दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पद ABVP को: 17 साल बाद कोई निर्दलीय भी जीता, उपाध्यक्ष पद पर उसे सबसे ज्यादा 30 हजार+ वोट मिले1:20Play video

दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पद ABVP को: 17 साल बाद कोई निर्दलीय भी जीता, उपाध्यक्ष पद पर उसे सबसे ज्यादा 30 हजार+ वोट मिले.

WeatherNews Info Wire1 min read
दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पद ABVP को: 17 साल बाद कोई निर्दलीय भी जीता, उपाध्यक्ष पद पर उसे सबसे ज्यादा 30 हजार+ वोट मिले1:20Play video

दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पद ABVP को: 17 साल बाद कोई निर्दलीय भी जीता, उपाध्यक्ष पद पर उसे सबसे ज्यादा 30 हजार+ वोट मिले.

Article outline

  1. What happened
  2. The details
  3. A closer look
  4. More on the story
  5. The wider picture
  6. The bottom line

Key points

  • दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2 कैंपस, इनमें 91 कॉलेज, चुनाव 52 में.
  • 15वें राउंड के बाद प्रेसिडेंट पद पर ABVP के यश डबास 294 वोट से आगे.
  • NSUI के नाराज कार्यकर्ताओं का साथ मिला, जीत की 3 वजहें.
  • काउंटिग से जुड़े हर अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें.
  • आदिवासी समाज से आए युवक ने राहुल को क्या-क्या बताया; VIDEO.

नई दिल्ली8 घंटे पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट के साथ सुनील मौर्य और उदय भटनागर. कॉपी लिंक.

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने तीन पदों पर जीत हासिल की। ABVP के यश डबास अध्यक्ष बने हैं। वहीं रिया छावड़ी को सचिव और लक्ष्यराज सिंह को संयुक्त सचिव पद पर जीत मिली।.

उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीता। उन्हें 30 हजार से ज्यादा वोट मिले। पिछले 17 सालों में यह पहली बार है जब DUSU के केंद्रीय पैनल में कोई निर्दलीय उम्मीदवार जीता हो। इससे पहले 2009 में निर्दलीय मनोज चौधरी और 1991 में निर्दलीय राजीव गोस्वामी DUSU अध्यक्ष बने थे।.

कांग्रेस के स्टूडेंट विंग NSUI को एक भी पद हासिल नहीं हुआ। DUSU चुनाव के लिए शुक्रवार को 52 कॉलेजों में मतदान हुआ था। इसमें 40.46% वोटिंग हुई और 1, 51, 519 छात्रों में से 61, 312 ने मतदान किया।.

DUSU चुनाव में जीत के बाद ABVP के अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव ने जीत का जश्न मनाया।.

शौकीन दिल्ली के पीरागढ़ी के रहने वाले हैं। उनके पिता बस कंडक्टर हैं और मां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने भगत सिंह कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। उनके पिता चाहते थे कि वह UPSC की तैयारी करें, लेकिन शौकीन छात्र राजनीति में आना चाहते थे।.

दिल्ली यूनिवर्सिटी में दो कैंपस हैं। साउथ और नॉर्थ कैंपस लगभग 15 किमी की दूरी पर बने हैं। दोनों कैंपस मिलाकर DU में 91 कॉलेज आते हैं, लेकिन DUSU के चुनावों में DU के सभी कॉलेज वोट नहीं कर सकते हैं।.

DUSU में सिर्फ 52 कॉलेज और फैकल्टी ही सीधे तौर पर वोटिंग में हिस्सा लेते हैं। सेंट स्टीफंस, लेडी श्री राम और जीसस एंड मैरी जैसे कुछ बड़े कॉलेज भी DUSU का हिस्सा नहीं हैं।.

काउंटिग से जुड़े हर अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें. 04: 19 PM19 सितम्बर 2026.

आदिवासी समाज से आए युवक ने राहुल को क्या-क्या बताया; VIDEO. 04: 14 PM19 सितम्बर 2026.

नए DUSU अध्यक्ष बोले- हमारी प्राथमिकता हॉस्टल, PG की सेफ्टी पर DUSU चुनाव में अध्यक्ष पद जीतने के बाद यश डबास ने कहा- मैं यह जीत उन छात्रों को समर्पित करना चाहता हूं। जो हमारी दिल्ली यूनिवर्सिटी परिवार का हिस्सा थे, लेकिन सत्य निकेतन में हुई घटना में अपनी जान गंवा बैठे। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हॉस्टल, PG और कॉलेजों का सेफ्टी ऑडिट कराना होगी।.

02: 27 PM19 सितम्बर 2026.

समाजवादी पार्टी के छात्रों ने रिजल्ट के विरोध में प्रदर्शन किया दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में सभी सीटों पर हार के बाद समाजवादी छात्र सभा के छात्रों ने चुनाव नतीजों के विरोध में प्रदर्शन किया।. 02: 12 PM19 सितम्बर 2026.

NSUI के प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार विजय मीणा ने कहा- कोर्ट जाएंगे NSUI के DUSU प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार विजय शंकर मीणा ने शनिवार को कहा, "वे रिजल्ट में फर्जीवाड़ा हुआ है। वे इसके खिलाफ दरवाजा खटखटाएंगे। हम हारे नहीं हैं, बल्कि दिल्ली यूनिवर्सिटी का हर छात्र चुनाव जीता है। आपके समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हमने कल स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज, रामजस कॉलेज और शिवाजी कॉलेज जैसे कॉलेजों में हुई घटनाओं के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी।".

उन्होंने आगे कहा, "वहां फर्जी वोटिंग हुई, छात्रों से जबरदस्ती वोट डलवाए गए और उनके ID कार्ड जब्त कर लिए गए। हम इस मामले को कोर्ट ले जाएंगे और इसके लिए लड़ेंगे।".

प्रेसिडेंट पद की दौड़ में विजय मीणा 2, 053 वोट से हार गए। उन्हें 22523 वोट मिले, जबकि ABVP के यश डबास को 24, 576 वोट मिले।. 01: 02 PM19 सितम्बर 2026.

DUSU चुनाव में ABVP की जीत, कैंडिडेट का जश्न. 10: 22 AM19 सितम्बर 2026.

18वें राउंड की गिनती के बाद ABVP तीन पदों पर आगे 18वें राउंड की काउंटिंग के बाद ABVP के यश डबास अध्यक्ष, रिया छावड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव पद पर आगे चल रहे हैं। अध्यक्ष पद पर यश डबास को 21, 109 और NSUI के विजय शंकर मीणा को 20, 554 वोट मिले हैं।.

सचिव पद पर रिया छावड़ी को 18, 366 और NSUI की नम्रता चौधरी को 13, 451 वोट मिले हैं। संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह को 14, 182, NSUI के गोपाल चौधरी को 13, 829 और SCS के विशेष यादव को 14, 045 वोट मिले हैं।.

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन आगे हैं। उन्हें 27, 501 वोट मिले हैं। ABVP के ईशु मौर्य को 14, 506 और NSUI के वीर छत्रथ को 3, 827 वोट मिले हैं।. 09: 58 AM19 सितम्बर 2026.

17वें राउंड में प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पर ABVP आगे, NSUI चारों पदों पर पीछे 17वें राउंड के बाद DUSU काउंटिंग में प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी पद पर ABVP आगे है, जबकि NSUI के उम्मीदवार चारों पदों पर पीछे चल रहे हैं। प्रेसिडेंट पद पर ABVP के यश डबास को 20, 151 वोट मिले हैं, जबकि NSUI के विजय मीणा को 19, 651 वोट मिले हैं।.

वाइस प्रेसिडेंट पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन 26, 341 वोटों के साथ बड़ी बढ़त में हैं। सेक्रेटरी पद पर ABVP की रिया छावड़ी 17, 279 वोटों के साथ आगे हैं। जॉइंट सेक्रेटरी पद पर समाजवादी समर्थित निर्दलीय विशेष यादव 13, 346 वोटों के साथ आगे हैं।.

ABVP के लक्ष्य राज सिंह को 13, 342 और NSUI के गोपाल चौधरी को 13, 293 वोट मिले हैं। काउंटिंग में कुल 20 राउंड होने का अनुमान है, हालांकि वोटिंग पिछली बार से ज्यादा होने के कारण यह संख्या 21 से 22 राउंड तक भी जा सकती है।. 09: 30 AM19 सितम्बर 2026.

15वें राउंड के बाद प्रेसिडेंट पद पर ABVP के यश डबास 294 वोट से आगे. 09: 29 AM19 सितम्बर 2026.

दीपांशु शोकीन बोले- Gen Z सच में बदलाव लाने वाला है DUSU चुनावों में वाइस प्रेसिडेंट पद पर बड़े अंतर से आगे चल रहे निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने कहा- मैं छात्रों की आवाज बनूंगा। उन सभी मुद्दों पर काम करूंगा जिन्हें हल करने का मैंने वादा किया था। Gen Z सच में बदलाव लाने वाला है।.

निर्दलीय वाइस प्रेसिडेंट उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने विक्ट्री साइन दिखाया. 08: 01 AM19 सितम्बर 2026.

दिल्ली यूनिवर्सिटी से लाइव अपडेट दे रहे भास्कर रिपोर्टर. 08: 00 AM19 सितम्बर 2026.

प्रेसिडेंट पद पर NSUI के विजय मीणा 1 वोट से आगे 9वें राउंड के बाद प्रेसिडेंट पद पर तस्वीर बदल गई है। NSUI के विजय मीणा 10, 888 वोटों के साथ ABVP के यश डबास से 1 वोट आगे हैं। यश डबास को 10, 887 वोट मिले हैं।.

सेक्रेटरी पद पर ABVP की रिया छावड़ी 9, 406 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी को 6, 958 वोट मिले हैं।.

वाइस प्रेसिडेंट पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन 14, 256 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। जॉइंट सेक्रेटरी पद पर समाजवादी समर्थित निर्दलीय विशेष यादव 7, 535 वोटों के साथ आगे हैं। A. 07: 52 AM19 सितम्बर 2026.

9वें राउंड में प्रेसिडेंट पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय मीणा 1 वोट से आगे 9वें राउंड की काउंटिंग के बाद प्रेसिडेंट पद पर बड़ा उलटफेर हुआ है। NSUI के विजय मीणा 10, 888 वोटों के साथ ABVP के यश डबास से 1 वोट आगे हैं। यश डबास को 10, 887 वोट मिले हैं।.

वाइस प्रेसिडेंट पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन 14, 256 वोटों के साथ आगे हैं। ABVP के ईशु मौर्य को 7, 399 और NSUI के वीर चतरथ को 2, 084 वोट मिले हैं।.

जॉइंट सेक्रेटरी पद पर निर्दलीय विशेष यादव 7, 535 वोटों के साथ आगे हैं। ABVP के लक्ष्य राज सिंह को 7, 032 और NSUI के गोपाल चौधरी को 6, 966 वोट मिले हैं।. 06: 42 AM19 सितम्बर 2026.

Taken together, the developments around दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पद ABVP को: 17 साल बाद कोई निर्दलीय point to a situation that is still moving, and the coming days should bring more clarity.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *