CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च: दीपके समेत 7000 हिरासत में लिए गए थे; मेट्रो बैन-पुलिस एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई2:40Play video

Sun, Oct 11, 2026Updated 05: 55 AM IST.

WeatherNews Info Wire1 min read
CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च: दीपके समेत 7000 हिरासत में लिए गए थे; मेट्रो बैन-पुलिस एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई2:40Play video

Sun, Oct 11, 2026Updated 05: 55 AM IST.

Article outline

  1. What happened
  2. The details
  3. A closer look
  4. More on the story
  5. The wider picture
  6. The bottom line

Key points

  • प्रदर्शन के पहले और बाद की 3 तस्वीरें.
  • पुलिस ने 'कॉकरोच' का प्रदर्शन कैसे रोका, 7 पॉइंट्स में.
  • पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया; 3 फोटोज.
  • पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प, 2 वीडियो.
  • CJP के प्रदर्शन में अब तक क्या हुआ- टाइमलाइन.

CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च: दीपके समेत 7000 हिरासत में लिए गए थे; मेट्रो बैन-पुलिस एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई.

नई दिल्ली4 घंटे पहलेलेखक: सुनील मौर्य और उदय भटनागर के साथ एजेंसी इनपुट. कॉपी लिंक.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आज सुबह 10 बजे फिर जंतर-मंतर पर मार्च होगा। शनिवार को दिल्ली पुलिस की सख्ती के चलते प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर नहीं पहुंच सके थे। पुलिस ने CJP नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को सुबह ही एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया।.

CJP ने शनिवार सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन कई जगह 3 से 5 लेयर की बैरिकेडिंग लगाकर समर्थकों को रोका गया। जिन 7 हजार लोगों को हिरासत में लिया गया था उन्हें छोड़ दिया गया। हालांकि सीजेपी लीडर्स को अभी रिलीज नहीं किया गया। दिल्ली में 38 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।.

CJP ने SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के विरोध में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया था।.

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार सुबह मुंबई से दिल्ली फ्लाइट से आए। पुलिस ने उन्हें फ्लाइट में ही हिरासत में ले लिया।.

8 से 12 अक्टूबर तक CAPF की 221 कंपनियां यानी करीब 23 हजार जवान बुलाए गए। इनके अलावा दिल्ली पुलिस के कम से कम 15 हजार कर्मियों की तैनाती की योजना बनाई गई।. 08: 18 PM10 अक्टूबर 2026.

आज से सभी ट्रेनें अपनी निर्धारित समय से चलेगी आज से सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलेंगी। इससे पहले रेलवे ने सुरक्षा कारणों से 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुँचने वाली कई मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया था।.

05: 15 PM10 अक्टूबर 2026.

AISA ने प्रदर्शनकारियों की तत्काल रिहाई की मांग की AISA का दावा है कि जामिया के सचिव कॉमरेड सौरभ और कई अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ मैदानगढ़ी की संजय कॉलोनी पुलिस स्टेशन में हिरासत के दौरान मारपीट की गई। AISA ने प्रदर्शनकारियों की तत्काल रिहाई की मांग की है। एडवोकेट सुपंथ सिन्हा और योगेंद्र यादव हिरासत में लिए गए लोगों से मिलने की कोशिश कर रहे हैं।.

सुपंथ सिन्हा ने कहा कि 4 लोगों को हिरासत में लेकर उनके साथ मारपीट की गई है। किसी को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। इनमें सौरभ, फिदेल, निखिल और हार्दिक शामिल हैं। सबसे ज्यादा चोट सौरभ को लगी थी। उनके कपड़े फटे हुए थे और बाकी लोगों को भी चोटें आई थीं।. 05: 12 PM10 अक्टूबर 2026.

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन खुले, पाबंदी हटी दिल्ली में शनिवार को बंद 45 मेट्रो स्टेशन को देर रात खोल दिया गया है।. 02: 41 PM10 अक्टूबर 2026.

CJP ने कहा- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा। CJP के कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा।. 02: 36 PM10 अक्टूबर 2026.

जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी।. 02: 30 PM10 अक्टूबर 2026.

बुजुर्गों और महिलाओं को छोड़ा जा रहा है दिल्ली पुलिस ने बताया कि डिटेंशन सेंटर से महिला प्रदर्शनकारियों और बुजुर्गों को छोड़ा जा रहा है।. 02: 25 PM10 अक्टूबर 2026.

CJP के प्रदर्शन में अब तक क्या हुआ- टाइमलाइन. 02: 03 PM10 अक्टूबर 2026.

पुलिस प्रदर्शनकारी को उठाकर ले गई, दो वीडियो. 01: 46 PM10 अक्टूबर 2026.

पुलिस ने ममता बनर्जी को रिहा किया दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को रिहा कर दिया। उन्हें आज प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था।. 01: 41 PM10 अक्टूबर 2026.

प्रशांत किशोर बोले- सरकार डरी हुई है जन सूरज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा- आज दिल्ली की सड़कों पर 40, 000 पुलिस, अर्धसैनिक बल और सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। यह अपने आप में दिखाता है कि सरकार इस आंदोलन से कितनी डरी हुई है।. 01: 35 PM10 अक्टूबर 2026.

हिरासत के दौरान युवक को चोट, सिर से खून निकला. 01: 31 PM10 अक्टूबर 2026.

दिल्ली में कई जगह ट्रैफिफ खुला, भास्कर रिपोर्ट. 01: 25 PM10 अक्टूबर 2026.

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया; 3 फोटोज. 01: 14 PM10 अक्टूबर 2026.

नासिक में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन महाराष्ट्र के नासिक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया। कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी, सीजेपी, आईएसआईएफ और विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।.

पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प, 2 वीडियो. 12: 56 PM10 अक्टूबर 2026.

रात 10 बजे तक बंद रहेंगे 45 मेट्रो स्टेशन DMRC ने कहा कि सुरक्षा कारणों से शुक्रवार रात 9: 00 बजे से बंद किए गए 45 मेट्रो स्टेशन आज रात 10: 00 बजे (10 अक्टूबर) तक बंद रहेंगे। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और अपडेट साझा किए जाएंगे।. 12: 42 PM10 अक्टूबर 2026.

पुणे में पुलिस ने 100 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया पुणे पुलिस ने लगभग 80 से 100 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें लश्कर पुलिस स्टेशन ले गई। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए छात्रों को कुछ घंटों बाद रिहा कर दिया जाएगा।. 12: 18 PM10 अक्टूबर 2026.

Taken together, the developments around CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च: दीपके समेत 7000 हिरासत में लिए point to a situation that is still moving, and the coming days should bring more clarity.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *