LIVEबिहार के लखीसराय में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु जुटे, करंट फैलने की अफवाह उड़ी2:24Play video

LIVEबिहार के लखीसराय में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत:मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु जुटे, करंट फैलने की अफवाह उड़ीलखीसराय23 मिनट पहलेकॉपी लिंकबिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा…

WeatherNews Info Wire1 min read
LIVEबिहार के लखीसराय में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु जुटे, करंट फैलने की अफवाह उड़ी2:24Play video
LIVE

बिहार के लखीसराय में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत:मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु जुटे, करंट फैलने की अफवाह उड़ी

लखीसराय23 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई।

लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुरुषों की लाइन की तरफ एक खंभा गिर गया। इसके बाद अफवाह फैली कि लोगों पर बिजली की चालू लाइन का तार गिर गया, जबकि वह सिर्फ एक केबल वायर (डिश/इंटरनेट का तार) था। पुरुषों की तरफ से भीड़ का दबाव महिलाओं की लाइन पर पड़ा, जिससे वे एक-दूसरे पर गिर गईं।

चार मृतकों की पहचान हुई है। इनमें लखीसराय की मधुबाला देवी, मनमाला देवी, हेमलता देवी और मुंगेर की रिंकू देवी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। वहीं सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।

हादसे के बाद की फोटोज…

हादसे के दौरान का वीडियो सामने आया है। जिसमें महिलाएं गिरती हुईं दिख रही हैं।
खेत में गिरा बिजली का पोल, जिससे करंट फैलने की अफवाह उड़ी।
भगदड़ की वजह से बैरिकेडिंग टूट गई। लोग दूसरे रास्ते से जाते दिखे।
सावन के तीसरे सोमवार पर दर्शन के लिए करीब 50 हजार भक्त मंदिर पहुंचे।
हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई है।
घायलों को सदर अस्पताल लाया गया।

श्रद्धालु बोले- करंट की बात सुनकर लोग भागने लगे दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु ने कहा, ‘बहुत भीड़ थी। तभी पोल गिरने और करंट लगने की बात फैली। इसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे, तभी बैरिकेडिंग टूटी और लोग एक-दूसरे पर गिर गए।’

ये खबरें भी पढ़ें

हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

ऐप खोलें
462-10 (116.4)
भारत
VSLIVE
188-5 (51.4)
श्रीलंका
श्रीलंका 274 रन से पीछे
वीडियोऔर देखें
Our Divisions

This website follows the DNPA Code of Ethics.

फीडबैक दें

Trending Topics

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *