दिशा पाटनी 500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं: ‘हीरोपंती’ के ऑडिशन में फेल हुईं; इंजीनियरिंग छोड़ी, फिर ‘एमएस धोनी’ से बनीं स्टार2:17Play video

दिशा पाटनी 500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं: 'हीरोपंती' के ऑडिशन में फेल हुईं; इंजीनियरिंग छोड़ी, फिर 'एमएस धोनी' से बनीं स्टार.

WeatherNews Info Wire1 min read
दिशा पाटनी 500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं: ‘हीरोपंती’ के ऑडिशन में फेल हुईं; इंजीनियरिंग छोड़ी, फिर ‘एमएस धोनी’ से बनीं स्टार2:17Play video

दिशा पाटनी 500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं: 'हीरोपंती' के ऑडिशन में फेल हुईं; इंजीनियरिंग छोड़ी, फिर 'एमएस धोनी' से बनीं स्टार.

Article outline

  1. What happened
  2. The details
  3. A closer look
  4. More on the story
  5. The wider picture
  6. The bottom line

Key points

  • 18 साल की उम्र में मॉडलिंग, फिर मिस इंडिया तक पहुंचीं.
  • 1 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र. कॉपी लिंक.
  • 'बागी 2' ने बनाया कमर्शियल स्टार.

2015 में 'लोफर' से फिल्मी सफर शुरू हुआ, लेकिन 2016 की 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई। इसके बाद 'बागी 2', 'भारत', 'मलंग' और 'कल्कि 2898 एडी' जैसी फिल्मों ने उन्हें चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया। हाल में उनकी मल्टीस्टार फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और 'अवारापन 2' रिलीज हुई है।.

दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ। उनका परिवार उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की राजपूत पृष्ठभूमि से आता है। उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी पुलिस अधिकारी और मां हेल्थ इंस्पेक्टर हैं। बड़ी बहन खुशबू पाटनी भारतीय सेना में मेजर रह चुकी हैं और फिटनेस से भी जुड़ी हैं। छोटा भाई सूर्यांश पाटनी है। जिस दुनिया में दिशा बाद में ग्लैमर और फिल्म स्टारडम के लिए पहचानी गईं, उसकी शुरुआत एक सामान्य और अनुशासित पारिवारिक माहौल से हुई थी।.

दिशा ने कम उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। 2020 में 'फिल्मीबीट' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने 18 साल की उम्र में मॉडल के तौर पर काम शुरू किया था। उनके मुताबिक उस समय उन पर कई जिम्मेदारियां थीं और उन्होंने परिवार पर आर्थिक रूप से निर्भर रहने के बजाय खुद काम करके अपना खर्च संभाला।.

19 साल की उम्र में जब वह मुंबई आई थीं, तब शहर में उन्हें कोई जानने वाला नहीं था। फिल्मी परिवार से न होने के कारण उन्हें अपना रास्ता खुद बनाना था। वह अकेली रहती थीं, ऑडिशन देती थीं और अपनी जरूरतों का खर्च खुद उठाती थीं। मुंबई आने के समय उनके पास सिर्फ 500 रुपए थे। टीवी विज्ञापनों के ऑडिशन रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गए थे। किराया देने का दबाव इतना था कि उनके लिए हर काम पहले नौकरी जैसा था।.

मॉडलिंग के दौरान दिशा ने कई विज्ञापनों में काम किया। 2013 में उन्होंने पॉन्ड्स फेमिना मिस इंडिया इंदौर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और फर्स्ट रनर-अप रहीं। इससे उन्हें मॉडलिंग में और पहचान मिली। दिशा का लक्ष्य सिर्फ रैंप तक सीमित नहीं था। कैमरे के सामने काम करते हुए उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें एक्टिंग ज्यादा पसंद है। मॉडलिंग उनके लिए मंजिल के बजाय बॉलीवुड तक पहुंचने का रास्ता बनने लगी।.

2015 में दिशा को फिल्मी दुनिया में पहला बड़ा मौका मिला। उन्होंने पुरी जगन्नाध की तेलुगु फिल्म 'लोफर' में वरुण तेज के साथ काम किया। फिल्म में उन्होंने मौनी का किरदार निभाया था। यहीं से उनका आधिकारिक एक्टिंग करियर शुरू हुआ।.

2016 में दिशा को वह फिल्म मिली जिसने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई- 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी'। नीरज पांडे निर्देशित इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका निभाई थी। दिशा ने प्रियंका झा का किरदार निभाया, जो धोनी की जिंदगी का बेहद भावनात्मक अध्याय था।.

'एमएस धोनी' के बाद दिशा का अगला बड़ा पड़ाव बॉलीवुड के बाहर था। 2017 में वह जैकी चैन की फिल्म 'कुंग फू योगा' में नजर आईं। फिल्म में सोनू सूद और अन्य कलाकार भी थे। इस प्रोजेक्ट से दिशा को इंटरनेशनल दर्शकों के सामने आने का मौका मिला।.

2018 में दिशा की फिल्म 'बागी 2' रिलीज हुई। इसमें वह टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आईं। दोनों इससे पहले म्यूजिक वीडियो 'बेफिक्रा' में साथ काम कर चुके थे। 'बागी 2' उनकी टाइगर श्रॉफ के साथ पहली फिल्म थी, जिसमें दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखाई दी।.

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया और दुनिया भर में 258 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। यह 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल रही।.

2019 में दिशा को सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला। अली अब्बास जफर की 'भारत' में उन्होंने राधा का किरदार निभाया और 'स्लो मोशन' गाने में सलमान के साथ नजर आईं। फिल्म कमर्शियल तौर पर सफल रही और साल की बड़ी फिल्मों में शामिल हुई।.

In short, दिशा पाटनी 500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं: 'हीरोपंती' के ऑडिशन में is the central thread here, and readers can expect follow-up reporting as the picture becomes clearer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *