LIVEदिल्ली में 5 मंजिला इमारत गिरी, 6 की मौत: दावा- 50 साल पुरानी थी बिल्डिंग; बारिश की वजह से बेसमेंट में पानी जमा था2:08Play video
दिल्ली में 5 मंजिला इमारत गिरी, 6 की मौत: दावा- 50 साल पुरानी थी बिल्डिंग; बारिश की वजह से बेसमेंट में पानी जमा था.
दिल्ली में 5 मंजिला इमारत गिरी, 6 की मौत: दावा- 50 साल पुरानी थी बिल्डिंग; बारिश की वजह से बेसमेंट में पानी जमा था.
Article outline
- What happened
- The details
- A closer look
- More on the story
- The wider picture
- The bottom line
Key points
- 3 साल में दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की 1133 घटनाएं.
- घटना रविवार दोपहर 1: 30 बजे की है। मलबे में कुछ गाड़ियां भी दब गई हैं।.
- बेसमेंट में मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू के 3 वीडियो.
- रात के 2 बजे तक बेसमेंट तक नहीं पहुंच सकीं रेस्क्यू टीमें.
- AIIMS पहुंचने लगे घायल और उनके परिजन, 2 वीडियो.
नई दिल्ली12 मिनट पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट के साथ सुनील मौर्य और उदय भटनागर. कॉपी लिंक.
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। देर रात मलबा हटाए जाने के दौरान एक और शव मिला।.
मरने वालों में एक छात्र और एक मजदूर है, जबकि 4 की पहचान अभी नहीं हुई है। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। जो इमारत गिरी वो 40-50 साल पुरानी थी।.
बिल्डिंग के मालिक का नाम आनंद बंसल है, जो गुरुग्राम में रहता है। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या और लापरवाही की धाराओं FIR दर्ज कर ली है।.
सत्य निकेतन दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास बसा प्रमुख छात्र इलाका है। यहां बड़ी संख्या में छात्र PG और हॉस्टल में रहते हैं। इलाके में कई छात्र आवास हैं और आसपास वेंकटेश्वर कॉलेज, आर्यभट्ट कॉलेज, मोतीलाल नेहरू कॉलेज और मैत्रेयी कॉलेज जैसे संस्थान हैं।.
2022 से 2025 तक यानी 3 साल में दिल्ली में बिल्डिंग गिरने के 1133 मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं में 98 लोगों की मौत हुई है।.
पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग में बने रहें. 17 मिनट पहले.
बेसमेंट में तलाशी के लिए कैमरा डालकर देख रहीं रेस्क्यू टीमें. 19 मिनट पहले.
रेस्क्यू टीमों का कहना है कि मलबा हटाने से उस बिल्डिंग के गिरने की आशंका है। वहीं, बिल्डिंग को सपोर्ट देने के लिए पिलर्स लगाए जा रहे हैं।. 09: 19 PM6 सितम्बर 2026.
सत्य निकेतन पीजी हादसे में देर रात मलबे से एक और शव निकला। दैनिक भास्कर रिपोर्टर को ग्राउंड जीरो पर मिली जानकारी के मुताबिक, पीजी लड़कियां भी रहती थीं। यानी सत्य निकेतन में कुछ फ्लोर गर्ल्स के लिए और कुछ बॉयज के लिए थे।. 08: 44 PM6 सितम्बर 2026.
बेसमेंट में मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू के 3 वीडियो. 08: 36 PM6 सितम्बर 2026.
रात के 2 बजे तक बेसमेंट तक नहीं पहुंच सकीं रेस्क्यू टीमें. 06: 50 PM6 सितम्बर 2026.
AIIMS पहुंचने लगे घायल और उनके परिजन, 2 वीडियो. 06: 45 PM6 सितम्बर 2026.
राष्ट्रपति ने पोस्ट में लिखा- घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं. 06: 27 PM6 सितम्बर 2026.
06: 01 PM6 सितम्बर 2026.
बिल्डिंग मालिक आनंद बंसल की जानकारी बिल्डिंग का मुख्य मालिक हरि राम बंसल है, जिसका भाई आनंद बंसल है। हरि बंसल के दो बेटे हैं, जिसमें से एक पायलट है जबकि दूसरा गुड़गांव सेक्टर 23 में पेंट की दुकान चलाता है।. आनंद बंसल की फोटो।. 05: 41 PM6 सितम्बर 2026.
सीएम ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन में घर गिरने की घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।. 05: 17 PM6 सितम्बर 2026.
MCD ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के बाद, 15 लोग हिरासत में सत्य निकेतन की घटना के विरोध में लगभग 150-200 ABVP छात्र सिविक सेंटर पर एकत्र हुए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने मुख्य भवन में जबरन घुसने का प्रयास किया, जिससे पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। लगभग 15 छात्रों को हिरासत में लिया गया।.
दिल्ली में सड़क पर खाना खाते स्टूडेंट्स. 04: 56 PM6 सितम्बर 2026.
अवैध निर्माण के खिलाफ शिकायत और कार्रवाई की प्रक्रिया लोग अवैध निर्माण के खिलाफ अपनी शिकायत 311 ऐप, वेबसाइट या जोनल ऑफिस में दर्ज करा सकते हैं।.
दोषी पाए जाने पर डिफॉल्टरों को नोटिस दिया जाता है और DMC एक्ट के तहत कार्रवाई की जाती है।.
Taken together, the developments around LIVEदिल्ली में 5 मंजिला इमारत गिरी, 6 की मौत: दावा- 50 साल point to a situation that is still moving, and the coming days should bring more clarity.




