भास्कर एक्सप्लेनरराहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ क्यों झोंकी ताकत: इस्तीफा नहीं हुआ तो क्या करेंगे; आखिर विपक्ष का राजनीतिक कैलकुलेशन क्या है3:54Play video
Wed, Oct 7, 2026Updated 05: 54 AM IST. भास्कर एक्सप्लेनर.
Wed, Oct 7, 2026Updated 05: 54 AM IST. भास्कर एक्सप्लेनर.
Article outline
- What happened
- The details
- A closer look
- More on the story
- The wider picture
- The bottom line
Key points
- Our Divisions This website follows the DNPA Code of Ethics. फीडबैक दें.
- 1. प्रोटेस्ट का स्वाभाविक नेता बन सकते हैं.
- INDIA गठबंधन को एकजुट रखेगा 'वोट चोरी' का मुद्दा.
- एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें.
- 1. चुनावों में धांधली के आरोप.
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ क्यों झोंकी ताकत: इस्तीफा नहीं हुआ तो क्या करेंगे; आखिर विपक्ष का राजनीतिक कैलकुलेशन क्या है. 9 घंटे पहले. कॉपी लिंक. 'ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो'.
इस स्लोगन के साथ राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह इलेक्शन कमीशन की तरफ कूच किया। दावा किया कि उनके साथ लोकसभा-राज्यसभा के करीब 300 विपक्षी सांसद सड़क पर हैं। राहुल को हिरासत में लेने की कोशिश हुई, तो आकाशवाणी भवन में बैठ गए। 8 घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।.
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को विपक्ष ने अपना राजनीतिक वजूद बचाए रखने की लड़ाई बना ली है। इसके पीछे की 2 बड़ी वजहें हैं. 1. चुनावों में धांधली के आरोप. 2. आयोग पर पक्षपात के आरोप.
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और 'वोट-चोरी' के मुद्दे पर पूरी ताकत झोंकने के पीछे राहुल गांधी के 4 राजनीतिक मकसद हो सकते हैं.
राहुल गांधी ने बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' की थी। इस दौरान 16 दिनों में 20 जिले कवर किए थे। तस्वीर सासराम में तेजस्वी यादव के साथ यात्रा की।.
2. INDIA गठबंधन को एकजुट रखेगा 'वोट चोरी' का मुद्दा.
कांग्रेस को करीब से जानने वाले पॉलिटिकल एक्सपर्ट आदेश रावल बताते हैं, 'राहुल का टारगेट 2029 का लोकसभा चुनाव है। वो चाहते हैं की 543 सीटों पर बीजेपी के सामने सिर्फ इंडिया गठबंधन का एक उम्मीदवार हो।'.
प्रोटेस्ट के दौरान TMC सांसद महुआ मोइत्रा, NCP(SP) सांसद सुप्रिया सुले और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी हाथ पकड़कर चलती दिखीं।.
3. ये मुद्दा जेन-जी को जोड़ सकता है.
विपक्ष बीजेपी की चुनाव में जीत को चुनाव आयोग में गड़बड़ी से जोड़कर दिखा रहा है। समाजवादी पार्टी के सांसद प्रदर्शन के दौरान 'BJP ही CEC' के पोस्टर लिए दिखे।.
1. पूरा विपक्ष एकजुट नहीं: 6 अक्टूबर के प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी और DMK शामिल नहीं थे। AAP पिछले साल 'INDIA' ब्लॉक से अलग हो गई थी। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद DMK ने भी इंडिया ब्लॉक से दूरी बना ली है। हालांकि दोनों पार्टियां अपने स्तर पर ज्ञानेश कुमार का विरोध कर रही है।.
2. गड़बड़ी के सबूत पर स्थिति कमजोर: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि गड़बड़ियां मिलने पर कार्रवाई होगी। हालांकि जब 2025 में राहुल गांधी के आरोपों पर ज्ञानेश कुमार ने बेबुनियाद बताते हुए कहा था, 'या तो राहुल 7 दिन के अंदर हलफनामा दें या देश से माफी मांगे।' तब राहुल गांधी ने लिखित हलफनामा नहीं दिया था।.
3. इस मुद्दे पर जनता जुड़गी या नहींः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने 'वोटर अधिकार यात्रा' के तहत करीब 1300 किमी चलकर 110 विधानसभा सीटें कवर की थीं। यात्रा में जुटी भीड़ वोट में तब्दील नहीं हुई। तब कांग्रेस ने 61 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन सिर्फ 6 जीत पाई। रशीद किदवई कहते हैं, 'अगर योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश जीत लेते हैं और पंजाब में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता है, तो फिर आज के प्रोटेस्ट की भीड़ का कोई अर्थ नहीं रह जाता।'.
INDIA गठबंधन के मार्च और राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह मार्च अराजकता पैदा करने और राहुल गांधी को फिर से लॉन्च करने की एक और कोशिश है।.
उन्होंने कहा, 'SIR का विरोध करके कांग्रेस 2.8 करोड़ मृतकों के नाम वोटर लिस्ट में बनाए रखना चाहती है? क्या राहुल गांधी और सोनिया गांधी 'वोट चोरी' से सांसद बने? अगर एसआईआर अवैध है, तो क्या कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और हिमाचल की कांग्रेस सरकारें भी अवैध हैं?'
10 से 20 अक्टूबर: ब्लॉक लेवल पर साइकिल और मोटरसाइकिल से 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान।.
25 अक्टूबर से 25 नवंबर: 'वोट बचाओ, देश बचाओ' चौपाल, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे।.
25 और 26 नवंबर: 6 अलग-अलग जगहों से 'चलो दिल्ली' मार्च निकलेगा, जो 26 नवंबर संविधान दिवस के दिन दिल्ली पहुंचेगा।.
पॉलिटिकल एनालिस्ट अमिताभ तिवारी कहते हैं, 'अगर ज्ञानेश कुमार दबाव में इस्तीफा देते हैं, तो पूरी SIR प्रक्रिया और उसके बाद हुए सारे चुनाव संदेह के घेरे में आ जाएंगे। अगर वे इस्तीफा नहीं देते, तो कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। इस पूरे अभियान से राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी के मुख्य चैलेंजर के रूप में स्थापित करने की कोशिश भी है।'.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि फॉर्म-6 में बदलाव की मंजूरी उन्होंने नहीं दी है। कोर्ट ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से उन पर लगे 14 आरोपों पर जवाब मांगा है। सरकार को भी नोटिस भेजकर अपनी बात रखने को कहा है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार घिरते जा रहे हैं। दिल्ली में विपक्ष का 'डेमोक्रेसी बचाओ' प्रोटेस्ट जारी है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी दो याचिकाओं पर सुनवाई की और चुनाव आयोग से सभी आरोपों पर जवाब मांगा है। इसी बीच केरलम सरकार ने ज्ञानेश कुमार से जुड़े 20 साल पुराने केस में जांच के आदेश दिए। पूरी खबर पढ़िए.
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें. वोट चोरी आरोप. वीडियोऔर देखें. Our Divisions This website follows the DNPA Code of Ethics. फीडबैक दें. Our Group Site Links.
In short, भास्कर एक्सप्लेनरराहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ क्यों झोंकी ताकत: इस्तीफा is the central thread here, and readers can expect follow-up reporting as the picture becomes clearer.


