रूस, इजरायल और तुर्किये एशियन गेम्स में क्यों नहीं: तुर्किए की 97% और रूस की 75% जमीन एशिया में, तीनों देशों की अलग वजह0:42Play video
रूस, इजरायल और तुर्किये एशियन गेम्स में क्यों नहीं: तुर्किए की 97% और रूस की 75% जमीन एशिया में, तीनों देशों की अलग वजह.
रूस, इजरायल और तुर्किये एशियन गेम्स में क्यों नहीं: तुर्किए की 97% और रूस की 75% जमीन एशिया में, तीनों देशों की अलग वजह.
Article outline
- What happened
- The key numbers
- The details
- A closer look
- The bottom line
Key points
- तुर्किये: 97% जमीन एशिया में, लेकिन खेल ढांचा यूरोप का.
- रूस: 75% जमीन एशिया में, लेकिन आबादी और खेल पहचान यूरोप में.
- Play video क्रिकेट. कॉपी लिंक. वीडियोऔर देखें.
- Play video क्रिकेट. कॉपी लिंक.
एशियन गेम्स को एशिया का ओलिंपिक कहा जाता है। इसमें 45 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। लेकिन एशिया के नक्शे पर मौजूद रूस, तुर्किये और इजरायल इन खेलों में क्यों नहीं खेलते?
इजरायल कभी एशियन गेम्स का हिस्सा था। उसने 1954 से 1974 तक इन खेलों में हिस्सा लिया। लेकिन वेस्ट एशिया में बढ़ते राजनीतिक तनाव का असर खेलों पर भी पड़ा।.
1962 के जकार्ता एशियन गेम्स में इंडोनेशिया ने इजरायल को आमंत्रित नहीं किया था। कई अरब देशों ने इजरायली खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबले पर आपत्ति जताई थी। बाद में 1981 में ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के गठन के समय भी इजरायल सदस्य नहीं बना। इसके बाद उसने यूरोपीय खेल संस्थाओं के साथ जुड़ाव बढ़ाया। उसकी फुटबॉल टीम यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन के तहत खेलती है।.
वेस्ट एशिया के राजनीतिक समीकरणों में बदलाव जरूर आया है। 2020 के अब्राहम समझौते के बाद इजरायल के UAE और बहरीन के साथ औपचारिक संबंध बने। मोरक्को के साथ भी संबंध सामान्य हुए। सितंबर 2026 में दोनों देशों ने अपने राजनयिक संबंधों को और मजबूत करने की घोषणा की।.
1923 में आधुनिक तुर्किये के गठन के बाद पश्चिमी संस्थाओं से उसका जुड़ाव बढ़ा। खेलों में भी उसने यूरोपीय व्यवस्था को प्राथमिकता दी। उसकी फुटबॉल टीम यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन की सदस्य है। बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स जैसे कई खेलों में भी तुर्किये यूरोपीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता है।.
तुर्किये ने ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) की सदस्यता नहीं ली है। इसलिए उसका ज्यादातर भूभाग एशिया में होना अपने आप उसे एशियन गेम्स में खेलने का अधिकार नहीं देता।.
रूस की करीब 75% जमीन एशिया में है, लेकिन उसकी 75% आबादी यूरोपीय रूस में रहती है। राजधानी मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग जैसे प्रमुख शहर भी यूरोपीय हिस्से में हैं।.
2023 में रूस को सेंट्रल एशियन फुटबॉल एसोसिएशन (CAFA) चैंपियनशिप में खेलने का न्योता मिला था। तस्वीर में- रूस ने नवंबर 2023 में ताजिकिस्तान के खिलाफ फ्रेंडली मैच खेला था।.
ऑस्ट्रेलिया एशिया का हिस्सा नहीं है, लेकिन खेलों में उसका एशिया से मजबूत जुड़ाव है। 2006 में उसने ओशिनिया फुटबॉल कॉन्फेडरेशन छोड़कर एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन की सदस्यता ली।.
फिर भी ऑस्ट्रेलिया के लिए एक उदाहरण मौजूद है। OCA ने ओशिनिया के देशों को अतिथि के रूप में अपने आयोजनों में शामिल किया है। 2025 एशियन विंटर गेम्स में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को अतिथि राष्ट्रीय ओलिंपिक समितियों के रूप में जगह मिली थी।.
इसके पीछे सिर्फ खेल नहीं, बाजार भी एक वजह हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया फुटबॉल के जरिए पहले ही एशियाई खेल बाजार से जुड़ा है। 2026 एआईची-नागोया एशियन गेम्स के लिए 9, 305 मीडिया और ब्रॉडकास्टिंग प्रतिनिधियों की पुष्टि हुई है, जिनमें 23 राइट्स होल्डिंग ब्रॉडकास्टर्स शामिल हैं।.
खबरें और भी हैं. युवराज, डिविलियर्स और गेल वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में खेलेंगे: 3 अक्टूबर से दुबई-शारजाह में मुकाबले, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मैच. क्रिकेट. कॉपी लिंक.
वसीम अकरम ने पाकिस्तान टेस्ट कप्तान बाबर पर तंज कसा: कहा- आप क्या चने बेचने आए थे, जो PCB के फैसले नहीं पता. Play video क्रिकेट. कॉपी लिंक.
भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान: कामिल पूरन को पहला T20I कॉल-अप; हेटमायर की वापसी, कैंपबेल वनडे टीम में लौटे. Play video क्रिकेट. कॉपी लिंक.
प्रोमो शूट में रचिन रवींद्र चोटिल: भारत के खिलाफ सीरीज खेलने पर संशय, 22 अक्टूबर से शुरू होगी सीरीज. Play video क्रिकेट. कॉपी लिंक. वीडियोऔर देखें. Our Divisions This website follows the DNPA Code of Ethics. फीडबैक दें. Our Group Site Links.
For now, रूस, इजरायल और तुर्किये एशियन गेम्स में क्यों नहीं: तुर्किए की 97% remains the part of the story worth watching, and further updates are likely as more details are confirmed.



