पाकिस्तान ने विमेंस टी-20 में अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया: शेफाली 3 हजार रन बनाने वाली यंगेस्ट खिलाड़ी; हरमनप्रीत ने बतौर कप्तान 150वां मैच खेला1:02Play video
पाकिस्तान ने विमेंस टी-20 में अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया: शेफाली 3 हजार रन बनाने वाली यंगेस्ट खिलाड़ी; हरमनप्रीत ने बतौर कप्तान 150वां मैच खेला. दुबई16 मिनट पहले. कॉपी लिंक.
पाकिस्तान ने विमेंस टी-20 में अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया: शेफाली 3 हजार रन बनाने वाली यंगेस्ट खिलाड़ी; हरमनप्रीत ने बतौर कप्तान 150वां मैच खेला. दुबई16 मिनट पहले. कॉपी लिंक.
Article outline
- What happened
- The details
- A closer look
- More on the story
- The bottom line
Key points
- 2. शेफाली के 22 साल 220 दिन की उम्र में 3 हजार रन पूरे.
- 4. हरमनप्रीत के नाम बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 150 टी-20 मैच.
- यह आंकड़े महिला टी-20 इंटरनेशनल मैचों के हैं।.
- 3. शेफाली ने दूसरी बार पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ा.
- 5. भारत के खिलाफ पांचवां सबसे लोएस्ट टोटल.
भारत ने विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। दुबई में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई, जो महिला टी-20 इंटरनेशनल में उसका सबसे छोटा स्कोर है।.
भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा सबसे कम उम्र में 3 हजार टी-20 रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। वहीं, हरमनप्रीत कौर 150 टी-20 मैच में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं।.
भारत Vs पाकिस्तान मैच के टॉप रिकॉर्ड्स. 1. पाकिस्तान 55 रन पर सिमटा.
पाकिस्तान ने विमेंस टी-20 इंटरनेशनल का अपना सबसे लोएस्ट स्कोर बनाया। वह शनिवार को सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले टीम 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 56 रन ही बना पाई थी।.
शेफाली वर्मा ने 22 साल 220 दिन की उम्र में 3 हजार टी-20 इंटरनेशनल रन पूरे किए। उन्होंने आयरलैंड की गैबी लुईस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 24 साल 347 दिन की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था।.
शेफाली ने पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाया। उन्होंने दूसरी बार यह कारनामा किया, जो विमेंस टी-20 में सबसे ज्यादा बार का रिकॉर्ड है। इससे पहले उन्होंने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भी ऐसा किया था। दोनों ही मौकों पर शेफाली के सामने पाकिस्तान की गेंदबाज सादिया इकबाल थी।.
हरमनप्रीत ने बतौर कप्तान अपना 150वां मैच खेला। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली मेंस और विमेंस टी-20 इंटरनेशनल की पहली खिलाड़ी बन गईं। दूसरे नंबर पर 121 मैच के साथ श्रीलंका की चमारी अटापट्टू हैं।.
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपना सबसे लोएस्ट स्कोर बनाया है। ओवरऑल भारत के खिलाफ यह 5वां लोएस्ट टीम टोटल है। पहले स्थान पर मलेशिया की टीम है, जो 2018 में कुआलालंपुर में सिर्फ 27 रन पर सिमट गई थी।.
भारतीय महिला टीम ने टी-20 एशिया कप में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। उसने 56 रन का टारगेट 8.4 ओवर में 3 विकेट पर चेज कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। पढ़ें पूरी खबर.
खबरें और भी हैं. भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया: PAK टीम 55 रन ही बना सकी; हरमनप्रीत ने सिक्स लगाकर जिताया. Play video क्रिकेट. कॉपी लिंक.
शमी को 100 नंबर की जर्सी देकर सम्मानित किया: गांगुली की साइन वाली बॉल भी दी गई; सूर्यवंशी और ईशान भी शामिल रहे. Play video क्रिकेट. कॉपी लिंक.
BCCI अगले फ्यूचर टूर प्रोग्राम में गैप चाहता है: SENA टूर से पहले आराम-प्रैक्टिस का समय, 22-23 सितंबर को दुबई में वर्कशॉप. Play video क्रिकेट. कॉपी लिंक. वीडियोऔर देखें. Our Divisions This website follows the DNPA Code of Ethics. फीडबैक दें. Our Group Site Links.
For now, पाकिस्तान ने विमेंस टी-20 में अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया: शेफाली 3 remains the part of the story worth watching, and further updates are likely as more details are confirmed.




