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़कर 1357 हो गई है। इनमें से 102 शवों को परिजनों को सौंपे जा चुके हैं।. 05: 03 AM8 सितम्बर 2026.
चिलिमे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में 6 लोग फंसे नेपाल के चिलिमे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में 6 लोग फंसे हैं। इन्हें बचाने के लिए भारतीय सेना की 35 सदस्यीय टीम, नेपाल सेना और अन्य रेस्क्यू टीमें अभियान चला रही हैं।.
करीब 250 मीटर लंबी टनल में टीम 130 मीटर तक पहुंच चुकी है। प्रोजेक्ट में मौजूद 71 लोग सुरक्षित निकल चुके हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने में अभी 3-4 दिन लग सकते हैं।. 02: 43 AM8 सितम्बर 2026.
नेपाल ने 2 करोड़ डॉलर का मुआवजा मांगा नेपाल ने बाढ़ से हुए नुकसान के लिए 2 करोड़ डॉलर (लगभग 189 करोड़ रुपए) का मुआवजा मांगा है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने ब्रिटिश अखबार द गार्डियन को दिए इंटरव्यू में कहा कि, जिन देशों के ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन से जलवायु परिवर्तन बढ़ रहा है, उन्हें अब मदद के लिए आगे आना चाहिए।.
नेपाल का कहना है कि वह दुनिया के कुल ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 0.1% से भी कम योगदान करता है। इसके बावजूद जलवायु परिवर्तन का असर उस पर काफी ज्यादा पड़ रहा है। यहां तापमान दुनिया के औसत तापमान से करीब 50% ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है।.
संयुक्त राष्ट्र की 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 साल में नेपाल के पहाड़ों ने करीब एक-तिहाई बर्फ खो दी है।. 02: 11 AM8 सितम्बर 2026.
लापता भारतीयों के परिजनों से DNA सैंपल मांगे गए तिब्बत-नेपाल में 26 अगस्त को आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद कुछ भारतीय नागरिक अभी भी लापता हैं। बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने इन लापता लोगों के परिवारों से DNA सैंपल जमा करने को कहा है, ताकि चीनी अधिकारी बरामद शवों की पहचान कर सकें।.
खबरें और भी हैं. मेक्सिको में आतिशबाजी के दौरान धमाका, 10 की मौत: 64 घायल; चर्च में सेलिब्रेशन चल रहा था, सैकड़ों लोग जमा थे. Play video विदेश. कॉपी लिंक.
रिपोर्ट-युद्ध का खर्च जुटाने पोर्न पर टैक्स लगाएगा यूक्रेन: 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान, 30 हजार ड्रोन खरीदे जा सकेंगे. Play video विदेश. कॉपी लिंक.
सिख से मुस्लिम बनी पंजाबी युवती पहले से शादीशुदा निकली: पति ने इंग्लैंड में 7 दिन झाड़ियों में छिपकर रखी नजर, युवक संग घूमते पकड़ा. Play video अमृतसर. कॉपी लिंक. वीडियोऔर देखें. Our Divisions This website follows the DNPA Code of Ethics. फीडबैक दें. Our Group Site Links.
In short, नेपाल में 5 तीव्रता का भूकंप आया: 13 दिन पहले आई बाढ़ is the central thread here, and readers can expect follow-up reporting as the picture becomes clearer.




