राहुल-प्रियंका ने पुलिस का प्लान कैसे फेल किया: हिरासत के लिए बस में बैठाया, तो उतरकर आकाशवाणी ऑफिस में घुसे; 8 घंटे डटे रहे1:47Play video
Wed, Oct 7, 2026Updated 07: 09 AM IST.
Wed, Oct 7, 2026Updated 07: 09 AM IST.
Article outline
- What happened
- The details
- A closer look
- More on the story
- The wider picture
- The bottom line
Key points
- राहुल गांधी और प्रियंका ने आकाशवाणी परिसर में 8 घंटे धरना दिया।.
- पुलिस ने 3 से ज्यादा बार हटने की अपील, राहुल नहीं माने.
- Play video देश. कॉपी लिंक. वीडियोऔर देखें.
- राहुल ने ऐसा ही सीक्रेट प्लान PM आवास पर प्रदर्शन के दौरान बनाया था.
- इस रणनीति के पीछे 2 बड़े संदेश.
राहुल-प्रियंका ने पुलिस का प्लान कैसे फेल किया: हिरासत के लिए बस में बैठाया, तो उतरकर आकाशवाणी ऑफिस में घुसे; 8 घंटे डटे रहे. 13 मिनट पहले. कॉपी लिंक.
SIR के विरोध में मंगलवार को विपक्ष चुनाव आयोग तक सेव डेमोक्रेसी मार्च निकाल रहा था। पुलिस ने रास्ता रोका, बैरिकेड लगाए और नेताओं को बसों में बैठाकर प्रदर्शन खत्म कराने की तैयारी की। तभी तस्वीर बदल गई। राहुल-प्रियंका गांधी अचानक बस से उतरे गए और आकाशवाणी भवन के अंदर घुस गए।.
दोनों परिसर के अंदर बरगद के पेड़ के नीचे धरने पर बैठ गए और पुलिस के प्लान को फेल कर दिया। जो धरना कुछ घंटों में खत्म होने वाला था, वह शाम 8 बजे तक चला। पुलिस को कांग्रेसियों को हटाने में 8 घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया।.
पुलिस ने राहुल और प्रियंका से आकाशवाणी परिसर से हटने के लिए 3 से ज्यादा बार अपील की। दोपहर 12: 30 बजे उनसे परिसर खाली करने को कहा।.
राहुल ने जवाब दिया कि अगर उन्हें हटाना है, तो पहले यह बताया जाए कि वे विरोध करने के लिए कहां बैठ सकते हैं। करीब एक घंटे बाद फिर DCP सचिन शर्मा समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहुल-प्रियंका समेत नेताओं को वहां से हटाने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए।.
राहुल ने NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पीएम आवास के पास धरना दिया था। तब भी प्रदर्शन इतना सीक्रेट रखा था कि पुलिस को भनक नहीं लगी।.
विपक्ष का आरोप है कि SIR के दौरान वोटर लिस्ट में बदलाव और नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 की प्रक्रिया में चुनाव आयोग ने पारदर्शिता नहीं बरती। विपक्ष ने आयोग के भीतर दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों और सुप्रीम कोर्ट में फॉर्म-6 को लेकर हुई सुनवाई का हवाला दिया। कांग्रेस का आरोप है कि CEC ज्ञानेश कुमार ने भाजपा का साथ दिया और वोट चोरी कराई।.
राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने 2 घंटे बाद छोड़ा: 8 घंटे धरने के बाद हिरासत में लिया था.
दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को करीब 2 घंटे बाद छोड़ दिया है। मंगलवार रात 8 बजे आकाशवाणी भवन से हिरासत में लिए गए सभी 250 लोगों को किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन लाया गया था।.
हालांकि रात 10 बजे सभी को छोड़ दिया गया। राहुल जब पुलिस लाइन से बाहर निकले तो उनके हाथ में संविधान की कॉपी थी।.
SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसद 8 घंटे से ज्यादा समय से आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे थे। पढ़ें पूरी खबर.
खबरें और भी हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 5 दिन में 7वां प्रदर्शन: विपक्ष ने मार्च निकाला, राहुल-प्रियंका 8 घंटे धरने पर बैठे रहे, पुलिस ने 2 घंटे हिरासत में रखा. Play video देश. कॉपी लिंक.
सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों ने शपथ ली: चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पद की शपथ दिलाई; संख्या बढ़कर 37 हुई. Play video देश. कॉपी लिंक.
वायुसेना के नए प्रमुख बने आशुतोष दीक्षित, कार्यकाल 2028 तक: 20 तरह के लड़ाकू जहाज उड़ाने में माहिर, कारगिल जंग में भी शामिल रहे. Play video देश. कॉपी लिंक.
शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद, सुप्रीम कोर्ट बोला- दलबदल संवैधानिक पाप: चुनाव आयोग दोनों को अलग-अलग निशान दे सकता था; 4 साल से चल रहा विवाद. Play video देश. कॉपी लिंक. वीडियोऔर देखें. Our Divisions This website follows the DNPA Code of Ethics. फीडबैक दें. Our Group Site Links.
Taken together, the developments around राहुल-प्रियंका ने पुलिस का प्लान कैसे फेल किया: हिरासत के लिए बस point to a situation that is still moving, and the coming days should bring more clarity.



