BREAKINGझारखंड सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द की CM सोरेन बोले- 2014 से अब तक सभी परीक्षाओं की CID जांच होगी1:08Play video
BREAKINGझारखंड सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द की:CM सोरेन बोले- 2014 से अब तक सभी परीक्षाओं की CID जांच होगीहिमांशु वर्मा। रांची4 मिनट पहलेकॉपी लिंकJPSC के बाद अब JSSC-CGL के एग्जाम को भी रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार रात मीडिया को इसकी जानकारी दी। सीएम ने मंत्रियों के साथ 4 घंटे…
झारखंड सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द की:CM सोरेन बोले- 2014 से अब तक सभी परीक्षाओं की CID जांच होगी
-
कॉपी लिंक
JPSC के बाद अब JSSC-CGL के एग्जाम को भी रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार रात मीडिया को इसकी जानकारी दी। सीएम ने मंत्रियों के साथ 4 घंटे तक चली बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।
24 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी
झारखंड में छात्र JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग काे लेकर 24 दिन से अनशन कर रहे हैं।
छात्रों के साथ वार्ता 2 बजे ही होने वाली थी। पर प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट के मंत्रियों के साथ बैठक करने की वजह से छात्रों से वार्ता अभी तक नहीं हो पाई है।
वहीं, जेएसएससी और जेपीएससी के सफल अभ्यर्थी सरकार से परीक्षा रद्द नहीं करने की अपील करने के लिए प्रोजेक्ट भवन पहुंच गए। सफल अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि आंदोलन के दबाव में परीक्षा रद्द की गई तो उनका भविष्य प्रभावित होगा।
राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखी चिट्ठी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड सीएम को लेटर लिखा है। जिसमें लिखा- कांग्रेस पार्टी का मानना है कि भारत के संविधान में दिया गया शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार हमारे लोकतंत्र के मुख्य स्तंभों में से एक है। इसलिए, हमने पिछले कुछ महीनों में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन दिया है।
मैं यह सुझाव देने के लिए लिख रहा हूं कि आप व्यक्तिगत रूप से विरोध कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से मिलें। इससे उनकी बाकी चिंताओं को दूर करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को मज़बूत करने में मदद मिलेगी। भारत के युवा ही इसका भविष्य हैं। संकट की इस घड़ी में हमें उनके साथ एकजुटता दिखानी चाहिए और उनका समर्थन करना चाहिए। कृपया उनकी बात सुनने और इस मुद्दे के समाधान के लिए उचित कदम उठाने की पूरी कोशिश करें।
राहुल की चिट्ठी पर बीजेपी ने उठाए सवाल
BJP ने राहुल गांधी की चिट्ठी पर सवाल उठाए हैं। भाजपा नेता अमित मालवीय ने लेटर को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। लिखा- ये लेटर सिर्फ़ नसीहत देने वाला ही नहीं, बल्कि अपमानजनक भी है। लेटर लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए मुख्यमंत्री से की गई किसी गुज़ारिश जैसा कम और किसी सहयोगी को खुद से तय किए गए अधिकार के तहत दिए गए निर्देश जैसा ज़्यादा लगता है।
अगर राहुल गांधी सच में विरोध कर रहे छात्रों को लेकर चिंतित हैं, तो वे खुद रांची क्यों नहीं गए? दिल्ली से रांची की डायरेक्ट फ्लाइट है। जब वे छात्रों से मिल सकते थे, उनकी शिकायतें सुन सकते थे और मुख्यमंत्री से आमने-सामने बात कर सकते थे, तो दिल्ली में आराम से बैठकर निर्देश क्यों लिखे? छात्रों के आंदोलन से जुड़ी तस्वीरें…
छात्रों की मांग गंभीरता से ले सरकार
हजारीबाग से आंदोलन का नेतृत्व कर रहे रूपेश कुमार ने कहा, ‘सरकार को छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए। CBI जांच होने पर सरकार के कई लोगों की भूमिका सामने आ सकती है, इसी वजह से जांच से बचने की कोशिश की जा रही है।
वे लंबे समय से सड़क पर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग उठा रहे हैं। अब सरकार की ओर से सकारात्मक पहल का इंतजार है।’
छात्र आंदोलन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
This website follows the DNPA Code of Ethics.




