पैसे बचाने पैदल चलती थीं हुमा कुरैशी: चार लड़कियों संग पीजी में रहीं; पहली फिल्म के मिले 65 हजार, हिट के बाद भी करना पड़ा स्ट्रगल2:26Play video

पैसे बचाने पैदल चलती थीं हुमा कुरैशी: चार लड़कियों संग पीजी में रहीं; पहली फिल्म के मिले 65 हजार, हिट के बाद भी करना पड़ा स्ट्रगल.

WeatherNews Info Wire1 min read
पैसे बचाने पैदल चलती थीं हुमा कुरैशी: चार लड़कियों संग पीजी में रहीं; पहली फिल्म के मिले 65 हजार, हिट के बाद भी करना पड़ा स्ट्रगल2:26Play video

पैसे बचाने पैदल चलती थीं हुमा कुरैशी: चार लड़कियों संग पीजी में रहीं; पहली फिल्म के मिले 65 हजार, हिट के बाद भी करना पड़ा स्ट्रगल.

Article outline

  1. What happened
  2. The details
  3. A closer look
  4. More on the story
  5. The bottom line

Key points

  • 24 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र. कॉपी लिंक.
  • पहला विज्ञापन मिला तो सिर्फ 5 हजार रुपए.
  • 'बिल्ला 2' पहले मिली थी, लेकिन फिल्मी सफर अटक गया.

हुमा कुरैशी का जन्म 28 जुलाई 1986 को दिल्ली में हुआ। उनके पिता सलीम कुरैशी रेस्टोरेंट बिजनेस से जुड़े हैं। हुमा ने दिल्ली के गार्गी कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स किया। कॉलेज के दिनों में वह पढ़ाई के साथ ड्रामा, डिबेट और थिएटर में सक्रिय रहीं। वह ड्रामा सोसायटी की प्रेसिडेंट भी बनीं।.

2012 में हुमा ने गैंग्स ऑफ वासेपुर से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म में उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के किरदार की पत्नी मोहसिना का रोल निभाया। शूटिंग के वक्त उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी भूमिका इतनी अहम होने वाली है। एक इंटरव्यू में हुमा ने बताया था कि फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ 65 हजार रुपए मिले थे। उन्होंने कहा कि शूटिंग किसी बड़े स्टार वाली फिल्म जैसी नहीं थी-न फाइव स्टार होटल, न वैनिटी वैन का तामझाम। टीम वाराणसी गई, महीनों शूटिंग की और वापस आ गई। फिल्म रिलीज हुई तो हुमा ने देखा कि उनका चेहरा होर्डिंग पर था।.

गैंग्स ऑफ वासेपुर से पहले हुमा को तमिल फिल्म बिल्ला 2 में अजित कुमार के साथ काम करने का मौका मिला था। उन्होंने करीब 700 उम्मीदवारों के ऑडिशन के बाद यह रोल हासिल किया था। लेकिन फिल्म में देरी हुई और दूसरे कमिटमेंट्स की वजह से हुमा ने यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया।.

हुमा के करियर की सबसे मुश्किल लड़ाइयों में से एक वजन और लुक्स को लेकर होने वाली आलोचना रही। हुमा ने बताया कि एक रिव्यू में लिखा गया था कि वह अच्छी एक्ट्रेस हैं, लेकिन मेनस्ट्रीम एक्ट्रेस बनने के लिए पांच किलो ज्यादा वजन है। बाद में फिल्म 'डबल एक्सएल' के लिए उन्होंने करीब 20 किलो वजन बढ़ाया। हुमा ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए थेरेपी जैसी थी।.

2026 में डबल डेट शो पर भी उन्होंने शुरुआती करियर की ट्रोलिंग का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि लगातार नेगेटिव कमेंट्स का उनके आत्मविश्वास पर असर पड़ा। वह कुछ समय के लिए काफी रिजर्व हो गई थीं।.

गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद हुमा और अनुराग कश्यप की दोस्ती को लेकर अफवाहें शुरू हो गईं। दोनों के रिश्ते को लेकर मीडिया में लगातार खबरें आईं। हुमा ने 2013 में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि वह अफवाहों को अपने काम और उन लोगों के साथ रिश्तों पर असर नहीं डालने देंगी, जिन्होंने उन पर भरोसा किया। एक साल बाद अनुराग कश्यप ने भी कहा था कि इन अफवाहों में हुमा को निशाना बनाया जा रहा है और इसका असर उनकी इमेज पर पड़ रहा है।.

2014 में हुमा के बारे में सोशल मीडिया पर अफवाह चली कि उन्होंने 'डेढ़ इश्किया' के डायरेक्टर अभिषेक चौबे से सगाई कर ली है। हुमा ने इसे खारिज करते हुए कहा था कि ऐसी अफवाहें एक आउटसाइडर की मेहनत को कमजोर करती हैं।.

फिल्मों के साथ हुमा ने ओटीटी का रुख किया। 2019 में वेब सीरीज लैला में उनका किरदार चर्चा में रहा, लेकिन 2021 की 'महारानी' ने उनके करियर को नया मोड़ दिया। रानी भारती का किरदार हुमा के अब तक के सबसे चर्चित किरदारों में शामिल हो गया। सत्ता की राजनीति में एक साधारण महिला का धीरे-धीरे मजबूत होना हुमा ने बेहद प्रभावी तरीके से निभाया।.

For now, पैसे बचाने पैदल चलती थीं हुमा कुरैशी: चार लड़कियों संग पीजी में remains the part of the story worth watching, and further updates are likely as more details are confirmed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *