LIVEप्रयागराज में लगातार तीसरे दिन बारिश, घरों में सामान डूबा: बिहार में स्कूल गंडक में बहा; हिमाचल-उत्तराखंड में 6 मौतें, ब्रिज नदी में समाया0:51Play video
LIVEप्रयागराज में लगातार तीसरे दिन बारिश, घरों में सामान डूबा:बिहार में स्कूल गंडक में बहा; हिमाचल-उत्तराखंड में 6 मौतें, ब्रिज नदी में समायानई दिल्ली/लखनऊ/भोपाल/पटना/जयपुर5 मिनट पहलेकॉपी लिंकदेश के कई राज्यों में लगातार बारिश जारी है। यूपी के प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन बारिश से घरों में पानी घुस गया। इससे बेड, सोफा और दूसरे सामान…
प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन बारिश, घरों में सामान डूबा:बिहार में स्कूल गंडक में बहा; हिमाचल-उत्तराखंड में 6 मौतें, ब्रिज नदी में समाया
-
कॉपी लिंक
देश के कई राज्यों में लगातार बारिश जारी है। यूपी के प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन बारिश से घरों में पानी घुस गया। इससे बेड, सोफा और दूसरे सामान डूब गए हैं। जिले में लगातार दूसरे दिन सभी स्कूल बंद हैं। रामबाग रेलवे स्टेशन के तीन ट्रैक भी पानी में डूब गए हैं। वाराणसी में घाट डूबने से सीढ़ियों पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
बिहार के बगहा में गंडक नदी के तेज कटाव से प्राथमिक स्कूल के 5 में से 4 कमरे नदी में बह गए। अब स्कूल का बचा हुआ हिस्सा भी कटाव की जद में है।
सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति…
देशभर से मौसम की तस्वीरें…
देश भर में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…
लाइव अपडेट्स
UP: प्रयागराज में घरों में घुसा पानी, वाराणसी में घाटों की सीढ़ियों पर अंतिम संस्कार
उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। प्रयागराज में पिछले 3 दिनों से रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया है। घरों में बेड, सोफा और सामान डूब गए, जबकि रामबाग रेलवे स्टेशन के 3 ट्रैक जलमग्न हो गए। वाराणसी में गंगा का पानी मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर पहुंच गया, जिसके चलते ऊपरी सीढ़ियों पर अंतिम संस्कार कराया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तराखंड: बारिश से 124 सड़कें बंद, लैंडस्लाइड में 3 की मौत; पौड़ी में स्कूल बंद
उत्तराखंड के 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश के बीच पौड़ी गढ़वाल के महरगांव में लैंडस्लाइड की चपेट में आने से एक मकान में दबे 4 लोगों में से 3 की मौत हो गई। बारिश और लैंडस्लाइड के कारण 124 सड़कें बंद हैं। इनमें एक BRO के तहत आने वाला नेशनल हाईवे और 2 स्टेट हाईवे भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
MP: पूर्वी हिस्से में आज बहुत भारी बारिश, अगले 4 दिन अलर्ट
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में आज अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं, जबलपुर समेत 12 जिलों में ढाई से 4 इंच तक भारी बारिश का अनुमान है। 19 अगस्त को विंध्य, बुंदेलखंड और महाकौशल में बहुत ज्यादा बारिश होगी, जबकि 20 से 24 अगस्त के बीच बारिश का असर धीरे-धीरे मध्य और पश्चिमी हिस्सों में बढ़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
अगले 2 दिन के मौसम का हाल
20 अगस्त
21 अगस्त
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, सिक्किम, हिमालय से सटे बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश का यलो अलर्ट है।
देशभर के प्रमुख शहरों में आज तापमान का अनुमान
This website follows the DNPA Code of Ethics.




