अमिताभ बच्चन @84: मीम्स से लेकर क्रिप्टिक पोस्ट तक चर्चा: नंबरिंग की गलती पर मांगी माफी; हेल्थ और रिटायरमेंट की अफवाहों पर भी दी सफाई1:59Play video

Sun, Oct 11, 2026Updated 05: 55 AM IST.

WeatherNews Info Wire1 min read
अमिताभ बच्चन @84: मीम्स से लेकर क्रिप्टिक पोस्ट तक चर्चा: नंबरिंग की गलती पर मांगी माफी; हेल्थ और रिटायरमेंट की अफवाहों पर भी दी सफाई1:59Play video

Sun, Oct 11, 2026Updated 05: 55 AM IST.

Article outline

  1. What happened
  2. The details
  3. A closer look
  4. The bottom line

अमिताभ बच्चन @84: मीम्स से लेकर क्रिप्टिक पोस्ट तक चर्चा: नंबरिंग की गलती पर मांगी माफी; हेल्थ और रिटायरमेंट की अफवाहों पर भी दी सफाई.

1 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र. कॉपी लिंक.

अमिताभ बच्चन आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने पर्दे पर कई यादगार किरदार निभाए हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका अंदाज किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। कभी फैंस उनकी पोस्ट का मतलब खोजते हैं, तो कभी छोटी-सी गलती इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ ला देती है। अगस्त 2026 में पोस्ट की नंबरिंग में हुई गड़बड़ी पर अमिताभ ने माफी मांगी। यूजर्स ने इसे 'नंबर लीक' से जोड़कर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।.

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को क्रमवार नंबर देने के लिए जाने जाते हैं। वह लंबे समय से एक्स पर हर पोस्ट के साथ नंबर लिखते हैं। इस आदत ने उनके ऑनलाइन अंदाज को अलग पहचान दी है। लेकिन अगस्त 2026 में नंबरिंग के दौरान उनसे ऐसी चूक हुई कि सोशल मीडिया पर मीम्स बनने लगे।.

अमिताभ ने एक पोस्ट को T 5817 नंबर दिया था। अगली पोस्ट का नंबर T 5818 होना चाहिए था, लेकिन उन्होंने गलती से T 5718 लिख दिया। आगे की पोस्ट में भी गलत क्रम जारी रहा। एक फैन ने गलती की ओर ध्यान दिलाया, तो अमिताभ ने इसे स्वीकार कर नंबरिंग ठीक की।.

उन्होंने लिखा, 'T 5820 – A massive error by me in the numbering. Apologies.after 5817. It should read 5818, 5819, 5820.' यानी नंबरिंग में उनसे बड़ी गलती हुई थी और इसके लिए उन्होंने माफी मांगी। उन्होंने गलती पकड़ने वाले फैन 'EF Sunil' को धन्यवाद भी दिया।.

फरवरी 2026 में भी उन्होंने 'CHUUUUUUPPPP!' लिखकर पोस्ट किया था। इसके साथ नाराजगी जताने वाला इमोजी था। पोस्ट में किसी का नाम या पूरा संदर्भ नहीं था। फैंस ने कमेंट करके पूछा कि वह किस बात पर नाराज हैं और क्या हुआ है।.

अमिताभ बच्चन के मीम्स में नई पोस्ट के अलावा उनकी पुरानी फिल्मों के दृश्य भी इस्तेमाल होते हैं। जनवरी 2025 में प्राइम वीडियो ने फिल्म 'मजबूर' के एक सीन को मीम के रूप में पेश किया था। 1974 में रिलीज हुई इस फिल्म के एक दृश्य में अमिताभ दर्द से परेशान होकर सिर पकड़ लेते हैं। फिल्म में यह गंभीर पल है, लेकिन मीम बनाने वालों ने उनके एक्सप्रेशन को रोजमर्रा की छोटी-छोटी परेशानियों से जोड़ दिया।.

In short, अमिताभ बच्चन @84: मीम्स से लेकर क्रिप्टिक पोस्ट तक चर्चा: नंबरिंग की is the central thread here, and readers can expect follow-up reporting as the picture becomes clearer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *