ममता की कैंडिडेट हटीं, कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन, वो गिरफ्तार: बंगाल के नंदीग्राम उपचुनाव में 2 घंटे में बदली तस्वीर; CM शुभेंदु ने खाली की है सीट1:14Play video
ममता की कैंडिडेट हटीं, कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन, वो गिरफ्तार: बंगाल के नंदीग्राम उपचुनाव में 2 घंटे में बदली तस्वीर; CM शुभेंदु ने खाली की है सीट. कोलकाता6 घंटे पहले. कॉपी लिंक.
ममता की कैंडिडेट हटीं, कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन, वो गिरफ्तार: बंगाल के नंदीग्राम उपचुनाव में 2 घंटे में बदली तस्वीर; CM शुभेंदु ने खाली की है सीट. कोलकाता6 घंटे पहले. कॉपी लिंक.
Article outline
- What happened
- The key numbers
- The details
- The bottom line
पश्चिम बंगाल में उपचुनाव से 18 दिन पहले ममता गुट की महिला कैंडिडेट संचिता प्रधान डे ने शुक्रवार को नंदीग्राम सीट से नामांकन वापस ले लिया है। संचिता ने इससे पहले बंगाल सीएम शुभेंदु से मुलाकात की थी।.
इसके बाद ममता ने नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को समर्थन देने की बात कही। इसके 2 घंटे बाद बंगाल पुलिस ने मिलन को एक पुराने केस में अरेस्ट कर लिया।.
नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने खाली की थी। रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को चुनाव होगा, रिजल्ट 9 अक्टूबर को आएगा।.
कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को 2007 के नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के दौरान हुए एक पुराने हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, इस मामले में उनके खिलाफ पहले से वारंट भी जारी हुआ था।.
नाम वापसी और उम्मीदवार की गिरफ्तारी के बाद आगे क्या.10 सवाल-जवाब में समझें.
जवाब: 4 मई को आए विधानसभा चुनाव रिजल्ट में यहां से शुभेंदु को जीत मिली थी। तब भाजपा को 50.37% वोट मिले थे। वहीं टीएमसी के खाते में 46.55% वोट आए थे, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 0.31% वोट मिले थे।.
बंगाल में दो सीटों पर उपचुनाव, TMC के दोनों गुट को नया नाम-सिंबल.
नंदीग्राम लंबे समय से TMC और भाजपा के बीच राजनीतिक संघर्ष का प्रमुख केंद्र रहा है। इस क्षेत्र में 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन ने ममता बनर्जी और TMC को 2011 में सत्ता तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।.
2021 में ममता ने यहीं से बंगाल के मौजूदा सीएम शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं। अधिकारी BJP में शामिल होने के बाद TMC के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी बन चुके हैं।.
2026 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के साथ भवानीपुर सीट से भी चुनाव लड़ा और दोनों जगह जीत दर्ज की। भवानीपुर में उन्होंने ममता बनर्जी को 15, 105 वोटों से हराया। अधिकारी को 73, 917 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 58, 812 वोट मिले।.
In short, ममता की कैंडिडेट हटीं, कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन, वो गिरफ्तार: बंगाल के is the central thread here, and readers can expect follow-up reporting as the picture becomes clearer.




