नेपाल बाढ़-9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले 2 मजदूर: आवाज सुनकर रेस्क्यू टीम ने बचाया, 40 के अब भी फंसे होने की आशंका1:05Play video
नेपाल बाढ़-9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले 2 मजदूर: आवाज सुनकर रेस्क्यू टीम ने बचाया, 40 के अब भी फंसे होने की आशंका.
नेपाल बाढ़-9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले 2 मजदूर: आवाज सुनकर रेस्क्यू टीम ने बचाया, 40 के अब भी फंसे होने की आशंका.
Article outline
- What happened
- The details
- The key numbers
- A closer look
- More on the story
- The bottom line
Key points
- 04: 56 AM4 सितम्बर 2026. नेपाल आपदा से जुड़ी 5 तस्वीरें.
- चितवन जिले में सबसे ज्यादा शव बरामद, 95 की पहचान.
- सुरंग में रेस्क्यू से जुड़ी 4 तस्वीरें.
- नेपाल बाढ़ से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए.
- खनाल ने भारत की तत्काल राहत और बचाव सहायता के लिए आभार जताया।.
7 मिनट पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ नेपाल से रमेश पोख्रेल. कॉपी लिंक.
नेपाल बाढ़ के 9 दिन बाद त्रिशूली-3 'A' हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकाले गए हैं। शुक्रवार सुबह रेस्क्यू टीम ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी पहचान संजय साह और कबीर महर्जन के रूप में हुई है।.
बाढ़ के बाद सुरंग में 42 कर्मचारी और मजदूरों के फंसे होने की जानकारी सामने आई थी। दो लोगों के जिंदा मिलने के बाद बचाव अभियान में उम्मीद बढ़ी है।.
अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ से प्रभावित जलविद्युत परियोजनाओं में करीब 900 मजदूर लापता हैं। इनमें लगभग 500 के सुरंगों में फंसे होने की आशंका है।.
नेपाल में अब तक करीब 1300 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि राहत और बचाव दलों ने 12, 038 लोगों को सुरक्षित निकाला है। अब तक 5, 300 से ज्यादा लोग लापता हैं।.
नेपाल बाढ़ से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए. 10: 38 AM4 सितम्बर 2026.
कबीर महर्जन 25 अगस्त की सुबह त्रिशूली-3A में मेंटेनेंस के काम के लिए गए थे। रेस्क्यू के बाद उनकी पत्नी ने कहा कि ऐसा लगा जैसे उनके पति को दूसरी जिंदगी मिल गई हो।.
26 अगस्त को आई बाढ़ की घटना के बाद उनका फोन बंद हो गया। उस सुबह करीब 7: 30 बजे पत्नी हीरा शोभा से कबीर की आखिरी बार बात हुई थी।.
नेपाल में आई भीषण आपदा के 9 दिन बाद सुरंग से दो हाइड्रोपावर कर्मचारियों को जिंदा बाहर निकाला गया है। इनमें 30 साल के मैकेनिकल फोरमैन संजय साह भी शामिल हैं।.
संजय साह अपर त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर स्टेशन में काम करते थे। उन्होंने बताया कि हादसे के समय वह सुरंग के कंट्रोल रूम में थे। आमतौर पर वहां 4 से 6 लोग रहते थे, लेकिन उस दिन करीब 40-45 लोग मौजूद हो सकते थे।.
उन्होंने बताया कि अंधेरे में उम्मीद बनाए रखने के लिए वह मंत्रों का जाप करते रहे।संजय ने यह भी कहा कि कुछ लोग सुरंग के अंदर और गहराई में फंसे हो सकते हैं।. 07: 54 AM4 सितम्बर 2026.
बीमा कंपनियों को तेजी से क्लेम निपटाने और शुरुआती आकलन के आधार पर 50% तक रकम एडवांस देने को कहा गया है।.
बाढ़ में रसुवा, नुवाकोट और धादिंग की करीब 15 बस्तियां तबाह हुई हैं, इसलिए सरकार लोगों को बाढ़ के खतरे वाले इलाकों से हटाकर सुरक्षित जगहों पर बसाने की तैयारी कर रही है।.
शुरुआती आकलन में करीब 16 लाख लोग प्रभावित और 8, 317 घर तबाह हुए हैं। रेस्क्यू किए गए करीब 3, 948 लोग अस्थायी केंद्रों में रह रहे हैं। रेस्क्यू कर्मियों को जोखिम भत्ता मिलेगा और ड्यूटी में मौत होने पर परिवार को 10 लाख नेपाली रुपए की मदद दी जाएगी।.
05: 30 AM4 सितम्बर 2026.
नेपाल में सुरंग से एक व्यक्ति को बाहर लाती रेस्क्यू टीम नेपाल के त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से रेस्क्यू टीम एक व्यक्ति को बाहर ले जाती हुई नजर आई। नेपाली सेना ने इसका वीडियो जारी किया है।. 04: 56 AM4 सितम्बर 2026. नेपाल आपदा से जुड़ी 5 तस्वीरें.
बाढ़ में 43 वर्षीय दिनेश अच्छामे की मौत हो गई। शव बरामद नहीं होने के बाद काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में अंतिम संस्कार की रस्म के दौरान परिजनों ने उनका पुतला लेकर अंतिम विदाई दी।.
नेपाल के रसुवा में अपर त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर स्टेशन की सुरंग में फंसे लोगों की तलाश और शवों को निकालने में बचावकर्मियों की टीम जुटी है।.
नेपाल में बाढ़ के कारण फंसे 56 यात्रियों की मुंबई वापसी। गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे यात्री।. 04: 36 AM4 सितम्बर 2026.
नेपाल बाढ़ में 600 बच्चे लापता, तलाश जारी नेपाल के रसुवा और नुवाकोट में फ्लैश फ्लड के बाद करीब 600 बच्चे अब भी लापता हैं। रसुवा में करीब 280, जबकि नुवाकोट में 300-350 बच्चों के लापता होने की जानकारी है। अकेले नुवाकोट की बिदुर नगरपालिका में करीब 250 बच्चे लापता बताए गए हैं।.
प्रशासन और स्कूलों से बच्चों के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। संचार व्यवस्था प्रभावित होने के कारण सटीक संख्या जुटाने में दिक्कत आ रही है। कुछ बच्चों का पता चल चुका है, लेकिन अलग-अलग स्कूलों से नए लापता बच्चों की जानकारी भी सामने आ रही है। बाढ़ में दोनों जिलों के 22 शिक्षक और स्कूल कर्मचारी भी लापता हैं।.
खनाल ने भारत की तत्काल राहत और बचाव सहायता के लिए आभार जताया।. 03: 24 AM4 सितम्बर 2026.
एनवीडिया ने नेपाल बाढ़ राहत के लिए 1 करोड़ डॉलर दिए अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया ने भोटेकोशी बाढ़ के बाद राहत और पुनर्निर्माण के लिए 10 मिलियन डॉलर यानी 1 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 1.5 अरब नेपाली रुपए) की सहायता दी है।.
वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले ने एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग को मदद के लिए धन्यवाद दिया।.
वागले के मुताबिक, इस सहायता के बाद प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में 10 अरब नेपाली रुपए से ज्यादा जमा हो चुके हैं।. 02: 52 AM4 सितम्बर 2026.
UN में जलवायु परिवर्तन का मुद्दा उठाएंगे नेपाल PM नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन) संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में जलवायु परिवर्तन और पर्वतीय क्षेत्रों पर इसके असर का मुद्दा उठा सकते हैं।.
Taken together, the developments around नेपाल बाढ़-9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले 2 मजदूर: आवाज सुनकर point to a situation that is still moving, and the coming days should bring more clarity.




