ग्राउंड रिपोर्ट1991 में जलाया 700 साल पुराना मंदिर, अब दीये जले: कश्मीर में 400 से ज्यादा मंदिर वीरान, 350 का रिनोवेशन शुरू1:47Play video

Mon, Nov 9, 2026Updated 05: 48 AM IST. ग्राउंड रिपोर्ट.

WeatherNews Info Wire1 min read

Mon, Nov 9, 2026Updated 05: 48 AM IST. ग्राउंड रिपोर्ट.

Article outline

  1. What happened
  2. The details
  3. A closer look
  4. More on the story
  5. The wider picture
  6. The bottom line

Key points

  • 1991 में उपद्रवियों ने मंदिर जलाया, 36 साल बाद पूजा शुरू.
  • 500 साल पुराना, 12 फीट ऊंचा शिवलिंग, 13 लाख रुपए से जीर्णोद्धार शुरू.
  • 200 साल पुराना विश्वनाथ मंदिर मंदिर ढहने की कगार पर.
  • एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें.
  • पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें. वीडियोऔर देखें.

1991 में जलाया 700 साल पुराना मंदिर, अब दीये जले: कश्मीर में 400 से ज्यादा मंदिर वीरान, 350 का रिनोवेशन शुरू. श्रीनगर19 मिनट पहलेलेखक: रऊफ डार. कॉपी लिंक.

60 साल के गुलाम नबी शेख की हर सुबह जिया देवी मंदिर की साफ-सफाई से शुरू होती है। 37 साल हो गए। ये नियम कभी नहीं टूटा। बदले में न उन्हें पैसा मिलता है, न ये उनकी नौकरी है। जिया मंदिर जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से करीब 45 किमी दूर बिजबेहरा में है।.

गुलाम नबी की कहानी कश्मीर के मंदिरों की पूरी तस्वीर नहीं है। दो महीने पहले ही दोबारा खुले श्रीनगर के शीतलधाम मंदिर में 36 साल बाद दिवाली मनी। मंदिर को सजाया गया। दरअसल, कश्मीर में आतंकवाद की शुरुआत से भी पहले 1986 में मंदिरों पर हमले शुरू हो गए थे। अब घाटी में कुछ मंदिर ऐसे हैं, जहां सालों बाद पूजा की रौनक लौट रही है।.

कश्मीरी पंडितों की संस्था विजेश्वर देवस्थान ट्रस्ट के मुताबिक, घाटी में 438 मंदिर हैं। करीब 350 मंदिरों का रिनोवेशन शुरू हो गया है। 80 अब भी बदहाल हैं। जम्मू-कश्मीर सरकार की हेरिटेज रिवाइवल योजना के तहत मंदिरों समेत ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार चल रहा है।.

1. शीतलनाथ मंदिर.

ऐतिहासिक शीतलनाथ मंदिर में 36 साल बाद दोबारा पूजा शुरू हुई है। ये मंदिर कितना पुराना है, इसकी जानकारी नहीं है। 15वीं शताब्दी के कश्मीरी इतिहासकार जोनराजा ने शीतलेश्वर भैरव का जिक्र किया है। इससे माना जाता है कि ये मंदिर 700 साल से ज्यादा पुराना है। 1990 से पहले यहां पूजा और पढ़ाई साथ होती थी। आतंकवाद की वजह से मंदिर और स्कूल दोनों बंद हो गए।.

'मेरे पिता बताते थे कि 1946-47 में महात्मा गांधी यहां आए थे। जवाहरलाल नेहरू, खान अब्दुल गफ्फार खान, वीर सावरकर, इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी भी यहां आ चुके हैं। 1991 में मंदिर जला दिया गया। फिर 2014 की बाढ़ में मंदिर के स्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा। परिसर में पानी भर गया और इमारत में दरारें पड़ गईं।'.

'2021 में हम 4-5 कश्मीरी पंडित यहां आए थे। मंदिर में हवन किया। हमें बताया गया कि मंदिर खोलने और पूजा करने के लिए इजाजत लेनी होगी। हमने इजाजत ले ली। इसके बाद हर साल आते रहे। हमारे ट्रस्ट सनातन धर्म संस्था ने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए सरकार से बात की। इसके बाद स्मार्ट सिटी अथॉरिटी ने मदद की। 23 सितंबर को मंदिर दोबारा खोला गया।'.

जम्मू-कश्मीर सरकार ने 37 साल बाद इस मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू कराया है। 17 अक्टूबर को चीफ सेक्रेटरी अटल डुल्लू ने आधारशिला रखी। ये मंदिर करीब 400 साल पुराना माना जाता है। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले साधु इसी मंदिर में रुका करते थे।.

1990 में कश्मीरी पंडितों के पलायन के बाद यहां पूजा बंद हो गई। मंदिर की जमीन पर कब्जा कर लिया गया। 2012 में मंदिर की मरम्मत और जमीन से कब्जा हटाने की मुहिम शुरू हुई। आखिरकार 2016 में 27 साल बाद दोबारा पूजा शुरू हुई। अब 10 साल बाद मंदिर रिनोवेट किया जा रहा है।.

करीब 500 साल पुराने इस शिवलिंग का जीर्णोद्धार शुरू हो गया है। बारामूला जिला प्रशासन ने इसके लिए 13 लाख रुपए का बजट रखा है। 12 अक्टूबर को भूमि पूजन किया। बारामूला की श्री सनातन धर्म सभा के मुताबिक, यहां कभी शिव मंदिर हुआ करता था। मंदिर नष्ट होने के बाद शिवलिंग बचा रह गया।.

बारामूला के डिप्टी कमिश्नर एसएफ हामिद ने बताया कि करीब 12 फीट ऊंचे इस प्राचीन शिवलिंग की खराब स्थिति की शिकायत मिली थी। आसपास मिट्टी के कटाव और उपेक्षा की वजह से हालत बिगड़ रही थी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देश पर शिवलिंग और उसके आसपास जीर्णोद्धार के लिए बजट दिया गया है।.

बारामूला के रहने वाले रोहित शिवानंद शिवलिंग के पुनरुद्धार के लिए एक साल से कोशिश कर रहे थे। वे बताते हैं, 'मंदिर के लिए हमने एलजी को लेटर लिखा था। अब जाकर मदद मंजूर हुई है।'. 4. नागबल मंदिर.

कश्मीरी पंडित राकेश कौल 1990 के दशक से पहले का वक्त याद करते हुए कहते हैं कि तब यहां नियमित पूजा होती थी। मस्जिद में अजान और नमाज होती थी, जबकि सुबह छह बजे से मंदिर की घंटियां बजने लगती थीं। पंडितों का पलायन शुरू हुआ, तो उपद्रवी घंटी और मंदिर के दरवाजे तक ले गए। मंदिर की हालत देखकर दुख होता है। सरकार को यहां जीर्णोद्धार कराना चाहिए, ताकि दोबारा पूजा शुरू हो सके।.

5. जिया देवी मंदिर.

बिजबेहरा में रहने वाले प्राण नाथ टिक्कू का बचपन इसी मंदिर परिसर में बीता था। वे बताते हैं कि यहां एक धर्मशाला थी। 1981-82 तक मैं इसी धर्मशाला में रहता था। जनवरी 1990 में मंदिर में पूजा बंद हो गई। उपद्रवियों ने धर्मशाला को भी जला दिया। पास में गांधी आश्रम था, उसे भी जला दिया।'.

'हमने अधिकारियों से बात की। इसके लिए 2 करोड़ रुपए मंजूर हो चुके हैं। प्रोजेक्ट को तकनीकी मंजूरी मिल गई है। हालांकि, मौजूदा योजना से पूरे मंदिर का जीर्णोद्धार नहीं हो पाएगा। हमें बताया गया है कि फेजवाइज काम होगा। अप्रैल के बाद काम शुरू होने की उम्मीद है क्योंकि सर्दियों में कुछ कर पाना मुमकिन नहीं होगा।'.

विश्वनाथ मंदिर की तरह की अनंतनाग के अकूरा गांव का मंदिर भी 1990 के बाद से वीरान है। आसपास झाड़ियां उग गई हैं। कश्मीर डॉक्युमेंटेशन में फरवरी 1986 की घटनाओं का जिक्र है। इसमें लिखा है कि अकूरा में एक मंदिर और उसकी संपत्ति लूट ली गई थी। 22 सितंबर को PWD ने अकूरा के प्राचीन मंदिर के पुनरुद्धार के लिए टेंडर जारी किया। इस पर करीब 75 लाख रुपए खर्च होंगे।.

पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें. वीडियोऔर देखें. Our Divisions This website follows the DNPA Code of Ethics. फीडबैक दें. Our Group Site Links.

In short, ग्राउंड रिपोर्ट1991 में जलाया 700 साल पुराना मंदिर, अब दीये जले: कश्मीर is the central thread here, and readers can expect follow-up reporting as the picture becomes clearer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *