स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र: जीवन को सुंदर बनाने के लिए क्या करें; 6 बातें ध्यान रखेंगे, तो सभी से स्नेह मिल सकता है1:08Play video
Sun, Oct 11, 2026Updated 05: 55 AM IST.
Sun, Oct 11, 2026Updated 05: 55 AM IST.
Article outline
- What happened
- The details
- The bottom line
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र: जीवन को सुंदर बनाने के लिए क्या करें; 6 बातें ध्यान रखेंगे, तो सभी से स्नेह मिल सकता है. हरिद्वार1 घंटे पहले. कॉपी लिंक.
जीवन को सुंदर, शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए केवल बाहरी बातें ही नहीं, बल्कि हमारे भीतर विनयशीलता, सहजता और स्वाभाविकता जैसे गुणों का होना भी जरूरी है। ये गुण हमारी मूल प्रकृति का हिस्सा हैं, जिन्हें हम जीवन की भागदौड़, अहंकार में कहीं पीछे छोड़ देते हैं। जब हम अपने सहज, सरल, निष्कपट और पवित्र स्वरूप को पहचानते हैं, तब हमारा व्यवहार मधुर और आकर्षक बन जाता है। सभी से स्नेह पाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. 1. विनयशीलता एक आभूषण है। विनयशील होना केवल दूसरों के सामने झुकना नहीं, बल्कि अपने अहंकार को कम करना और हर व्यक्ति के लिए सम्मान का भाव रखना है। विनम्रता हमारे व्यक्तित्व को सुंदर बनाती है। 2. अपनी मूल प्रकृति को पहचानें। हमारी मूल प्रकृति सहज, सरल और स्वाभाविक रहना है। जन्म से ही हमारे अंदर निष्कपटता और निर्दोषता विद्यमान है। इन गुणों को भूलना नहीं चाहिए। 3. सहजता को जीवन का आधार बनाएं। जब हम बनावटीपन से दूर रहते हैं, तब हमारा व्यवहार स्वाभाविक बनता है। सहज व्यक्ति को स्वयं को श्रेष्ठ सिद्ध करने की आवश्यकता नहीं होती। उसकी सरलता ही उसकी पहचान बन जाती है। 4. निश्चलता बनाए रखें। निश्चलता का अर्थ है मन में छल-कपट, ईर्ष्या और द्वेष जैसे भावों को स्थान न देना। स्वच्छ भावनाएं हमारे विचारों को सकारात्मक बनाती हैं और जीवन में मानसिक शांति प्रदान करती हैं। 5. अहंकार से दूर रहें। अहंकार व्यक्ति को अपनी वास्तविकता से दूर कर देता है। विनम्रता हमें यह समझाती है कि हर व्यक्ति से कुछ न कुछ सीखा जा सकता है। यह दृष्टिकोण हमारे व्यक्तित्व का निरंतर विकास करता है। 6. पवित्रता को विचारों में उतारें। हमारे विचार ही हमारे व्यवहार का निर्माण करते हैं। इसलिए विचारों में सद्भाव, वाणी में मधुरता और कर्मों में ईमानदारी बनाए रखना जरूरी है।.
खबरें और भी हैं. स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र: चिंता किस वजह से बढ़ती है; 8 बातें ध्यान रखेंगे, तो दूर हो सकती है. Play video धर्म. कॉपी लिंक.
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र: परिस्थितियां बदलती रहती हैं; 10 बातें ध्यान रखने से जीवन के दुख दूर हो सकते हैं. Play video धर्म. कॉपी लिंक.
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र: डर और चिंता दूर करने के लिए क्या करें; 10 बातें जीवन में सकारात्मकता बढ़ा सकती हैं. Play video धर्म. कॉपी लिंक. वीडियोऔर देखें. Our Divisions This website follows the DNPA Code of Ethics. फीडबैक दें. Our Group Site Links.
In short, स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र: जीवन को सुंदर बनाने के is the central thread here, and readers can expect follow-up reporting as the picture becomes clearer.




