टीम इंडिया गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर: श्रीलंका को 288 रन और बनाने हैं, डी सिल्वा-दिनूषा नाबाद; आज आखिरी दिन0:52Play video

टीम इंडिया गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर:श्रीलंका को 288 रन और बनाने हैं, डी सिल्वा-दिनूषा नाबाद; आज आखिरी दिन8 मिनट पहलेकॉपी लिंकभारतीय टीम गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर है। 372 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 84 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। उसे…

WeatherNews Info Wire1 min read
टीम इंडिया गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर: श्रीलंका को 288 रन और बनाने हैं, डी सिल्वा-दिनूषा नाबाद; आज आखिरी दिन0:52Play video
टीम इंडिया गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर:श्रीलंका को 288 रन और बनाने हैं, डी सिल्वा-दिनूषा नाबाद; आज आखिरी दिन

8 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय टीम गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर है। 372 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 84 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। उसे अभी 288 रन और बनाने हैं।

मंगलवार को खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स कर दिया गया। कप्तान धनंजय डी सिल्वा 31 और सोनल दिनूषा 25 रन पर नाबाद लौटे। दोनों में 37 रन की साझेदारी हो चुकी है। मानव सुथार ने 2, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया।

भारत ने पहली पारी में 462 और दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे। श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमटी थी, जिससे भारत को 178 रन की बढ़त मिली थी। उसने दूसरी पारी के 193 रन जोड़कर भारत ने 371 रन की कुल बढ़त हासिल की।

श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा 31 रन पर नाबाद हैं।

गॉल में आज बारिश के 75% आसार

गॉल में बुधवार को 75% बारिश के आसार हैं। मौसम वेबसाइट एक्यूवेटर ने पूर्वानुमान में बताया है कि वहां सुबह 4 बजे से वर्षा होने लगेगी। मैच चारों दिन बारिश से प्रभावित रहा है। मंगलवार को भी खेल रोकना पड़ा और खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स हो गया।

————————————-

गॉल टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

पंत ने टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के लगाए, गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा। वे भारत की ओर से टेस्ट में छक्कों का शतक लगाने वाले पहले बैटर भी बने। पढ़ें पूरी खबर

Topics:

  • भारत-श्रीलंका सीरीज,
खबरें और भी हैं…

  • दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर के चेहरे पर गेंद लगी: मैदान पर ही गिर पड़े, ICU में भर्ती; दिल्ली राइडर्स जीता

    0:39

    Play video

    क्रिकेट

    • कॉपी लिंक
    शेयर
  • डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने पर सजा: ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने 1,500 डॉलर का जुर्माना लगाया; 12 महीने कार में इंटरलॉक डिवाइस लगाना होगा

    क्रिकेट

    • कॉपी लिंक
    शेयर
ऐप खोलें
462-10 193-10 (48.5)
भारत
VS
284-10 84-4 (34.0)
श्रीलंका
श्रीलंका को जीतने के लिए 288 रन की जरूरत
वीडियोऔर देखें
Our Divisions

This website follows the DNPA Code of Ethics.

फीडबैक दें

Trending Topics

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *