दिव्या देशमुख-गायत्री गोपीचंद समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड: 12 साल में पहली बार खेल रत्न किसी को नहीं; फुटबॉलर अरुमायनायगम को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

दिव्या देशमुख-गायत्री गोपीचंद समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड:12 साल में पहली बार खेल रत्न किसी को नहीं; फुटबॉलर अरुमायनायगम को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार4 मिनट पहलेकॉपी लिंकखेल मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस साल 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इनमें चेस खिलाड़ी दिव्या…

WeatherNews Info Wire1 min read
दिव्या देशमुख-गायत्री गोपीचंद समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड: 12 साल में पहली बार खेल रत्न किसी को नहीं; फुटबॉलर अरुमायनायगम को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
दिव्या देशमुख-गायत्री गोपीचंद समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड:12 साल में पहली बार खेल रत्न किसी को नहीं; फुटबॉलर अरुमायनायगम को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

4 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

खेल मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस साल 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इनमें चेस खिलाड़ी दिव्या देशमुख, विदित गुजराती, एथलीट तेजस्विन शंकर और बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद व तृषा जॉली जैसे नाम शामिल हैं।

मंत्रालय ने इस बार किसी खिलाड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नहीं चुना है। यह 12 साल में पहला मौका है जब खेल रत्न अवॉर्ड के लायक कोई खिलाड़ी नहीं समझा गया। इससे पहले 2014 में ऐसा हुआ था।

फुटबॉल के दिग्गज आई. अरुमायनायगम को अर्जुन अवॉर्ड की लाइफटाइम कैटेगरी में चुना गया है। वे 1962 के जकार्ता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

दिव्या ने FIDE विमेंस वर्ल्ड कप का खिताब जीता था

चेस में दिव्या देशमुख और विदित गुजराती को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। दिव्या ने 2025 में FIDE विमेंस वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। वह भारत की प्रमुख महिला चेस खिलाड़ियों में शामिल हैं।

बैडमिंटन में गायत्री-तृषा को सम्मान

बैडमिंटन में गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। दोनों महिला डबल्स में भारत की प्रमुख खिलाड़ियों में रही हैं।

त्रिसा जॉली-गायत्री गोपीचंद ने 2025 में जीता था सैयद मोदी इंटरनेशनल का महिला डबल्स खिताब

तेजस्विन शंकर भी सूची में

एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा वह हाई जंप के साथ डेकाथलॉन में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में डेकाथलॉन में मेडल जीतकर उन्होंने इतिहास बनाया था।

——————————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने पर सजा:ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने 1,500 डॉलर का जुर्माना लगाया; 12 महीने कार में इंटरलॉक डिवाइस लगाना होगा

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में दोषी ठहराया गया है। सिडनी की वॉवेर्ली लोकल कोर्ट ने मंगलवार को उन पर 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाया। साथ ही उनकी कार में 12 महीने के लिए इंटरलॉक डिवाइस लगाने का आदेश दिया गया है। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

  • दिव्या देशमुख-गायत्री गोपीचंद समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड: 12 साल में पहली बार खेल रत्न किसी को नहीं; फुटबॉलर अरुमायनायगम को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

    स्पोर्ट्स

    • कॉपी लिंक
    शेयर
  • बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित: वेदराल्ड बाहर, रेनशॉ की वापसी; पहले टेस्ट में मिली थी हार

    क्रिकेट

    • कॉपी लिंक
    शेयर
  • हॉकी वर्ल्डकप- भारतीय महिला टीम आज साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी: पिछला मैच चीन से ड्रॉ खेला था; नवनीत से फिर गोल की उम्मीद

    स्पोर्ट्स

    • कॉपी लिंक
    शेयर
  • बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप-उन्नति जीती, अब लक्ष्य सेन उतरेंगे: डबल्स में 4 भारतीय जोड़ियां खेलेंगी; पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी भी जीत चुके

    स्पोर्ट्स

    • कॉपी लिंक
    शेयर
ऐप खोलें
462-10 191-9 (48.1)
भारत
VSLIVE
284-10 (79.4)
श्रीलंका
भारत को 369 रन की बढ़त
वीडियोऔर देखें
Our Divisions

This website follows the DNPA Code of Ethics.

फीडबैक दें

Trending Topics

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *