न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम के आयोजक का X-अकाउंट सस्पेंड: हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने कहा- प्रोग्राम रोकने की कोशिश; मेयर ममदानी समेत कई संगठन विरोध में0:32Play video
न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम के आयोजक का X-अकाउंट सस्पेंड: हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने कहा- प्रोग्राम रोकने की कोशिश; मेयर ममदानी समेत कई संगठन विरोध में. न्यूयॉर्क7 घंटे पहले. कॉपी लिंक.
न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम के आयोजक का X-अकाउंट सस्पेंड: हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने कहा- प्रोग्राम रोकने की कोशिश; मेयर ममदानी समेत कई संगठन विरोध में. न्यूयॉर्क7 घंटे पहले. कॉपी लिंक.
Article outline
- What happened
- What comes next
- The details
- A closer look
- More on the story
- The bottom line
Key points
- भागवत 25 अगस्त को न्यूयॉर्क पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया।.
- 2018 में भी अमेरिका गए थे भागवत.
- Play video देश. कॉपी लिंक. वीडियोऔर देखें.
- HAF ने इमरजेंसी में पुलिस को सूचना देने को कहा.
- मार्च की रिपोर्ट में RSS और RAW पर कार्रवाई की सिफारिश.
अमेरिका में गुरुवार को अमेरिकन हिंदूज फॉर इंगेजमेंट एंड डायलॉग फोरम यानी AHEAD का X अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है।.
यह कार्रवाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले 'यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन' कार्यक्रम को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई है। AHEAD इस कार्यक्रम के आयोजकों में से एक है।.
एक और आयोजक हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। HAF ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से सतर्क रहने, गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी तरह के टकराव से बचने की अपील की है। संगठन ने कहा कि कुछ लोग कार्यक्रम को रद्द कराने की कोशिश कर रहे हैं।.
HAF ने कार्यक्रम में किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सुरक्षा अधिकारियों या एजेंसियों को देने की सलाह दी है। इमरजेंसी में 911 पर कॉल करने को भी कहा गया है।.
मेडिसन स्क्वायर गार्डन में 'यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन' कार्यक्रम का आयोजन अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग (AHEAD) फोरम कर रहा है। कार्यक्रम में भागवत का संबोधन भी होगा।.
यह कार्यक्रम रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम में रक्षाबंधन की पारंपरिक भावना को एकता, नागरिक जिम्मेदारी और वैश्विक सद्भाव के संदेश से जोड़ा जाएगा। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। अलग-अलग धर्मों और समुदायों से जुड़े लोग भी शामिल होंगे। इसमें 5 हजार लोग शामिल हो सकते हैं।.
भागवत के अमेरिका दौरे से पहले अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने RSS पर बैन लगाने की मांग की थी। आयोग ने अमेरिकी सरकार से RSS नेताओं को राजनयिक सुविधाएं न देने और आधिकारिक मुलाकात से बचने को भी कहा।.
भारत ने USCIRF की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसे 'पक्षपाती संस्था' बताते हुए कहा कि आयोग लंबे समय से भारत पर गलत और भड़काऊ बयान देता रहा है।.
मार्च की सालाना रिपोर्ट में USCIRF ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर चिंता जताई और RSS व RAW समेत कुछ संगठनों पर बैन की सिफारिश की।.
भारत ने रिपोर्ट को 'विकृत और चुनिंदा' बताते हुए खारिज किया। सरकार ने कहा कि इसमें संदिग्ध स्रोतों के आधार पर भारत की एकतरफा तस्वीर पेश की गई है।. 2018 में भी अमेरिका गए थे भागवत.
मोहन भागवत इससे पहले सितंबर 2018 में अमेरिका गए थे। उन्होंने शिकागो में 7 से 9 सितंबर 2018 तक आयोजित दूसरे वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में 60 देशों से करीब 2, 500 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। भागवत ने कांग्रेस के उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण दिया था।.
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई में Gen-Z और Gen-अल्फा से 1 घंटे तक संवाद किया। उन्होंने कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा, पुरानी पीढ़ी से भी ज्यादा देशभक्त और ईमानदार है। उन्होंने कहा- हमें उनकी बात सुननी चाहिए। उनसे बातचीत में कमी थी, इसीलिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन हुआ। पूरी खबर पढ़ें.
काशी में भारी बारिश, गलियों में जल रहीं चिताएं: उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे बहा; MP-बिहार समेत 5 राज्य में अलर्ट. Play video देश. कॉपी लिंक.
कानपुर में विमान क्रैश, पायलट और ट्रेनी की मौत: प्लेन में अचानक धमाका हुआ, फिर नीचे गिरा; दोनों बाहर नहीं निकल पाए. Play video कानपुर. कॉपी लिंक.
मुंबई में 10वीं मंजिल से कूदी महिला, पेड़ में फंसी: पैर में डाल घुसने से हवा में लटकी; 20 फीट ऊपर से रेस्क्यू. Play video देश. कॉपी लिंक. वीडियोऔर देखें. Our Divisions This website follows the DNPA Code of Ethics. फीडबैक दें. Our Group Site Links.
Taken together, the developments around न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम के आयोजक का X-अकाउंट सस्पेंड: हिंदू अमेरिकन point to a situation that is still moving, and the coming days should bring more clarity.




