LIVEझारखंड में SSC-CGL परीक्षा रद्द, छात्र CBI इंक्वायरी पर अड़े: 12 साल में हुई सभी परीक्षाओं की जांच होगी; अब एग्जाम पास उम्मीदवार धरने पर1:29Play video
LIVEझारखंड में SSC-CGL परीक्षा रद्द, छात्र CBI इंक्वायरी पर अड़े:12 साल में हुई सभी परीक्षाओं की जांच होगी; अब एग्जाम पास उम्मीदवार धरने पररांची5 मिनट पहलेकॉपी लिंकझारखंड सरकार ने छात्र आंदोलन के 24वें दिन यानी 17 अगस्त को JSSC-CGL परीक्षा रद्द कर दी। परीक्षा एजेंसी TDPL द्वारा ली गई सभी परीक्षाओं को कैंसिल करने की…
झारखंड में SSC-CGL परीक्षा रद्द, छात्र CBI इंक्वायरी पर अड़े:12 साल में हुई सभी परीक्षाओं की जांच होगी; अब एग्जाम पास उम्मीदवार धरने पर
-
कॉपी लिंक
झारखंड सरकार ने छात्र आंदोलन के 24वें दिन यानी 17 अगस्त को JSSC-CGL परीक्षा रद्द कर दी। परीक्षा एजेंसी TDPL द्वारा ली गई सभी परीक्षाओं को कैंसिल करने की घोषणा की गई।
राज्य सरकार ने ये भी ऐलान किया कि साल 2014 से अब तक हुई सभी नियुक्ति परीक्षाओं की जांच कराई जाएगी। इधर, सरकार के फैसले छात्र खुश हैं, लेकिन CBI जांच की मांग पर अड़े हैं। छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, सरकार के नोटिफिकेशन की स्टडी करेंगे। जब तक CBI जांच की मांग नहीं मानी जाती, आंदोलन जारी रहेगा। आज कोर कमेटी की बैठक में 20 तारीख के सीएम हाउस घेराव पर भी फैसला होगा।
गुरुवार रात को ही छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने अपना अनशन तोड़ दिया। वे 15 दिन से भूख हड़ताल पर थे। एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भी महतो से बात की थी। अब JSSC-CGL एग्जाम पास करने वाले कैंडिडेट्स परीक्षा रद्द होने विरोध कर रहे हैं।
CM बोले- रिटायर्ड जज की देखरेख में जांच होगी
कैबिनेट की विशेष बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार रात परीक्षा रद्द करने की घोषणा की। कहा-
SIT और CID दोनों की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। चूंकि जांच चल रही है, इसलिए हर बात खुले तौर पर बताना संभव नहीं है। इसमें कई कंपनियों का एक जटिल और आपस में जुड़ा हुआ नेटवर्क शामिल है, जिन्होंने अलग-अलग समय पर यहां काम किया है। 2014 से लेकर अब तक आयोजित सभी परीक्षाओं की जांच CID से कराई जाएगी।
नोटिफिकेशन के बाद आगे की रणनीति तय करेंगेः छात्र
छात्र नेता रवीन्द्र पासवान ने कहा, “सरकार ने हमसे अपील की ये आंदोलन और अनशन को खत्म करें, लेकिन जो हमारी मांगे CBI संबंधित हैं उस पर सरकार की अभी तक सहमति नहीं बन पाई है।
हमारी CBI जांच से संबंधित जो मांगें है, वे बरकरार हैं। सरकार की तरफ से जो भी नोटिफिकेशन आएगा, उसकी हम स्टडी करेंगे। उसके बाद हम आंदोलन की रणनीति के बारे में बताएंगे।’
JSSC-CGL पास उम्मीदवारों का धरना
JSSC-CGL परीक्षा से जिन उम्मीदवारों की नियुक्ति हुई थी और जिन्होंने अपने पदों पर काम भी किया था, वे अपनी नियुक्तियों को लेकर स्पष्टता और न्याय की मांग करते हुए प्रोजेक्ट भवन में धरना दे रहे हैं।
कैबिनेट की विशेष बैठक के दौरान ही CGL के सफल अभ्यर्थी प्रोजेक्ट भवन के बाहर जुट गए। अभ्यर्थियों ने नियुक्ति रद्द करने के फैसले का विरोध किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
जैसे ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीजीएल परीक्षा रद्द करने की घोषणा की, कई अभ्यर्थी रो पड़े और धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि वे अब न्याय के लिए कोर्ट जाएंगे।
रात एक बजे तक अभ्यर्थी प्रोजेक्ट भवन के बाहर डटे रहे। करीब तीन साल चली इस भर्ती प्रक्रिया में 1932 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 30 दिसंबर 2025 को मोरहाबादी मैदान में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। आठ महीने बाद नियुक्ति रद्द किए जाने से अभ्यर्थियों में आक्रोश है।
हाईकोर्ट के अधिवक्ता विनोद सिंह ने कहा कि नियुक्ति के बाद बिना अभ्यर्थियों का पक्ष सुने नौकरी रद्द करना न्याय के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आठ महीने तक अभ्यर्थियों को वेतन भी दिया है। ऐसे में फैसला एकपक्षीय है। अभ्यर्थियों के सामने हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाने का विकल्प खुला है।
छात्र आंदोलन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
This website follows the DNPA Code of Ethics.




