भास्कर इन्वेस्टिगेशनUP में विकास कराने के लिए रिश्वत ले रहे विधायक: भाजपा-सपा विधायक को भास्कर ने ऑनकैमरा बेनकाब किया; 35% कमीशन पर अड़े रहे5:02Play video
UP में विकास कराने के लिए रिश्वत ले रहे विधायक: भाजपा-सपा विधायक को भास्कर ने ऑनकैमरा बेनकाब किया; 35% कमीशन पर अड़े रहे.
UP में विकास कराने के लिए रिश्वत ले रहे विधायक: भाजपा-सपा विधायक को भास्कर ने ऑनकैमरा बेनकाब किया; 35% कमीशन पर अड़े रहे.
Article outline
- What happened
- The key numbers
- The details
- A closer look
- More on the story
- The bottom line
Key points
- कन्नौजिया: दूसरे सोलर वाले 40% कमीशन दे रहे।. रिपोर्टर: हम आपको 35% तक दे देंगे।.
- रिपोर्टर: आप कहें तो 35% कमीशन का 20% अभी कर दें। जब लेटर जारी हो जाएगा, तब 80% कर देंगे।.
- कन्नौजिया: प्रपोजल 10.50 लाख रुपए का है क्या?
- पूजा: बहुत कम अमाउंट है। करीब 10 लाख। 5 लाख ही एडवांस देना है।.
- यूपी से स्टेट इन्वेस्टिगेशन टीम की रिपोर्ट.29 मिनट पहले. कॉपी लिंक.
यूपी में विधायक खुद विकास के नाम पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए ये अनुशंसा-पत्र तभी लिखते हैं, जब इन्हें 35% से 40% कमीशन मिलता है। अनुशंसा-पत्र विधायक का वह लेटर है, जिसके आधार पर CDO (चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर) विधायक.
दैनिक भास्कर ने अब तक का सबसे बड़ा खुलासा करते हुए रिश्वत लेने वाले 2 विधायकों को ऑन कैमरा बेनकाब किया। भास्कर रिपोर्टर ने NGO मैनेजर बनकर विधायकों से फंड जारी करने की डील की। विधायकों का एक ही सवाल पर फोकस था कि हमें कितना कमीशन मिलेगा? विधायकों ने हिडन कैमरे पर कमीशन लिया और विधायक निधि जारी करने के लिए अनुशंसा-पत्र दे दिया। इन 2 विधायकों में 1 भाजपा और 1 सपा का है। पढ़िए, पूरा इन्वेस्टिगेशन.
सबसे पहले हमने भाजपा विधायक जय मंगल कन्नौजिया का स्टिंग किया। कन्नौजिया पर रिश्वतखोरी के आरोप लग चुके हैं। हमने एक NGO रजिस्टर कराया। फिर सोलर लाइट से जुड़ी ट्रेनिंग ली, क्योंकि हमें विधायक से सोलर लाइट लगाने के लिए ही राशि लेनी थी।.
विधायक से परिचय बढ़ाने के लिए हम उनके साथ 30 दिन तक गांव-गांव घूमे। सोलर लाइट के फंड के लिए विधायक से कुल 8 राउंड में डील हुई। चौथे राउंड में विधायक कन्नौजिया 35% कमीशन के बदले 10.50 लाख रुपए का काम देने को तैयार हो गए।.
हमें दूसरे 40% कमीशन दे रहे, आप कितना देंगे- कन्नौजिया.
कन्नौजिया: ठीक, कल सुबह 11 बजे आइए।.
अगले दिन 11 बजे विधायक ने लेन-देन किया। विधायक ने 50 हजार कैश लिए और कहा- बाकी पैसा कल लाना।.
रिपोर्टर: 35% कमीशन 3 लाख 67 हजार 500 रुपए होगा। इसका 20% 73, 500 रुपए होगा। (पैसा देते हुए) अभी 50 हजार कैश लाए हैं। बाकी बाद में।. कन्नौजिया: ठीक है, कल लेते आइएगा।.
(2 दिन बाद हम विधायक के घर पहुंचे। यहां बाकी बचा रुपया दिया।).
कुछ और रुपए दीजिए, पूरे पेमेंट का 20% देने की बात हुई थी- कन्नौजिया. कन्नौजिया: ये कितना है? रिपोर्टर: 23, 500 रुपए।. कन्नौजिया: कितना हो गया?
रिपोर्टर: 10.50 लाख का 35% 3 लाख 67 हजार 500 रुपए होता है, जो आपको देंगे। इसका 20% पहले देने की बात हुई थी, जो 73, 500 रुपए होता है। 50 हजार रुपए आपको पहले दे दिए थे।.
कन्नौजिया: (चौंकते हुए) 73, 500 रुपए। नहीं भाई (कुछ देर तक मोबाइल पर कैलकुलेटर निकालकर हिसाब-किताब जोड़ते हैं) आप हमको 20% दे रहे हैं ना। आपने कहा था कि आप हमें 35% का 20% देंगे।.
रिपोर्टर: हम आपको 35% का 20% ही दे रहे हैं। हमने आपको 73, 500 रुपए दे दिए। अब बचे हैं- 2 लाख 94 हजार रुपए।.
कन्नौजिया: हमें कुछ और दीजिए भाई। हमने आपसे पूरे पेमेंट का 20% देने की बात की थी।.
रिपोर्टर: सर, ये 10 हजार रुपए हैं।.
इस तरह विधायक कन्नौजिया ने हमसे 83, 500 रुपए रिश्वत ली। अगले दिन अनुशंसा-पत्र दे दिया।.
अनुशंसा-पत्र में विधायक निधि से 10 लाख 50 हजार रुपए की सोलर लाइट लगाने की स्वीकृति थी।.
15 दिन तक उनके लोगों के साथ गांव-गांव जाकर वे स्थान चयनित किए, जहां सोलर लाइट लगानी थी। विधायक से टोटल 15 मीटिंग हुई। 12वीं मीटिंग में विधायक ने कमीशन की बात की।.
विधायक पूजा ने कहा- रिश्वत पर हमारा एक ही नियम- 50% एडवांस. पूजा: क्या बात हुई थी?
पूजा: (हंसते हुए) कुछ नहीं, हमारा एक ही नियम है- 50% कमीशन पहले और 50% बाद में। उसके हिसाब से विकास बात कर लेंगे। हमें कितना कमीशन मिल रहा है? रिपोर्टर: 35% तक दे पाएंगे।. पूजा: कितना एडवांस देंगे, 50% या.?
रिपोर्टर: 35% का 10% एडवांस कर देंगे।.
(13, 500 रुपए के रेट से 200 सोलर स्ट्रीट लाइट और 20 हजार रुपए के रेट से 20 वॉटर कूलर का कुल बजट 31 लाख हुआ।).
पूजा सरोज ने 35% कमीशन कैलकुलेट किया, जो 10.85 लाख रुपए निकला और फिर हमसे बात की।.
In short, भास्कर इन्वेस्टिगेशनUP में विकास कराने के लिए रिश्वत ले रहे विधायक: भाजपा-सपा is the central thread here, and readers can expect follow-up reporting as the picture becomes clearer.




