अजय देवगन को लॉन्च करने वाले कुकू कोहली का निधन: हार्ट अटैक आया था, 77 साल के थे; फिल्म फूल और कांटे के डायरेक्टर थे0:33Play video
अजय देवगन को लॉन्च करने वाले कुकू कोहली का निधन: हार्ट अटैक आया था, 77 साल के थे; फिल्म फूल और कांटे के डायरेक्टर थे.
अजय देवगन को लॉन्च करने वाले कुकू कोहली का निधन: हार्ट अटैक आया था, 77 साल के थे; फिल्म फूल और कांटे के डायरेक्टर थे.
Article outline
- What happened
- The details
- A closer look
- The bottom line
कुकू कोहली इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के मानद जनरल सेक्रेटरी भी थे।.
अजय देवगन को फिल्म फूल और कांटे से लॉन्च करने वाले वेटरन फिल्ममेकर कुकू कोहली का मंगलवार को 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। कुकू कोहली को हार्ट अटैक आया था। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने इसकी पुष्टि की।.
कुकू कोहली की अंतिम यात्रा कल सुबह 11 बजे उनके मुंबई स्थित निवास ग्रीन एकर्स, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी (पश्चिम) से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा के श्मशान घाट में किया जाएगा।.
1991 में कुकू कोहली ने फूल और कांटे से बतौर डायरेक्टर शुरुआत की। फिल्म हिट रही और अजय देवगन को बॉलीवुड में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कोहराम और सुहाग जैसी फिल्में बनाईं। सुहाग में अजय देवगन और अक्षय कुमार पहली बार साथ नजर आए थे।.
1995 में उनकी फिल्म हकीकत रिलीज हुई। इसमें अजय देवगन और तब्बू थे। फिल्म को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सात कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला। कुकू को बेस्ट डायरेक्टर के लिए भी नॉमिनेशन मिला।.
कुकू कोहली की पहली पत्नी रीता का निधन करीब 6 साल पहले हुआ था।.
जब अरुणा को कुकू से प्यार हुआ, तब उन्हें पता चला कि कुकू पहले से शादीशुदा हैं। उनकी पहली पत्नी रीता कोहली से दो बेटियां भी थीं। इसके बावजूद अरुणा ने कुकू के साथ रिश्ता आगे बढ़ाया। दोनों ने 1990 में शादी कर ली। हालांकि, उन्होंने कई साल तक अपनी शादी को सार्वजनिक नहीं किया।.
लगान-गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का निधन: 74 साल के थे, दोबारा कैंसर हुआ था; महाभारत में अश्वत्थामा बने थे.
लगान और गजनी समेत कई फिल्मों में नजर आने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में 4 अगस्त को निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी लगान में उनके साथ काम करने वाले अभिनेता यशपाल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि देते हुए शेयर की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें. 503-9 d (138.0).
श्रीलंका. श्रीलंका 238 रन से पीछे. वीडियोऔर देखें. Our Divisions This website follows the DNPA Code of Ethics. फीडबैक दें. Our Group Site Links.
In short, अजय देवगन को लॉन्च करने वाले कुकू कोहली का निधन: हार्ट अटैक is the central thread here, and readers can expect follow-up reporting as the picture becomes clearer.

