LIVEनेपाल में बाढ़ से बिहार में हाई अलर्ट: यूपी में महराजगंज और कुशीनगर के कई गांव खाली कराए; MP-राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी0:51Play video

नेपाल के रसुवा में बुधवार को बाढ़ से तबाही के बाद बिहार की गंडक नदी में पानी बढ़ने लगा है। बाढ़ के बाद गंडक नदी में 3 मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान है। फ्लैश फ्लड का खतरा भी है।…

WeatherNews Info Wire1 min read
LIVEनेपाल में बाढ़ से बिहार में हाई अलर्ट: यूपी में महराजगंज और कुशीनगर के कई गांव खाली कराए; MP-राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी0:51Play video

नेपाल के रसुवा में बुधवार को बाढ़ से तबाही के बाद बिहार की गंडक नदी में पानी बढ़ने लगा है। बाढ़ के बाद गंडक नदी में 3 मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान है। फ्लैश फ्लड का खतरा भी है। बिहार के.

Article outline

  1. What happened
  2. The details
  3. A closer look
  4. More on the story
  5. The bottom line

Key points

  • राजस्थान: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, 2-बांधों के गेट खोले.
  • मध्य प्रदेश: 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट.
  • लखनऊ में करीब 2 घंटे मूसलाधार बारिश हुई। मरीन ड्राइव में पानी भर गया।.
  • पंजाब: 5 जिलों में आज बारिश के आसार.
  • हरियाणा: 3 जिलों में बूंदाबांदी के आसार.

उधर, मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17 जिलों में गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, राजस्थान के 12 जिलों में भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।.

कानपुर में बुधवार को एक घंटे तेज बारिश हुई। शहर के VIP रोड पर 5 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया।.

जयपुर में बुधवार दोपहर बाद 1 घंटे तेज बारिश हुई। इससे शहर में जगह-जगह पानी भर गया।.

देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए. लाइव अपडेट्स. 02: 46 AM27 अगस्त 2026.

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-बौछार हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें. 02: 44 AM27 अगस्त 2026.

हिमाचल प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से मानसून कमजोर बना हुआ है। 19 से 26 अगस्त के बीच प्रदेश में सामान्य से 29 फीसदी कम बारिश हुई। इस अवधि में सामान्य 48.8 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले 34.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान बिलासपुर और मंडी को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें.

02: 42 AM27 अगस्त 2026.

पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश के आसार हैं। हिमाचल से सटे पंजाब के पांच जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में 27 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें.

हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बुधवार को रेवाड़ी और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के केवल 3 उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें.

नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार को बाढ़ से तबाही के बाद बिहार की गंडक नदी में पानी बढ़ने लगा है। रात 12 बजे तक नेपाल की ओर से करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बगहा स्थित गंडक बैराज के 36 गेट खोल दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें. 02: 36 AM27 अगस्त 2026.

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मची तबाही के बाद यूपी में अलर्ट है। महराजगंज और कुशीनगर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। नेपाल की ओर से करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गंडक बैराज के 36 गेट खोल दिए गए हैं। इससे गंडक नदी में पानी तेजी से बढ़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें.

मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17 जिलों में गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग की माने तो सागर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में मानसूनी सिस्टम एक्टिव रहेगा। पूरी खबर पढ़ें. 02: 32 AM27 अगस्त 2026.

राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। आज भी 12 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी है। बीते 24 घंटे में जयपुर सहित 10 जिलों में 2 इंच तक पानी बरसा है।.

झालावाड़ में कालीसिंध नदी में लगातार पानी आने से बांध का एक गेट खोलकर 8 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। कोटा में बने नवनेरा बांध से भी 3 गेट के जरिए 25 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें. 02: 29 AM27 अगस्त 2026.

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। चमोली में भूस्खलन से निजमुला मार्ग बंद है और सुतोल गांव में भू-धंसाव हुआ है। यहां 10 मकानों में दरारें आ गई है। पूरी खबर पढ़ें. 01: 43 AM27 अगस्त 2026.

देश के प्रमुख शहरों के तापमान का अनुमान. 503-9 d (138.0). 290-10 (f/o) 260-6 (83.4). श्रीलंका. श्रीलंका को 47 रन की बढ़त. वीडियोऔर देखें. Our Divisions This website follows the DNPA Code of Ethics. फीडबैक दें. Our Group Site Links.

For now, LIVEनेपाल में बाढ़ से बिहार में हाई अलर्ट: यूपी में महराजगंज और remains the part of the story worth watching, and further updates are likely as more details are confirmed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *