LIVEप्रयागराज में बाढ़, घरों में 3 फीट पानी: कारें-बाइकें डूबीं, गलियों में नावें; ओडिशा के स्कूल में 312 छात्र दो दिन से फंसे1:10Play videoलाइव अपडेट्स41 मिनट पहले: ओडिशा में बारिश से दीवार गिरी, दादी-पोते की मौत42 मिनट पहले: यूपी के शाहजहांपुर में बारिश से कच्ची दीवार गिरी, दो की मौत
LIVEप्रयागराज में बाढ़, घरों में 3 फीट पानी:कारें-बाइकें डूबीं, गलियों में नावें; ओडिशा के स्कूल में 312 छात्र दो दिन से फंसेभोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना40 मिनट पहलेकॉपी लिंकयूपी के कई शहरों में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रयागराज की कॉलोनियों में 3 से 4 फीट तक पानी भरने से कारें-बाइकें डूब गई हैं। कई…
प्रयागराज में बाढ़, घरों में 3 फीट पानी:कारें-बाइकें डूबीं, गलियों में नावें; ओडिशा के स्कूल में 312 छात्र दो दिन से फंसे
-
कॉपी लिंक
यूपी के कई शहरों में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रयागराज की कॉलोनियों में 3 से 4 फीट तक पानी भरने से कारें-बाइकें डूब गई हैं। कई घरों के ग्राउंड फ्लोर डूब गए हैं। लोग पहली मंजिल पर रहने को मजबूर हैं। पुलिस और NDRF की टीमें नावों से लोगों का रेस्क्यू कर रही है।
वहीं, ओडिशा के केंद्रापाड़ा में 312 छात्र और 10 शिक्षक दो दिन से स्कूल में फंसे हैं। कुलसाही गांव के सरकारी SC/ST आवासीय आश्रम स्कूल का ग्राउंड फ्लोर ब्राह्मणी नदी के पानी में डूब गया है। स्कूल चारों तरफ से करीब 10 फीट पानी से घिरा है और तेज बहाव के कारण अब तक रेस्क्यू टीम वहां नहीं पहुंच सकी है।
वहीं, हिमाचल प्रदेश में इस मानसून 187 लोगों की मौत हो चुकी है। 30 जून से 16 अगस्त के बीच 79 मौतें बाढ़, लैंडस्लाइड, डूबने और करंट जैसी प्राकृतिक आपदाओं में हुईं, जबकि 107 लोगों की जान सड़क हादसों में गई। राज्य में 294 लोग घायल और 31 अब भी लापता हैं।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें…
मौसम से जुड़े अपडेट्स…
देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग को देखें…
लाइव अपडेट्स
ओडिशा में बारिश से दीवार गिरी, दादी-पोते की मौत
ओडिशा के बालासोर जिले में लगातार बारिश के बीच पड़ोसी के घर की दीवार गिरने से दादी और पोते की मौत हो गई। हादसा रविवार रात जलेश्वर ब्लॉक के कपासुड़ा गांव में हुआ। दीवार उनके एस्बेस्टस वाले घर की छत पर गिर गई, जिससे परिवार मलबे में दब गया।
मृतकों की पहचान 65 साल की राधिका जेना और उनके 18 साल के पोते ज्योति प्रकाश स्वैन के रूप में हुई है। उनकी पोती स्मृतिलेखा स्वैन गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश को दीवार गिरने की वजह बताया जा रहा है।
यूपी के शाहजहांपुर में बारिश से कच्ची दीवार गिरी, दो की मौत
यूपी शाहजहांपुर में लगातार बारिश के बीच सोमवार सुबह कच्ची दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। पुवायां थाना क्षेत्र के मुड़िया कुरमियात गांव में करीब 6 बजे पड़ोसी की कच्ची दीवार मकान के लिंटर पर गिर गई। मलबे में दबने से 25 साल के राजन और उनके 3 साल के भतीजे आरव की मौत हो गई।
हादसे के वक्त राजन, आरव और उसकी मां काजल कमरे में सो रहे थे। मलबे में दबने से काजल गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया, जिसके बाद काजल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ओडिशा में भारी बारिश से 50 मीटर रेलवे ट्रैक धंसा, ट्रेन सेवाएं रोकी गईं
ओडिशा के मयूरभंज में भारी बारिश से बरिपदा के पास 50 मीटर रेलवे ट्रैक धंस गया। ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं।
ओडिशा में बाढ़ से 5 लाख लोग प्रभावित, 18 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट
ओडिशा के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। करीब 5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि प्रशासन ने अब तक 2.37 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकालकर करीब 300 राहत शिविरों में पहुंचाया है। भद्रक और जाजपुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी आज इन इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले सकते हैं।
ओडिशा में बाढ़ से जुड़े 5 अपडेट्स…
असम में बाढ़ से 480 करोड़ का नुकसान, 26 हजार घर प्रभावित
असम में पिछले महीने आई बाढ़ से करीब 480 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है और 26,681 घर प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित 96,842 परिवारों को 15-15 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जा चुकी है। इसके लिए सरकार अब तक 146.26 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि चराईदेव, शिवसागर, जोरहाट और गोलाघाट में नुकसान का आकलन तेजी से किया जा रहा है। 75% सर्वे पूरा हो चुका है और 1,000 से ज्यादा सर्वेयर जमीन पर काम कर रहे हैं। दूसरा चरण 10 या 11 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। सरकार का लक्ष्य दुर्गा पूजा से पहले प्रभावित परिवारों को बाढ़ नुकसान की राशि जारी करना है।
यूपी के प्रयागराज में तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भरा
उत्तराखंड के रामनगर में तेज बारिश, नैनीताल में IMD का ऑरेंज अलर्ट
बिहार: सभी जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
बिहार के सभी जिलों में आज मौसम विभाग ने बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। इनमें 19 जिलों में ऑरेंज और बाकी 19 जिलों में यलो अलर्ट है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बीते 24 घंटे में ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहा, लेकिन पटना, गया और समस्तीपुर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। पूरी खबर पढ़ें…
यूपी: 20 शहरों में बारिश, कानपुर-उन्नाव के 500 घरों में घुसा पानी
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत 20 शहरों में सोमवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 46 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। संभल के सरकारी अस्पताल के बाहर करीब एक फीट पानी भर गया। लखनऊ में तेज बारिश से सड़कें और गलियां जलमग्न हैं। कानपुर-उन्नाव में 500 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है और कई इलाकों में सड़कों पर नाव चल रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…
छत्तीसगढ़: रायपुर में बारिश, राज्य में अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है। अगले 3 दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहेगा। आज भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। रायपुर में देर रात से तेज बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण सुंदर नगर इलाके में महादेवघाट रोड पर जलभराव हो गया। पूरी खबर पढ़ें…
MP: 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 19 अगस्त तक भोपाल-ग्वालियर में तेज बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सोमवार को 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सीधी, मऊगंज और डिंडौरी में सबसे ज्यादा बारिश का अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। 17 से 19 अगस्त तक भोपाल और ग्वालियर-चंबल के कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है, जबकि कई अन्य जिलों में हल्की से तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान: कल से बारिश का दौर, 8 जिलों में अलर्ट
राजस्थान में आज से बादल छाए रहने का अनुमान है, लेकिन किसी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 18 अगस्त से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और इस दिन 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में चित्तौड़गढ़ में 31 MM बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सबसे ज्यादा रही। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब: अमृतसर में सबसे ज्यादा बारिश, चंडीगढ़ में सामान्य से 25% कम बरसात
मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ के कई इलाकों में 17-18 अगस्त को तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। 19 से 22 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा: उत्तरी जिलों में मानसून फिर एक्टिव तीन जिलें तेज बारिश की चेतावनी
हरियाणा में आज से उत्तरी जिलों में मानसूनी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 अगस्त के लिए पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तराखंड: नैनीताल में सबसे ज्यादा 30.5 मिमी बारिश, 2 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड के देहरादून और टिहरी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। राज्य के बाकी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून के अनुसार, नैनीताल में सबसे ज्यादा 30.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें…
अगले 2 दिन मौसम का हाल…
18 अगस्त
जम्मू कश्मीर, हिमाचल, सिक्किम, हिमालय से सटा बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
असम-मेघालय, बिहार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में यलो अलर्ट है।
19 अगस्त
जम्मू कश्मीर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में यलो अलर्ट है।
देश के प्रमुख शहरों का तापमान
This website follows the DNPA Code of Ethics.




