राममंदिर चढ़ावा चोरी पर SIT ने सरकार को रिपोर्ट सौंपी: चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले ही जेल में हैं0:31Play video

राममंदिर चढ़ावा चोरी पर SIT ने सरकार को रिपोर्ट सौंपी:चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले ही जेल में हैंअयोध्या2 मिनट पहलेकॉपी लिंकराम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के लिए यूपी सरकार द्वारा बनाई एसआईटी ने अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंप दी। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव…

WeatherNews Info Wire1 min read
राममंदिर चढ़ावा चोरी पर SIT ने सरकार को रिपोर्ट सौंपी: चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले ही जेल में हैं0:31Play video
राममंदिर चढ़ावा चोरी पर SIT ने सरकार को रिपोर्ट सौंपी:चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले ही जेल में हैं

अयोध्या2 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के लिए यूपी सरकार द्वारा बनाई एसआईटी ने अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंप दी। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं है।

गृह विभाग ने इस रिपोर्ट को राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को आगे की कार्रवाई के लिए सौंपी है। इसे ट्रस्ट की 2 सिंतबर की होने वाली बैठक में रखा जाएगा।

दरअसल, चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट ने राज्य सरकार से एसआईटी जांच का अनुरोध किया था। 13 जून को सरकार ने एसआईटी गठित की थी।

लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में बनी इस 3 सदस्यीय एसआईटी में आईजी रेंज किरण एस, विशेष सचिव (वित्त) नील रतन कुमार को सदस्य बनाया गया था। एसआईटी ने 23 जून को अपनी प्राइमरी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी।

हालांकि, चढ़ावा चोरी की जांच अभी जारी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनाई गई दूसरी एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दूसरी एसआईटी में जांच की कमान आईपीएस को सौंपने को कहा था। साथ ही, फाइनेंस एक्सपर्ट को भी शामिल करने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद 20 जुलाई को नई एसआईटी बनाई थी। इसमें आईजी लखनऊ रेंज किरण एस, डीआईजी अयोध्या सोमेन वर्मा और अयोध्या एसएसपी गौरव ग्रोवर को शामिल किया गया था।

प्राइमरी रिपोर्ट के आधार पर हुई थी 8 पर एफआईआर

पहली एसआईटी की प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें आठ नामजद आरोपियों अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पाण्डेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और श्री राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

70 बार नकदी छिपाकर ले जाने की बात सामने आई

प्रारंभिक जांच में गिनती कक्ष से नकदी चोरी का मामला सामने आया था। 27 अप्रैल से 5 जून 2026 के बीच की सीसीटीवी फुटेज में करीब 70 बार कर्मचारियों के नकदी छिपाकर ले जाने की गतिविधियां दर्ज होने की बात रिपोर्ट में कही गई थी।

जांच में यह भी सामने आया था कि ट्रस्ट और एसबीआई की संयुक्त कार्यप्रणाली का पालन नहीं किया गया। गिनती कक्ष में आने-जाने वाले कर्मचारियों की नियमित तलाशी भी नहीं होती थी।

अब ग्राफिक के जरिए जानिए कब क्या हुआ

दूसरी एसआईटी कर रही आगे की जांच

अब मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित दूसरी एसआईटी की निगरानी में चल रही है। इसकी अध्यक्षता आईजी लखनऊ रेंज किरण एस कर रही हैं। दूसरी एसआईटी ने जांच का दायरा बढ़ाया है।

पहली एसआईटी की रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं होने के बाद अब दूसरी एसआईटी की जांच और उसकी अंतिम रिपोर्ट पर नजर है। माना जा रहा है कि आगे की जांच में मामले से जुड़े कुछ और तथ्य सामने आ सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें-

इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या:आरोपी गिरफ्तार, नशीली कोल्ड-ड्रिंक पिलाकर पहले किया बेहोश; फिर हाथ-पैर बांधकर गला रेता

इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची थी। दोनों ने पहले मां-बेटी को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश किया, फिर हाथ-पैर बांधकर उनकी हत्या कर दी। मुख्य आरोपी पति सत्येंद्र अभी फरार है। घटना भरथना थाना क्षेत्र के चंदेठी गांव की है। यहां पढ़ें पूरी खबर

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

ऐप खोलें
462-10 65-2 (15.0)
भारत
VSLIVE
284-10 (79.4)
श्रीलंका
भारत को 243 रन की बढ़त
वीडियोऔर देखें
Our Divisions

This website follows the DNPA Code of Ethics.

फीडबैक दें

Trending Topics

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *