ट्रम्प ने होर्मुज को बताया अमेरिका का नया इलाका बताया: सोशल मीडिया पर मैप जारी किया; ईरान बोला- ट्रम्प को गलतफहमी हो गई है

ट्रम्प ने होर्मुज को बताया अमेरिका का नया इलाका बताया:सोशल मीडिया पर मैप जारी किया; ईरान बोला- ट्रम्प को गलतफहमी हो गई है2 मिनट पहलेकॉपी लिंकअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका का हिस्सा बताते हुए सोशल मीडिया पर मैप पोस्ट किया है।ट्रम्प के पोस्ट के बाद ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम…

WeatherNews Info Wire1 min read
ट्रम्प ने होर्मुज को बताया अमेरिका का नया इलाका बताया: सोशल मीडिया पर मैप जारी किया; ईरान बोला- ट्रम्प को गलतफहमी हो गई है
ट्रम्प ने होर्मुज को बताया अमेरिका का नया इलाका बताया:सोशल मीडिया पर मैप जारी किया; ईरान बोला- ट्रम्प को गलतफहमी हो गई है

2 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका का हिस्सा बताते हुए सोशल मीडिया पर मैप पोस्ट किया है।

ट्रम्प के पोस्ट के बाद ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका का हिस्सा बताना सिर्फ एक गलतफहमी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ट्रम्प को जल्द ही समझ आ जाएगा कि इस समुद्री रास्ते पर अमेरिका का कोई अधिकार नहीं है।

इससे पहले ईरान ने कहा था कि हमारी मांगें पूरी होने तक स्ट्रेट बंद रहेगा। ईरान ने साफ किया है कि वह अभी इस जलमार्ग से व्यापारिक जहाजों की आवाजाही पूरी तरह शुरू करने की योजना नहीं बना रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर यह मैप शेयर किया।

ट्रम्प ने कहा- होर्मुज पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण

ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका का होर्मुज स्ट्रेट पर पूरा नियंत्रण है। इसके बाद उन्होंने यह नक्शा पोस्ट किया, जिसमें रणनीतिक रूप से अहम इस जलमार्ग को नए अमेरिकी इलाके के तौर पर दिखाया गया।

होर्मुज स्ट्रेट ऊर्जा की सप्लाई के लिए दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में शामिल है। यह संकरा रास्ता फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है।

ईरान ने व्यापारिक आवाजाही खोलने से इनकार किया

ट्रम्प के नक्शे से अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव में क्षेत्र पर नियंत्रण का मुद्दा भी जुड़ गया है। दोनों देशों के बीच पहले से ही इस बात को लेकर टकराव है कि इस संकरे जलमार्ग से जहाजों की आवाजाही को कौन नियंत्रित करेगा।

ईरान ने फिलहाल स्ट्रेट से बिना रोक-टोक व्यापारिक आवाजाही बहाल करने की कोई तत्काल योजना नहीं बताई है। तेहरान का कहना है कि यह रास्ता तब तक बंद रहेगा, जब तक अमेरिका उसकी मांगों को पूरा नहीं करता।

खबरें और भी हैं…

  • कनाडा में पंजाबी लड़की को गोली लगी, मौत: दोस्त से मिलने गई थी; पड़ोसी बोले- 2 तेज आवाजों के बाद सुनाई दीं चीखें

    0:26

    Play video

    जालंधर

    • कॉपी लिंक
    शेयर
  • फिलीपींस के स्कूल में छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी: फिर खुदकुशी की, 2 गार्ड भी मारे गए; फायरिंग का वीडियो फेसबुक पर लाइव किया

    0:58

    Play video

    विदेश

    • कॉपी लिंक
    शेयर
  • रिपोर्ट- यूक्रेन ने ब्रिटिश ड्रोन से रूस पर हमला किया: नाराज मॉस्को बोला- ब्रिटेन जंग को और बढ़ा रहा, बड़ी कीमत चुकानी होगी

    विदेश

    • कॉपी लिंक
    शेयर
  • PAK सुप्रीम कोर्ट बोला-इमरान को 2 दिन में अस्पताल भेजें: कहा- बहनों से मिलना उनका अधिकार; 2023 से जेल में हैं पूर्व PM

    0:47

    Play video

    विदेश

    • कॉपी लिंक
    शेयर
ऐप खोलें
462-10 193-10 (48.5)
भारत
VS
284-10 84-4 (34.0)
श्रीलंका
श्रीलंका को जीतने के लिए 288 रन की जरूरत
वीडियोऔर देखें
Our Divisions

This website follows the DNPA Code of Ethics.

फीडबैक दें

Trending Topics

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *