भास्कर इन्वेस्टिगेशनसड़क-नाली का 7% फंड अफसर-बाबू खा रहे: यूपी में कमीशन का बड़ा हिस्सा CDO का, खुफिया कैमरे में रिश्वत की रेट लिस्ट2:31Play video
सड़क-नाली का 7% फंड अफसर-बाबू खा रहे: यूपी में कमीशन का बड़ा हिस्सा CDO का, खुफिया कैमरे में रिश्वत की रेट लिस्ट.
सड़क-नाली का 7% फंड अफसर-बाबू खा रहे: यूपी में कमीशन का बड़ा हिस्सा CDO का, खुफिया कैमरे में रिश्वत की रेट लिस्ट.
Article outline
- What happened
- The key numbers
- The details
- A closer look
- More on the story
- The bottom line
Key points
- रिपोर्टर: 10 लाख 50 हजार रुपए का कितना होगा- क्या 52 हजार 500 रुपए?
- वरिष्ठ लिपिक ने रिश्वत के 8000 रुपए लिए.
- इसके बाद अर्जुन ने हमसे 5000 रुपए की और रिश्वत ली।.
- अशोक: जब पैसा रिलीज होगा तो तय परसेंट यानी 7% का 60% एडवांस देना होगा।.
- यूपी से स्टेट इन्वेस्टिगेशन टीम की रिपोर्ट.11 मिनट पहले. कॉपी लिंक.
इस खबर के पहले पार्ट में आपने देखा और पढ़ा कि यूपी के विधायक कैसे विकास कार्यों की राशि में कमीशन खा रहे हैं। विधायकों के 35% हिस्से के बाद जो राशि बचती है, उसमें अफसरों का भी कमीशन होता है।.
इसका खुलासा करने के लिए हम विधायकों के अनुशंसा पत्र लेकर CDO ऑफिस पहुंचे। यहां तो रिश्वतखोरी का पूरा सिस्टम बना हुआ है। छोटे से कर्मचारी से लेकर बड़े अफसर तक सभी का रेट फिक्स है। पढ़िए, सबसे बड़ा खुलासा का पार्ट-2.
महराजगंज सदर से भाजपा विधायक जय मंगल कन्नौजिया का 10.50 लाख रुपए MLA फंड से जारी करने का अनुशंसा-पत्र हमारे पास था। इसे लेकर हम महराजगंज जिले के CDO (चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर) ऑफिस पहुंचे। विधायक ने ही वरिष्ठ लिपिक अर्जुन कुमार गौतम से मिलने को कहा था। उनसे बातचीत हुई। अर्जुन ने हमें भ्रष्टाचार का पूरा सिस्टम समझाया.
रिपोर्टर: विधायक जी ने हमारे NGO को सोलर स्ट्रीट लाइट का काम दिया है। उन्होंने आपसे मिलकर सिस्टम समझने के लिए बोला है।.
रिपोर्टर: आप UPNEDA को देंगे, उनके माध्यम से NGO को पैसा चला जाएगा।. अर्जुन: आप वहां से करा लेंगे?
अर्जुन: यहां 5% कमीशन होता है। आप जिस भी विभाग से लेना चाहेंगे, उसे पैसा रिलीज कर देंगे। विधायक निधि का पैसा 2 किस्त में जाएगा। एक बार 60% और दूसरी बार 40% ट्रांसफर करेंगे।.
रिपोर्टर: कमीशन 5% से थोड़ा कम करिए, पहले ही विधायक जी ने बढ़ाकर ले लिया।.
रिपोर्टर: 3% कर लीजिए, आपको एकमुश्त पैसा दे देंगे।.
अर्जुन: 3% नहीं, CDO और PD (प्रोजेक्ट डायरेक्टर) को भी जाता है।.
रिपोर्टर: पैसा सीधे CDO साहब को जाता होगा और कोई तो होगा नहीं, बीच में।.
अर्जुन: CDO हैं, PD हैं, टेक्निकल टीम है। AE (असिस्टेंट इंजीनियर), JE (जूनियर इंजीनियर), अकाउंटेंट और हम हैं। इतने लोगों के बीच नाममात्र का आता है। हम डिसाइड नहीं कर सकते कि आप इतना दीजिए और इतना लीजिए। फिक्स है और फिक्स जाता है।.
इस बातचीत के दौरान महराजगंज जिले के CDO ऑफिस के वरिष्ठ लिपिक अर्जुन कुमार गौतम ने रिश्वत की पहली किस्त 3000 रुपए लिए।.
अर्जुन: जो टेक्निकल टीम है, वो जांच करने जाएगी ही जाएगी। उनको चाहिए ही चाहिए। PD साहब को इग्नोर कर ही नहीं सकते। CDO साहब को इग्नोर कर ही नहीं सकते। अकाउंटेंट के पास सारे बिल जाते हैं। उनके पास तो पूरा हिसाब रहता है। दूसरा कोई ऐसा है नहीं, जिसकी कटौती करें।.
अर्जुन: यहां DRDO (डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट ऑफिस) का बहुत पहले से यही फिक्स है। PD आते हैं। बोलते हैं कि वहां 7% है, वहां 8% है। यहां इतना ही क्यों, इसको बढ़ाओ। हम बोले कि हम लोग तो नहीं कर पाएंगे।.
आजमगढ़ जिले के मेंहनगर से सपा विधायक पूजा सरोज ने 35% कमीशन की डील कर 81 लाख रुपए MLA फंड से जारी करने का अनुशंसा-पत्र लिखा था। फंड रिलीज कराने के लिए CDO ऑफिस में सहायक लेखाकार अशोक कुमार श्रीवास्तव से मिलने के लिए कहा था। हम NGO मैनेजर बनकर CDO ऑफिस पहुंचे। यहां सहायक लेखाकार अशोक कुमार श्रीवास्तव से बातचीत हुई। लेखाकार ने हमें रिश्वतखोरी का पूरा सिस्टम समझाया.
अशोक: AE (असिस्टेंट इंजीनियर) और सभी का मिलाकर 7% कमीशन हो जाएगा।.
रिपोर्टर: 3 ही लेयर हैं ना। एक आप, एक इंजीनियर और एक AE साहब?
अशोक: पहले AE साहब हो गए। दूसरे BDO (ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर) हो गए और तीसरे CDO साहब।.
रिपोर्टर: 7% ज्यादा हो रहा है, देख लीजिए।.
In short, भास्कर इन्वेस्टिगेशनसड़क-नाली का 7% फंड अफसर-बाबू खा रहे: यूपी में कमीशन का is the central thread here, and readers can expect follow-up reporting as the picture becomes clearer.


