दिल्ली में भारी बारिश, इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भरा,उड़ानें प्रभावित: जबलपुर में होमगार्ड्स की मोटरबोट डूबी; यूपी के 23 जिलों में बाढ़, 16 हजार का रेस्क्यू1:18Play video
दिल्ली में भारी बारिश, इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भरा, उड़ानें प्रभावित: जबलपुर में होमगार्ड्स की मोटरबोट डूबी; यूपी के 23 जिलों में बाढ़, 16 हजार का रेस्क्यू. नई दिल्ली1 घंटे पहले. कॉपी लिंक.
दिल्ली में भारी बारिश, इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भरा, उड़ानें प्रभावित: जबलपुर में होमगार्ड्स की मोटरबोट डूबी; यूपी के 23 जिलों में बाढ़, 16 हजार का रेस्क्यू. नई दिल्ली1 घंटे पहले. कॉपी लिंक.
Article outline
- What happened
- The details
- A closer look
- More on the story
- The wider picture
- The bottom line
Key points
- पंजाब: पंजाब के 5 जिलों में अलर्ट, तापमान 0.1 डिग्री गिरा.
- हरियाणा: 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट.
- देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से देखें.
- हरिद्वार में भारी बारिश से कई इलाकों में पानी भरा.
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार दोपहर से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 3 घंटों में ज्यादातर जगहों पर भारी बारिश के साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।.
उधर, उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से 23 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वाराणसी और चित्रकूट सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अब तक 16 हजार से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।.
मध्य प्रदेश में मंदाकिनी और नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मोरडूंगरी में एक युवक बह गया। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबलपुर के ग्वारीघाट में पेट्रोलिंग के लिए गई होमगार्ड्स की मोटरबोट डूब गई।.
बिहार के 16 जिलों में बाढ़ से करीब 5 लाख लोग प्रभावित हैं। गंगा समेत 8 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।.
देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से देखें. 11: 44 AM4 सितम्बर 2026.
यह घटना दोपहर करीब 1: 30 बजे हुई, जब फॉरवर्ड पोस्ट पर तैनात संतरी ने 14 से 16 साल की एक अनजान लड़की को मेंढर नाले में बेहोशी की हालत में बहते हुए देखा।.
बलनोई बटालियन के एक सेना जवान ने तुरंत नदी में छलांग लगाई और लड़की को पानी से बाहर निकाला। बचाई गई लड़की की पहचान बलनोई की रहने वाली गुलसैद की बेटी उज़मा कौसर के तौर पर हुई है। उसके परिवार को सूचना दे दी गई है।. 11: 03 AM4 सितम्बर 2026.
दिल्ली में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बिल्डिंग में पानी भर गया।. 10: 11 AM4 सितम्बर 2026.
दिल्ली में जोरदार बारिश, सड़कें लबालब दिल्ली में शुक्रवार दोपहर जोरदार बारिश शुरू हो गई। पार्लियामेंट स्ट्रीट पर सड़कें लबालब हो गईं। बिड़ला मंदिर इलाके में तेज बारिश से दर्शन करने पहुंचे लोगों को परेशानी हुई।. 07: 21 AM4 सितम्बर 2026.
पश्चिम बंगाल के न्यू फराबक्का में जमीन धंसने से 14 ट्रेनें रद्द पश्चिम बंगाल के न्यू फराबक्का में जमीन धंसने से 4 सितंबर को रवाना होने वाली 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें हावड़ा-गुवाहाटी साराईघाट एक्सप्रेस, सियालदह-बामनहाट उत्तरबंगा एक्सप्रेस, सियालदह-अलीपुरद्वार कंचनकन्या एक्सप्रेस, सियालदह-सहरसा हाटे बाजार एक्सप्रेस, दार्जिलिंग मेल, हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस और हावड़ा-कटिहार एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील की है।.
06: 52 AM4 सितम्बर 2026.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा का जलस्तर घटा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा का जलस्तर अब घट रहा है, लेकिन वरुणा नदी के किनारे बाढ़ का असर बना हुआ है। निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।. 05: 59 AM4 सितम्बर 2026.
महाराष्ट्र के रत्नागिरी में रघुवीर घाट पर लैंडस्लाइड से रास्ता बंद महाराष्ट्र के रत्नागिरी में गुरुवार देर रात रघुवीर घाट पर एक बार फिर लैंडस्लाइड हुआ। मलबा सड़क पर आने से रत्नागिरी और सतारा जिले के करीब 15 से 20 गांवों के बीच यातायात पूरी तरह बंद हो गया है।.
हरिद्वार में भारी बारिश से कई इलाकों में पानी भरा. 03: 09 AM4 सितम्बर 2026.
हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 266 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 158 मौतें सड़क हादसों, 18 लैंडस्लाइड, 13 डूबने और एक मौत फ्लैश फ्लड के कारण हुई है। वहीं, अन्य मौतें अलग-अलग कारणों से हुई हैं। इस मानसून सीजन (एक जून से तीन सितंबर तक) में बारिश से 1, 235 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति नष्ट हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें.
पंजाब में मौसम बदल गया है। जालंधर और पठानकोट में शुक्रवार को बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़ और मोहाली में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज (4 सितंबर) पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर और मोहाली में कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। वहीं, चंडीगढ़ में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें.
For now, दिल्ली में भारी बारिश, इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भरा, उड़ानें प्रभावित: जबलपुर में remains the part of the story worth watching, and further updates are likely as more details are confirmed.




