LIVEगॉल टेस्ट- भारत को 24 ओवर से विकेट नहीं मिला: श्रीलंका से डिकवेला-दिनूषा की फिफ्टी, स्कोर 185/5; भारत ने 462 रन बनाए0:31Play videoलाइव अपडेट्स27 मिनट पहले: डिकवेला का 23वां टेस्ट अर्धशतक53 मिनट पहले: डिकवेला को जीवनदान

LIVEगॉल टेस्ट- भारत को 24 ओवर से विकेट नहीं मिला:श्रीलंका से डिकवेला-दिनूषा की फिफ्टी, स्कोर 185/5; भारत ने 462 रन बनाए6 मिनट पहलेकॉपी लिंकगॉल टेस्ट के तीसरे दिन भारत के खिलाफ श्रीलंका की पारी संभल गई है। श्रीलंका ने पहली पारी में 5 विकेट पर 185 रन बना लिए हैं। सोनल दिनूषा और निरोशन डिकवेला…

WeatherNews Info Wire1 min read
LIVEगॉल टेस्ट- भारत को 24 ओवर से विकेट नहीं मिला: श्रीलंका से डिकवेला-दिनूषा की फिफ्टी, स्कोर 185/5; भारत ने 462 रन बनाए0:31Play videoलाइव अपडेट्स27 मिनट पहले: डिकवेला का 23वां टेस्ट अर्धशतक53 मिनट पहले: डिकवेला को जीवनदान

गॉल टेस्ट- भारत को 24 ओवर से विकेट नहीं मिला:श्रीलंका से डिकवेला-दिनूषा की फिफ्टी, स्कोर 185/5; भारत ने 462 रन बनाए

6 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भारत के खिलाफ श्रीलंका की पारी संभल गई है। श्रीलंका ने पहली पारी में 5 विकेट पर 185 रन बना लिए हैं। सोनल दिनूषा और निरोशन डिकवेला क्रीज पर हैं और दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे कर लिए हैं।

श्रीलंका ने पिछले 24 ओवर से कोई विकेट नहीं गंवाया है। भारत को पांचवीं और आखिरी सफलता 27वें ओवर में मिली थी। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे।

भारत की ओर से मैनव सुथार ने दो विकेट लिए हैं। उन्होंने लाहिरू उदारा को 27 और दिनेश चांदीमल को 5 रन पर आउट किया। इसके अलावा कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली है।

मैच का स्कोरकार्ड…

लाइव अपडेट्स

28 मिनट पहले

डिकवेला का 23वां टेस्ट अर्धशतक

निरोशन डिकवेला ने 23वां टेस्ट अर्धशतक पूरा कर लिया है। रवींद्र जडेजा की गेंद पर उन्होंने डीप मिड-विकेट की ओर फ्लिक कर 2 रन लिए और अपना पचासा पूरा किया। डिकवेला ने मुश्किल परिस्थितियों में श्रीलंका के लिए अहम पारी खेली है।

53 मिनट पहले

डिकवेला को जीवनदान

35.4 ओवर में श्रीलंका को बड़ा जीवनदान मिला। मानव सुथार की गेंद पर निरोशन डिकवेला ने कट शॉट खेला और गेंद बल्ले का किनारा लेकर पहली स्लिप में खड़े केएल राहुल की ओर तेजी से गई। राहुल ने कैच लपकने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ में नहीं आ सकी। डिकवेला को दो रन मिले और वे बाल-बाल बच गए। यह कैच काफी मुश्किल था, क्योंकि गेंद राहुल के पास बेहद तेजी से पहुंची थी।

07:52 AM17 अगस्त 2026

भारत ने दोनों रिव्यू गंवाया

भारत ने 34.2 ओवर में अपना दूसरा DRS रिव्यू भी गंवा दिया। रवींद्र जडेजा की गेंद पर निरोशन डिकवेला के खिलाफ LBW की जोरदार अपील हुई, जिसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने रिव्यू लिया। गेंद टप्पा खाने के बाद तेजी से घूमी और डिकवेला के पैड पर लगी, लेकिन बॉल-ट्रैकिंग में गेंद लेग स्टंप के ऊपर से निकलती हुई दिखाई दी। इस तरह डिकवेला बाल-बाल बच गए और भारत का दूसरा रिव्यू भी खत्म हो गया।

07:34 AM17 अगस्त 2026

डिकवेला-दिनूषा क्रीज पर

श्रीलंका ने 32 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। निरोशन डिकवेला 18 और सोनल दिनूषा 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

07:02 AM17 अगस्त 2026

श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई

लंच तक श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। मोहम्मद सिराज ने पारी की दूसरी ही गेंद पर निशान को आउट किया। मानव सुथार को 2 विकेट मिले।

06:51 AM17 अगस्त 2026

श्रीलंका ने पहले सेशन में 5 विकेट गंवाए

लंच तक श्रीलंका ने पहली पारी में 28 ओवर में 5 विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। सोनल दिनूषा 14 और निरोशन डिकवेला 8 रन बनाकर नाबाद हैं। श्रीलंका अभी भारत की पहली पारी के 462 रन के स्कोर से 363 रन पीछे है। भारत की ओर से मानव सुथार ने 2 विकेट लिए है।

06:40 AM17 अगस्त 2026

जडेजा ने धनंजय को आउट किया

श्रीलंका को 26.1 ओवर में पांचवां झटका लगा और कप्तान धनंजय डी सिल्वा 21 रन बनाकर आउट हो गए। रवींद्र जडेजा ने मैच में अपना पहला विकेट हासिल किया। जडेजा की गेंद पर धनंजय ने डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया। पहली स्लिप में केएल राहुल ने आगे झुककर शानदार लो कैच पकड़ा। टीवी अंपायर ने रिप्ले में कैच को सही पाया और धनंजय को आउट करार दिया।

श्रीलंका के पांचवें विकेट की खुशी मनाते भारतीय खिलाड़ी।
06:06 AM17 अगस्त 2026

कुलदीप ने चौथा विकेट दिलाया

कुलदीप यादव ने 16.1 ओवर में कामिंदु मेंडिस को 14 रन पर आउट किया। मेंडिस आगे निकलकर ड्राइव खेलने गए, लेकिन शॉट हवा में उठ गया। एक्स्ट्रा कवर पर कप्तान शुभमन गिल ने बाईं ओर छलांग लगाकर एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। मेंडिस ने 25 गेंदों पर 14 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था।

05:57 AM17 अगस्त 2026

सुथार ने दूसरा विकेट लिया

श्रीलंका को 13.5 ओवर में तीसरा झटका लगा। मानव सुथार ने दूसरी सफलता हासिल करते हुए लाहिरू उदारा को 27 रन पर पवेलियन भेज दिया। सुथार की शॉर्ट लेंथ गेंद पर उदारा ने कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन उछाल के कारण शॉट पर नियंत्रण नहीं रख सके और गेंद हवा में उछल गई। बैकवर्ड पॉइंट पर यशस्वी जायसवाल ने आसान कैच पकड़ लिया। उदारा ने 44 गेंदों की पारी में 6 चौके लगाए।

मानव सुथार ने लाहिरू उदारा को आउट कर दूसरा विकेट लिया।
05:26 AM17 अगस्त 2026

सुथार ने चांदीमल को आउट किया

मानव सुथार ने 7.1 ओवर में दिनेश चांदीमल को 4 रन पर आउट किया। ऑफ स्टंप पर लेंथ गेंद चांदीमल के पास पहुंची और टर्न होकर बल्ले के बाहरी हिस्से से लगी। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अपने दाईं ओर कैच पकड़ लिया। रिप्ले में दिखा कि गेंद बल्ले के किनारे से लगने से पहले चांदीमल के दाएं ग्लव्स के बाहरी हिस्से को भी छू गई थी। चांदीमल 16 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हुए। मनव सुथार के लिए यह टेस्ट क्रिकेट में पहली ही गेंद पर पहला विकेट है।

04:56 AM17 अगस्त 2026

श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

श्रीलंका ने बिना खाता खोले पहला विकेट गंवा दिया। मोहम्मद सिराज ने पारी के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर निशान फर्नांडो को आउट किया। ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद पर निशान ने बैकफुट से डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर सेकंड स्लिप में चली गई, जहां देवदत्त पडिक्कल ने शानदार कैच पकड़ा। निशान 2 गेंद खेलकर 0 रन पर आउट हुए।

निरोशन डिकवेला के विकेट की खुशी मनाते भारतीय खिलाड़ी।
04:42 AM17 अगस्त 2026

भारत पहली पारी में 462 पर ऑलआउट

भारत की पहली पारी 462 रन पर खत्म हो गई। तीसरे दिन के पहले सेशन में श्रीलंका ने महज चार गेंदों में भारत का आखिरी विकेट चटका दिया। आसिथा फर्नांडो ने प्रसिद्ध कृष्णा को विकेट के पीछे निरोशन डिकवेला के हाथों कैच कराया। प्रसिद्ध 7 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही भारत की पारी 116.4 ओवर में 462 रन पर सिमट गई।

04:32 AM17 अगस्त 2026

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की

टॉस जीतकर बैटिंग कर रही टीम इंडिया ने पहली पारी में 9 विकेट पर 460 रन बना लिए हैं। कुलदीप यादव 12 और प्रसिद्ध कृष्णा 1 रन बनाकर नाबाद हैं। ऐसे में उम्मीद है कि कप्तान शुभमन गिल दिन की शुरुआत में ही पारी की घोषणा कर दें।

16 अगस्त को स्टंप्स के बाद पवेलियन लौटते कुलदीप और प्रसिद्ध।
04:31 AM17 अगस्त 2026

बारिश से 64 ओवर कम डले

गॉल टेस्ट में बारिश ने खेल में काफी बाधा डाली है। शुरुआती 2 दिनों में करीब 64 ओवर कम फेंके गए। हर दिन 90 ओवर का खेल निर्धारित होता है, लेकिन पहले दिन 73 और दूसरे दिन सिर्फ 43 ओवर ही डाले गए।

पहले दिन: खराब रोशनी से 17 ओवर घटे

15 अगस्त को मैच के पहले दिन 2 बार बारिश आई और खेल रोकना पड़ा। फिर शाम में खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स कर दिया गया।

दूसरे दिन: 4:30 घंटे लेट शुरू हुआ खेल

16 अगस्त को बारिश के कारण करीब साढ़े चार घंटे की देरी से मैच शुरू हुआ। इससे पहला सेशन रद्द करना पड़ा।

04:20 AM17 अगस्त 2026

जडेजा 348 विकेट ले चुके

भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा 350 विकेट का आंकड़ा हासिल कर सकते हैं। वे 348 विकेट ले चुके हैं। इतना ही नहीं, उनके नाम 6 शतक के सहारे 4095 रन हैं।

जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन और 300 विकेट लेने वाले सबसे तेज एशियाई खिलाड़ी हैं। उन्होंने पाकिस्तान के दिग्गज इमरान खान का रिकॉर्ड तोड़ा था। सबसे पहले यह मुकाम इयान बॉथम ने अचीव किया था।

Topics:

  • भारत-श्रीलंका सीरीज,
खबरें और भी हैं…

  • यशस्वी जायसवाल को रिलीज कर सकता है राजस्थान रॉयल्स: मुंबई इंडियंस के हार्दिक पंड्या से ट्रेड की अटकलें; फ्रेंचाइजी का कोई बयान नहीं आया

    क्रिकेट

    • कॉपी लिंक
    शेयर
  • बांग्लादेश ने भारत-पाकिस्तान को पीछे छोड़ा: ऑस्ट्रेलिया में सबसे कम मैचों में टेस्ट जीतने वाली एशियन टीम; कंगारुओं को उनकी धरती पर पहली बार हराया

    0:56

    Play video

    क्रिकेट

    • कॉपी लिंक
    शेयर
ऐप खोलें
462-10 (116.4)
भारत
VSLIVE
188-5 (51.4)
श्रीलंका
श्रीलंका 274 रन से पीछे
वीडियोऔर देखें
Our Divisions

This website follows the DNPA Code of Ethics.

फीडबैक दें

Trending Topics

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *