स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र: 7 बातें अपनाने से जीवन की दुविधाएं दूर हो सकती हैं; अज्ञान दूर करेंगे, तो भय दूर होगा1:08Play video
Tue, Oct 13, 2026Updated 06: 07 AM IST.
Tue, Oct 13, 2026Updated 06: 07 AM IST.
Article outline
- What happened
- The details
- The bottom line
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र: 7 बातें अपनाने से जीवन की दुविधाएं दूर हो सकती हैं; अज्ञान दूर करेंगे, तो भय दूर होगा. हरिद्वार2 घंटे पहले. कॉपी लिंक.
जीवन में सच्चा परिवर्तन बाहर की परिस्थितियां बदलने से ही नहीं, बल्कि अपने भीतर ज्ञान का प्रकाश जगाने से भी आता है। हमें अज्ञान से ज्ञान और भ्रम से सत्य की ओर बढ़ना चाहिए। 7 बातें ध्यान रखेंगे, तो जीवन की दुविधाएं दूर हो सकती हैं. भय का कारण समझें – हमारे मन में भय अक्सर अज्ञान और गलत धारणाओं के कारण पैदा होता है। जब हम किसी परिस्थिति को सही ढंग से नहीं समझते, तो डरने लगते हैं। इसलिए भय से भागने के बजाय उसकी वजह को समझने का प्रयास करें। 2. भ्रम से बाहर निकलें – जब मन में स्पष्टता नहीं होती, तब भ्रम पैदा होता है। भ्रम हमें सही निर्णय लेने से रोकता है। इसलिए किसी भी विषय पर सोच-समझकर विचार करें और वास्तविकता को जानने का प्रयास करें। 3. संदेह को दूर करें – बार-बार संदेह करने से हमारी मानसिक शांति खत्म होती है। हर बात पर शंका करने के बजाय तथ्यों को समझें और अपने विवेक से निर्णय लें। 4. दूसरों के विचार भी सुनें – अपनी बात को ही सही मानना अच्छी बात नहीं है। यह आदत हमारे विचारों को सीमित कर देती है। दूसरों के विचारों को सुनें और आवश्यकता पड़ने पर अपनी सोच बदलने के लिए तैयार रहें। 5. बिना तथ्य जाने धारणा बनाने से बचें – किसी व्यक्ति या परिस्थिति के बारे में पहले से धारणा बना लेना उचित नहीं है। निष्पक्ष होकर सोचने से हम सच्चाई को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। तथ्यों को समझने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचे। 6. सही गलत का अंतर समझें – विवेक हमें सही और गलत के बीच अंतर करना सिखाता है। जब हम भावनाओं में बहने के बजाय समझदारी से निर्णय लेते हैं, तब जीवन की अनेक समस्याएं सरल होने लगती हैं। 7. सत्य का मार्ग अपनाएं – सत्य को स्वीकार करने का साहस हमें भीतर से मजबूत बनाता है। परिस्थितियां कैसी भी हों, वास्तविकता को समझकर आगे बढ़ना ही जीवन को संतुलित बनाने का सही तरीका है। इन 7 बातों का ध्यान रखने से हमारी दुविधाएं दूर हो सकती हैं।.
खबरें और भी हैं. स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र: 9 बातें ध्यान रखेंगे, तो अपनी शक्तियों को पहचान सकते हैं; जानिए मनुष्य जीवन किसकी कृपा से मिलता है. Play video धर्म. कॉपी लिंक.
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र: 6 बातें ध्यान रखेंगे, तो सभी से स्नेह मिल सकता है, जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. Play video धर्म. कॉपी लिंक.
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र: चिंता किस वजह से बढ़ती है; 8 बातें ध्यान रखेंगे, तो दूर हो सकती है. Play video धर्म. कॉपी लिंक. वीडियोऔर देखें. Our Divisions This website follows the DNPA Code of Ethics. फीडबैक दें. Our Group Site Links.
In short, स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र: 7 बातें अपनाने से जीवन is the central thread here, and readers can expect follow-up reporting as the picture becomes clearer.




