सील्ड लिफाफे में एंडोस्कोपी कैमरा डालकर पेपर लीक किया: ₹11 हजार में छात्रों को बेचा, छत्तीसगढ़ के प्राेफेसर समेत 6 अरेस्ट1:11Play video

सील्ड लिफाफे में एंडोस्कोपी कैमरा डालकर पेपर लीक किया: ₹11 हजार में छात्रों को बेचा, छत्तीसगढ़ के प्राेफेसर समेत 6 अरेस्ट. रायपुर8 घंटे पहले. कॉपी लिंक.

WeatherNews Info Wire1 min read
सील्ड लिफाफे में एंडोस्कोपी कैमरा डालकर पेपर लीक किया: ₹11 हजार में छात्रों को बेचा, छत्तीसगढ़ के प्राेफेसर समेत 6 अरेस्ट1:11Play video

सील्ड लिफाफे में एंडोस्कोपी कैमरा डालकर पेपर लीक किया: ₹11 हजार में छात्रों को बेचा, छत्तीसगढ़ के प्राेफेसर समेत 6 अरेस्ट. रायपुर8 घंटे पहले. कॉपी लिंक.

Article outline

  1. What happened
  2. The details
  3. A closer look
  4. More on the story
  5. The bottom line

Key points

  • 11 हजार रुपए, 6 मोबाइल समेत सामान जब्त.
  • योगेश के अलावा बाकी 5 आरोपी छात्र हैं। इन्होंने लीक पेपर को खरीदा था।.
  • परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले वॉट्सऐप पर मिला था पेपर.
  • Play video देश. कॉपी लिंक. वीडियोऔर देखें.

पुलिस ने प्रोफेसर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अब भी फरार हैं।.

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में प्रोफेसर ने इंडोस्कोपी कैमरे से स्कैन करके पेपर लीक किया। पेपर सीलबंद लिफाफे में रखा था। प्रोफेसर ने उसमें सुई से छेद किया, फिर एंडोस्कोपी कैमरे को लिफाफे में बने छोटे छेद से अंदर डालकर पेपर स्कैन कर लिया। इसके बाद कंटेंट को हाथ से लिखकर छात्रों को 11-11 हजार रुपए में बेच दिया।.

पुलिस के मुताबिक, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के B.Sc. कृषि फर्स्ट ईयर के प्लांट पैथोलॉजी और सेकंड ईयर के दूसरे सेमेस्टर के कीटशास्त्र का पेपर लीक हुआ है।.

7 अगस्त को B.Sc. कृषि फर्स्ट ईयर की प्लांट पैथोलॉजी और 20 अगस्त को सेकंड ईयर की कीटशास्त्र परीक्षा थी। दोनों परीक्षाएं विश्वविद्यालय से जुड़े 28 कृषि कॉलेजों में होनी थीं।.

मास्टरमाइंड प्रोफेसर का नाम योगेश सोनकेसरिया है। वह दुर्ग जिले के भारती एग्रीकल्चर कॉलेज में साल 2019 से प्रोफेसर है।.

17 अगस्त को योगेश उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने रायपुर के जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय आया था। इसी दौरान उसने आने वाली परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लिए।.

सभी पेपर कॉलेज में रखने के बाद उसने 20 अगस्त की परीक्षा के कीटशास्त्र विषय के पेपर वाला लिफाफा अपने घर ले गया।.

योगेश ने घर पर लिफाफे में छेद करके एंडोस्कोपी कैमरा डालकर पेपर का वीडियो बना लिया। पेपर को अपने कॉलेज के छात्रों को 11 हजार रुपए में बेच दिया।.

IGKV में बीएससी एग्रीकल्चर सेकेंड ईयर के एंटोमोलॉजी यानी कीट विज्ञान का पेपर परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले वॉट्सऐप पर लीक हुआ था। परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर की तस्वीरें और सवाल विद्यार्थियों के बीच वॉट्सऐप पर पहुंच गए।.

पेपर वॉट्सऐप पर वायरल होने के बाद इसकी जानकारी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस को दी। पुलिस ने तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर दुर्ग निवासी अनुज मिंज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद कबीरधाम, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर समेत कई जिलों में अलग-अलग टीमें भेजी गईं। करीब 36 घंटे की लगातार जांच के बाद पुलिस ने पेपर लीक के पूरे मामले का खुलासा किया।.

पुलिस ने मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 2 अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पेपर लीक में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।.

देशभर में चर्चित रहे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पेपर लीक का मामला अभी विवादों में है। छात्र आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी का समर्थ पोर्टल हैक हो गया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि क्वेश्चन पेपर भी लीक हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर.

एक सत्र में बिल लाने-पास कराने का ट्रेंड बढ़ा: मानसून सत्र में 12 में से 11 पारित, 7 बिना चर्चा के ही 5 मिनट में पास. Play video देश. कॉपी लिंक.

तमिलनाडु सरकार नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी देगी: 1.28 लाख अंगूठियों के लिए ₹220 करोड़ का बजट; टेंडर पर विपक्ष ने उठाए सवाल. Play video देश. कॉपी लिंक. वीडियोऔर देखें. Our Divisions This website follows the DNPA Code of Ethics. फीडबैक दें. Our Group Site Links.

Taken together, the developments around सील्ड लिफाफे में एंडोस्कोपी कैमरा डालकर पेपर लीक किया: ₹11 हजार में point to a situation that is still moving, and the coming days should bring more clarity.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *