राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने 2 घंटे बाद छोड़ा: 8 घंटे धरने के बाद हिरासत में लिया था; सुबह CEC के खिलाफ मार्च निकाला था1:38Play video
Wed, Oct 7, 2026Updated 05: 55 AM IST.
Wed, Oct 7, 2026Updated 05: 55 AM IST.
Article outline
- What happened
- The details
- A closer look
- More on the story
- The wider picture
- The bottom line
Key points
- पुलिस ने राहुल समेत सभी सांसदों को 2 घंटे बाद छोड़ा.
- 6 अक्टूबर- इंडिया ब्लॉक के मार्च की टाइमलाइन.
- पुलिस ने उठाया तो कार्यकर्ताओं ने बरगद की जड़ें पकड़ लीं, 2 तस्वीरें.
- धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका की 4 तस्वीरें.
- आकाशवाणी भवन में राहुल-प्रियंका के धरने को 7 घंटे बीते.
राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने 2 घंटे बाद छोड़ा: 8 घंटे धरने के बाद हिरासत में लिया था; सुबह CEC के खिलाफ मार्च निकाला था.
नई दिल्ली7 घंटे पहलेलेखक: सुनील मौर्य और उदय भटनागर के साथ एजेंसी इनपुट. कॉपी लिंक.
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार रात 10 बजे रिहा कर दिया। पुलिस ने राहुल समेत करीब 250 लोगों को आकाशवाणी परिसर से रात 8 बजे हिरासत में लिया था।.
राहुल जब पुलिस लाइन से बाहर निकले तो उनके हाथ में संविधान की कॉपी थी। वे दोपहर 12.30 बजे से CEC ज्ञानेश कुमार से मिलने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे।.
चुनाव आयोग ने देर शाम कहा कि राहुल या उनके प्रतिनिधियों ने CEC से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट नहीं मांगा था। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया था।.
राहुल की अगुआई में सुबह 10 बजे संसद से विपक्षी दलों का 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' शुरू हुआ था। पुलिस ने आकाशवाणी भवन के पास यह मार्च रोक दिया।.
राहुल-प्रियंका वहीं धरने पर बैठ गए। राहुल ने कहा कि 20 विपक्षी पार्टियों के 300 से ज्यादा सांसदों को CEC से मिलने से रोका गया, यह चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान है।.
दिल्ली और मुंबई में यह 5 दिन में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का 7वां प्रदर्शन है।. दिनभर चले घटनाक्रम की 4 तस्वीरें.
राहुल गांधी और प्रियंका को रात 8 बजे पुलिस के जवानों ने आकाशवाणी भवन से हिरासत में लिया। मशक्कत के बाद उन्हें बस में बैठाया गया। इस दौरान बस में बैठे लोग वीडियो बनाते नजर आए।.
रात 10 बजे जब राहुल गांधी किंग्सवे पुलिस लाइन से बाहर आए तो अपनी गाड़ी में बैठने के बाद उन्होंने संविधान की कॉपी मीडिया को दिखाई।. 04: 47 PM6 अक्टूबर 2026.
पुलिस ने राहुल समेत सभी सांसदों को 2 घंटे बाद छोड़ा. 04: 31 PM6 अक्टूबर 2026.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी किंग्सवे कैंप का गेट फांदकर उसे खोलती हैं, जहां राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेताओं को हिरासत में रखा गया था। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य प्रदर्शनकारी परिसर में घुस जाते हैं।. 04: 00 PM6 अक्टूबर 2026.
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और INDIA ब्लॉक के अन्य नेताओं को लेकर पुलिस वैन किंग्सवे कैंप पहुंच गई है।. 03: 50 PM6 अक्टूबर 2026.
दिल्ली पुलिस बोली- राहुल ने मार्च निकालने कोई परमिशन नहीं ली दिल्ली पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि INDIA ब्लॉक के नेता, 6 अक्टूबर को सुबह करीब 10: 30 बजे संसद भवन से निर्वाचन आयोग (ECI) के कार्यालय की ओर मार्च निकालेंगे।.
इसके लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया था, इसलिए हमारी तरफ से कोई परमिशन जारी नहीं की गई थी। इस जमावड़े को BNS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा के उल्लंघन की आशंका के चलते सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।.
260 व्यक्तियों, जिनमें 10 सांसद भी शामिल हैं, को हिरासत में लेकर दिल्ली के विभिन्न पुलिस थानों में ले जाया गया, जहां उनके संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।. 03: 40 PM6 अक्टूबर 2026.
चुनाव आयोग का कहना है कि शाम 4 बजे तक किसी भी राजनीतिक दल ने अपने प्रतिनिधियों के जरिए आयोग से मिलने का औपचारिक अनुरोध नहीं किया। प्रेस नोट में यह भी लिखा है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें बताया था कि राहुल गांधी सांसदों के साथ चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते हैं।.
6 अक्टूबर- इंडिया ब्लॉक के मार्च की टाइमलाइन. 02: 55 PM6 अक्टूबर 2026.
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यहीं बैठे थे, इसके बाद पुलिस ने इनके अलावा सभी लोगों को आकाशवाणी भवन से हटा दिया है। परिसर पूरी तरह खाली है। हिरासत में लिए गए नेताओं में कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा, केसी वेणुगोपाल और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी शामिल हैं।. 02: 43 PM6 अक्टूबर 2026.
राहुल गांधी को पुलिस ने बस में बैठाया. 02: 38 PM6 अक्टूबर 2026.
पुलिस ने उठाया तो कार्यकर्ताओं ने बरगद की जड़ें पकड़ लीं, 2 तस्वीरें. 02: 29 PM6 अक्टूबर 2026.
पुलिस राहुल को हटाने पहुंची, कार्यकर्ताओं ने घेरा. 02: 24 PM6 अक्टूबर 2026.
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, राहुल से बातचीत चल रही है और उनसे स्वेच्छा से जाने का आग्रह किया जा रहा है, क्योंकि पुलिस का कहना है कि विरोध प्रदर्शन से पूरी नई दिल्ली में ट्रैफिक बाधित हो रहा है।. 02: 16 PM6 अक्टूबर 2026.
धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका की 4 तस्वीरें. 01: 55 PM6 अक्टूबर 2026.
चुनाव आयोग के सूत्रों का दावा- राहुल ने अबतक अपॉइंटमेंट नहीं मांगा चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी और INDIA ब्लॉक के दूसरे नेताओं ने अब तक मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने के लिए कोई प्रस्ताव या अपॉइंटमेंट नहीं मांगा है। वे बिना किसी अपॉइंटमेंट और एजेंडा के सीधे CEC के ऑफिस जाना चाहते हैं।.
01: 49 PM6 अक्टूबर 2026.
आकाशवाणी भवन में राहुल-प्रियंका के धरने को 7 घंटे बीते. 01: 02 PM6 अक्टूबर 2026.
पुलिस ने प्रियंका गांधी से बात की पुलिस अफसर ने प्रियंका गांधी से बात की और धरने खत्म की अपील की। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने हटने से मना कर दिया।. 12: 26 PM6 अक्टूबर 2026.
In short, राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने 2 घंटे बाद छोड़ा: 8 घंटे धरने is the central thread here, and readers can expect follow-up reporting as the picture becomes clearer.


