LIVEनेपाल से बहकर उत्तर प्रदेश पहुंचे 17 शव: चीन बोला- त्रासदी के 12 दिन पहले ही अलर्ट किया था; अब तक 955 मौतें1:19Play video

नेपाल से बहकर उत्तर प्रदेश पहुंचे 17 शव: चीन बोला- त्रासदी के 12 दिन पहले ही अलर्ट किया था; अब तक 955 मौतें.

WeatherNews Info Wire1 min read
LIVEनेपाल से बहकर उत्तर प्रदेश पहुंचे 17 शव: चीन बोला- त्रासदी के 12 दिन पहले ही अलर्ट किया था; अब तक 955 मौतें1:19Play video

नेपाल से बहकर उत्तर प्रदेश पहुंचे 17 शव: चीन बोला- त्रासदी के 12 दिन पहले ही अलर्ट किया था; अब तक 955 मौतें.

Article outline

  1. What happened
  2. The details
  3. A closer look
  4. More on the story
  5. The wider picture
  6. The bottom line

Key points

  • 04: 15 PM31 अगस्त 2026. नेपाल के अलग-अगल जिले से शव बरामद.
  • चितवन में रविवार को 21 साल के आयुष खड़का का अंतिम संस्कार किया गया।.
  • नेपाल त्रासदी की 3 ताजा तस्वीरें.
  • खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए. लाइव अपडेट्स.

नेपाल में 26 अगस्त को आई बाढ़ में बहे लोगों के 17 शव उत्तर प्रदेश में गंडक नदी से मिले हैं। इनमें 13 शव कुशीनगर के खड्डा और तमकुही राज तहसीलों में मिले।.

वहीं, महाराजगंज से मिले 4 शव को सोमवार को नेपाल प्रशासन को सौंप दिए गए, जिनमें 3 महिलाएं थीं। अधिकारियों के मुताबिक, पहचान न होने पर पोस्टमॉर्टम के दौरान DNA सैंपल लिए गए हैं।.

उधर, बाढ़ से पहले जरूरी डेटा साझा न करने के आरोपों पर चीन ने कहा कि उसके वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल सेंटर ने 12 दिन पहले ही नेपाल को ईमेल भेजकर भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक बाढ़ की चेतावनी दी थी।.

नेपाल-तिब्बत में अब तक 955 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें नेपाल में 939 और तिब्बत में 16 मौतें हुई हैं, जबकि 3900 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।.

नेपाल के नुवाकोट में 32 साल की प्रबिता रोइला का उनके परिवार ने सूर्यामती नदी किनारे अंतिम संस्कार किया।.

खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए. लाइव अपडेट्स. 08: 38 PM31 अगस्त 2026.

नेपाल बाढ़ से रेस्क्यू किए गए तमिलनाडु के 29 टूरिस्ट दिल्ली पहुंचे नेपाल बाढ़ के बाद सुरक्षित निकाले गए तमिलनाडु के 29 टूरिस्ट सोमवार को दिल्ली के तमिलनाडु हाउस पहुंचे। यहां तमिलनाडु सरकार के मंत्री के. थन्नारसु और विशेष प्रतिनिधि के. वेंकट नारायण ने उनका स्वागत किया।.

06: 48 PM31 अगस्त 2026.

नेपाल बाढ़ में लापता 6 में से 3 कुशीनगर के मजदूर लौटे नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद लापता हुए कुशीनगर के छह मजदूरों में से तीन सोमवार को अपने गांव लौट आए। ये सभी नेपाल के रसुवा जिले में 216 मेगावाट की हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना में काम करने गए थे।.

लौटने वालों की पहचान राजकुमार तिवारी, अभिषेक तिवारी और आकाश कनौजिया के रूप में हुई है। वहीं अभय तिवारी, अमन गौड़ और पंकज राजभर अभी भी लापता हैं।. 05: 16 PM31 अगस्त 2026.

नेपाल के रसुवा में बाढ़ में मौसम निगरानी सिस्टम बह गया नेपाल के बाढ़ प्रभावित रसुवा जिले में पिछले हफ्ते आई बाढ़ में मौसम की निगरानी करने वाला सिस्टम बह गया। इसके बाद इलाके में नए CCTV कैमरे और जमीन की हलचल मापने वाले सीस्मोमीटर लगाए गए हैं।.

उफान पर बह रही त्रिशूली नदी की वजह से पासांग ल्हामू हाईवे का एक बड़ा हिस्सा बह गया है। यह तस्वीर सोमवार की है।. 04: 27 PM31 अगस्त 2026.

दूतावास ने कहा कि 26 अगस्त की बाढ़ के बाद इलाके में सर्च, रेस्क्यू और राहत अभियान जारी है। आने वाले दिनों में भारी बारिश से अचानक बाढ़, भूस्खलन और यातायात बाधित होने का खतरा बना हुआ है।. 04: 15 PM31 अगस्त 2026. नेपाल के अलग-अगल जिले से शव बरामद. 02: 51 PM31 अगस्त 2026.

नेपाल बाढ़ के 17 शव उत्तर प्रदेश में गंडक नदी से मिले नेपाल में आई फ्लैश फ्लड में बहे लोगों के 17 शव उत्तर प्रदेश में गंडक नदी से बरामद किए गए हैं। इनमें 13 शव कुशीनगर के खड्डा और तमकुही राज तहसीलों में मिले, जबकि 4 शव महाराजगंज के निचलौल तहसील से बरामद हुए।.

महाराजगंज में मिले 4 अज्ञात शव सोमवार को नेपाल प्रशासन को सौंप दिए गए। इनमें 3 महिलाओं के शव भी शामिल थे।.

अधिकारियों के मुताबिक, शवों की पहचान नहीं हो सकी थी, इसलिए पोस्टमॉर्टम के दौरान DNA सैंपल लिए गए हैं। शवों को नियम के तहत 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा गया था।. 02: 14 PM31 अगस्त 2026.

नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 939 पहुंचा नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 939 हो गई है। इससे पहले जारी आंकड़ों में मृतकों की संख्या 903 बताई गई थी।.

वहीं, लापता लोगों की संख्या में 300 से ज्यादा की कमी आई है। नेपाल की आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, अब 3, 925 लोग लापता हैं। इससे पहले यह संख्या 4, 247 थी।. 01: 06 PM31 अगस्त 2026.

आयुष खड़का की मां मोनाक खड़का अपने बेटे के अंतिम संस्कार के दौरान शोक मना रही हैं।. 11: 05 AM31 अगस्त 2026.

लापता लोगों के परिजनों से DNA सैंपल मांगे गए नेपाल में लापता लोगों की पहचान के लिए उनके परिजनों से DNA सैंपल मांगे गए हैं। पुलिस ने माता-पिता और बच्चों से DNA देने के साथ लापता व्यक्ति की आखिरी बार देखे जाने की जगह और समय की जानकारी देने को कहा है।.

नेपाल के बाहर रहने वाले ऐसे लोग, जिनके रिश्तेदार नेपाल में लापता हैं, उन्हें अपने देश में DNA प्रोफाइलिंग कराकर रिपोर्ट ईमेल से नेपाल पुलिस को भेजने को कहा गया है।.

नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल की दीवारों पर लगी शवों की तस्वीरें देखते हुए परिवार और रिश्तेदार।. 10: 37 AM31 अगस्त 2026.

नेपाल बाढ़ में बहे 4 शव उत्तर प्रदेश में मिले नेपाल में आई बाढ़ के बाद 4 अज्ञात शव बहकर उत्तर प्रदेश पहुंच गए। ये शव नारायणी-गंडक नदी से यूपी के महाराजगंज जिले में मिले थे। इन्हें नेपाल प्रशासन को सौंप दिया गया हैं।.

अधिकारियों के मुताबिक, शवों में 3 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। पहचान नहीं होने के कारण पोस्टमॉर्टम के दौरान DNA सैंपल लिए गए हैं। ये सैंपल नेपाल प्रशासन के साथ साझा किए जाएंगे, ताकि लापता लोगों के परिजनों के DNA से उनका मिलान किया जा सके।. 10: 05 AM31 अगस्त 2026.

रॉयटर्स के मुताबिक, नेपाल और चीन के अधिकारियों ने 27 मई को काठमांडू में बैठक की थी। इसमें बाढ़, मौसम और ग्लेशियर से जुड़े खतरों पर चर्चा हुई थी। नेपाल ने ग्लेशियरों में होने वाली शुरुआती हलचल और संभावित खतरे की जानकारी पहले देने की मांग की थी।.

हालांकि, चीनी विदेश मंत्रालय के मुताबिक जानकारी खुले और पारदर्शी तरीके से जारी की गई थी। चीन के वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल सेंटर ने 26 अगस्त की आपदा से 12 दिन पहले नेपाल को भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसे खतरों की चेतावनी भी ईमेल से भेजी थी।.

In short, LIVEनेपाल से बहकर उत्तर प्रदेश पहुंचे 17 शव: चीन बोला- त्रासदी के is the central thread here, and readers can expect follow-up reporting as the picture becomes clearer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *