भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट आज से: गिल के पास 3 हजार रन और 50 छक्के पूरे करने का मौका, सारांश डेब्यू कर सकते हैं0:55Play video
भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट आज से: गिल के पास 3 हजार रन और 50 छक्के पूरे करने का मौका, सारांश डेब्यू कर सकते हैं.
भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट आज से: गिल के पास 3 हजार रन और 50 छक्के पूरे करने का मौका, सारांश डेब्यू कर सकते हैं.
Article outline
- What happened
- The details
- The key numbers
- A closer look
- More on the story
- The bottom line
Key points
- भारत ने गॉल टेस्ट 165 रन से जीता था।.
- मानव सुथार ने पहले टेस्ट में 10 विकेट लिए थे।.
- जडेजा के पास 2 रिकॉर्ड का मौका.
- Play video क्रिकेट. कॉपी लिंक. वीडियोऔर देखें.
- जीत से WTC में चौथे स्थान का मौका.
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जाएगा।.
गॉल में पहला टेस्ट 165 रन से जीतकर भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। अब टीम की नजर सीरीज 2-0 से जीतने पर है। भारत ने आखिरी बार जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ विदेशी जमीन पर टेस्ट सीरीज जीती थी।.
कप्तान शुभमन गिल के पास इस मैच में दो रिकॉर्ड हासिल करने का मौका है। गिल के नाम अभी 2, 993 टेस्ट रन हैं।.
गिल 7 रन बनाते ही 3 हजार रन पूरे कर लेंगे। इसके अलावा वह 47 टेस्ट छक्के लगा चुके हैं। तीन छक्के लगाते ही उनके 50 छक्के पूरे हो जाएंगे।.
ओपनर यशस्वी जायसवाल भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में शतक लगाने के बाद उनकी पिछली 8 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक आया है।.
भारत के सामने सबसे बड़ा चयन सवाल तीसरे स्पिनर को लेकर है। गॉल टेस्ट में कुलदीप यादव ने दोनों पारियों में 25 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ एक विकेट लिया। वह टीम के सबसे महंगे गेंदबाज भी रहे।.
गॉल टेस्ट में मानव सुथार ने दोनों पारियों में कुल 10 विकेट लिए थे। पहली पारी में उन्होंने 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट लिए। कोलंबो की पिच भी मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स की मदद कर सकती है। ऐसे में सुथार और रवींद्र जडेजा की भूमिका अहम होगी।.
रवींद्र जडेजा के पास भी दो उपलब्धियां हासिल करने का मौका है। उनके नाम टेस्ट में 399 चौके हैं। एक चौका लगाते ही 400 चौके पूरे हो जाएंगे। जडेजा 49 टेस्ट कैच भी ले चुके हैं। एक कैच और लेते ही उनके 50 कैच पूरे हो जाएंगे।.
गॉल में जीत के बाद भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 53.33% पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। कोलंबो टेस्ट जीतकर सीरीज 2-0 से क्लीन स्वीप करने पर भारत का पॉइंट्स प्रतिशत 57.58 तक पहुंच सकता है। इससे टीम के चौथे स्थान पर पहुंचने की संभावना बनेगी।.
दोनों टीमों के बीच अब तक 47 टेस्ट खेले गए हैं। भारत ने 23 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 7 में जीत मिली है। 17 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।.
SSC की पिच पर पहले बल्लेबाजी फायदेमंद.
इस मैदान पर पिछले तीन टेस्ट में स्पिनर्स ने 45 विकेट लिए हैं। यह तेज गेंदबाजों के मुकाबले 10 विकेट ज्यादा हैं। भारत का इस मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड 3-2 का है, जबकि चार टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।.
श्रीलंका ने कोलंबो टेस्ट के लिए बल्लेबाजी में बदलाव किया है। कामिल मिशारा को निशान मधुशंका की जगह ओपनिंग का मौका मिलेगा। इसके अलावा सहान अराचिगे को भी टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने भारत-A के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में 72 और 127 रन बनाए थे।.
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11.
क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें. तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंचे रूट, 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाया: चंद्रपाल-बॉर्डर और द्रविड़ को पीछे छोड़ा; पाकिस्तान के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड.
35 साल के रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन 66 रन की पारी खेली। उन्होंने 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाया। पूरी खबर.
खबरें और भी हैं. BCCI के टाइटल स्पॉन्सर रेस में जेमिनी और SBI लाइफ: बेस प्राइस 4.85 करोड़ रुपए प्रति मैच; 2 साल में 35 घरेलू मैचों के अधिकार मिलेंगे. Play video क्रिकेट. कॉपी लिंक.
गंभीर बोले- मेरा काम ट्रॉफी जीतना, लाइक्स-व्यूज देखना नहीं: खराब नतीजों पर कहा- अभी बदलाव का दौर; उनकी कोचिंग में सिर्फ 9 टेस्ट जीते. Play video क्रिकेट. कॉपी लिंक. वीडियोऔर देखें. Our Divisions This website follows the DNPA Code of Ethics. फीडबैक दें. Our Group Site Links.
In short, भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट आज से: गिल के पास 3 हजार रन और is the central thread here, and readers can expect follow-up reporting as the picture becomes clearer.




