LIVEमोदी बोले-श्रीराम कॉलेज के पूर्व छात्र जेन–जी लैंग्वेज में OG कुछ विरोधी नाराज फूफा जैसे; सच के आगे झूठ की गूंज नहीं टिकेगीलाइव अपडेट्स6 मिनट पहले: मोदी बोले- देश में कुछ लोग नाराज फूफा जैसे10 मिनट पहले: देश के युवाओं पर भरोसा जताया, बोले- आप विकसित भारत बनाएंगे

पीएम मोदी 13 साल बाद शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) पहुंचे। कॉलेज की स्थापना के 100 साल पूरे होने पर पीएम ने जेन-Z को संबोधित किया।.

WeatherNews Info Wire1 min read
LIVEमोदी बोले-श्रीराम कॉलेज के पूर्व छात्र जेन–जी लैंग्वेज में OG कुछ विरोधी नाराज फूफा जैसे; सच के आगे झूठ की गूंज नहीं टिकेगीलाइव अपडेट्स6 मिनट पहले: मोदी बोले- देश में कुछ लोग नाराज फूफा जैसे10 मिनट पहले: देश के युवाओं पर भरोसा जताया, बोले- आप विकसित भारत बनाएंगे

पीएम मोदी 13 साल बाद शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) पहुंचे। कॉलेज की स्थापना के 100 साल पूरे होने पर पीएम ने जेन-Z को संबोधित किया।.

Article outline

  1. What happened
  2. The key numbers
  3. The details
  4. A closer look
  5. More on the story
  6. The bottom line

Key points

  • Our Divisions This website follows the DNPA Code of Ethics. फीडबैक दें.
  • पीएम ने 100 रुपए का सिक्का जारी किया, VIDEO.
  • दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान पीएम मोदी की 4 तस्वीरें.
  • पीएम बोले- यहां के एलुमिनाई जेन जी की भाषा में OG और धुरंधर.
  • टिकट लेकर मेट्रो का सफर किया, बच्चों से बातचीत की; VIDEO.

उन्होंने कहा- आपकी भाषा में कहूं, तो के पूर्व छात्र OG (ओरिजनल गैंग्स्टर-पुराने खिलाड़ी) हैं। जिन्होंने हर क्षेत्र में धूम मचाई है। वे धुरंधर भले न हों, पर दुनियाभर में धूम तो मचाई है।.

पीएम ने अपनी स्पीच में 2013 में की गई श्रीराम कॉलेज की यात्रा का जिक्र भी किया। उस समय वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे।.

मोदी मेट्रो का सफर करके कॉलेज इवेंट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्चों-लोगों से भी बातचीत की। उद्घाटन के बाद 100 रुपए का सिक्का जारी किया।.

SRCC शताब्दी समारोह में मोदी की स्पीच से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए. लाइव अपडेट्स. 6 मिनट पहले.

मोदी बोले- देश में कुछ लोग नाराज फूफा जैसे प्रधानमंत्री ने विपक्ष और विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा- "देश में अलग-अलग प्रजाति के लोग हैं। एक वो जो पॉजिटिव तरीके से समाज की शक्ति को राष्ट्र की शक्ति में बदलते हैं। और दूसरे जो हर चीज में नाराज फूफा बन जाते हैं। उनका एक ही डायलॉग है- इसकी क्या जरूरत है। जब हम दुनिया का सबसे बड़ा स्टैच्यू बना रहे थे, उन्होंने कहा इसकी जरूरत ही क्या है। इन्होंने बुलेट ट्रेन, UPI, चिप और नई संसद पर भी ऐसा ही कहा। हमने देश के लिए मरने वाले सेना नायकों का मेमोरियल बनाया तो फूफा फिर मैदान में आ गए। लेकिन भारत ने ऐसे फूफाओं को जवाब दिया।".

10 मिनट पहले.

देश के युवाओं पर भरोसा जताया, बोले- आप विकसित भारत बनाएंगे पीएम ने कहा- "मुझे देश पर भरोसा है। देश के युवाओं पर भरोसा है। मुझे विश्वास है हम 140 करोड़ भारतीय मिलकर विकसित भारत को संभव बनाएंगे। आने वाले समय में रिसर्च और इनोवेशन का हब भारत होगा। भारत का अपना स्पेस स्टेशन होगा और वो दिन भी आप देखेंगे। आप देखिएगा भारत एक दिन ऐसे ओलंपिक का आयोजन करेगा कि दुनिया देखेगी।".

मोदी ने कहा- "साथियों अभी आपकी जिंदगी SRCC मोड पर चल रही है। इसमें कोल्ड कॉफी पर होने वाली चर्चा, एग्जाम के लास्ट टाइम होने वाली मेहनत और बिजनेस कॉन्क्लेव पर की मेहनत शामिल है। लेकिन इस कैंपस के बाहर आपको एक अलग दुनिया मिलेगी। ". 12 मिनट पहले.

पीएम बोले- मैं छोटे-आसान लक्ष्य रखने वाला आदमी नहीं प्रधानमंत्री बोले- मैंने कहा था कि मेड इन इंडिया पर काम करने की जरूरत है, तो उस वक्त के लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों, आज आप मेड इन इंडिया की ताकत देख रहे हैं। दुनिया के बड़े स्मार्टफोन भारत में बनते हैं। आज भारत 2.5 लाख करोड़ से ज्यादा के मोबाइल एक्सपोर्ट करता है।.

पीएम ने कहा- मैं छोटे और आसान लक्ष्य रखने वाला आदमी नहीं हूं। मैं बड़े लक्ष्य रखता हूं। पहले भारत के लिए डिफेंस का सामान बाहर से आता था। मैंने कहा 500 चीजों की निगेटिव लिस्ट बनाइए। पहले छोटी-छोटी चीजों के लिए महीनों रुकना पड़ता था। आज भारत की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग ऑल टाइम हाई पर है। आज भारत करीब 2 लाख करोड़ का डिफेंस प्रोडक्शन कर रहा है। 2014 में हमारा डिफेंस एक्सपोर्ट कुछ सौ करोड़ था, आज ये आंकड़ा 40 हजार करोड़ का है।.

2014 से बदली तस्वीर, आज लोग फिनटेक के दौर में जी रहे मोदी ने कहा- 2014 में सरकार बनने के बाद हमने ये करके दिखाया। मैं आपको एक उदाहरण देता हूं। हाल ही में जनधन योजना को 12 साल पूरे हुए। आज आप फिनटेक के अलग ही दौर में जी रहे हैं। लेकिन 2014 से पहले गांव और छोटे शहरों के बच्चों को सेविंग अकाउंट खुलवाने के लिए स्ट्रगल करना पड़ता था। इसलिए हम जनधन स्कीम लेकर आए। और पिछले 12 साल में इससे 60 करोड़ नए अकाउंट खुले।.

पीएम ने कहा- 2013 में दुनिया भारत को फ्रैजाइल फाइव में गिनती थी स्पीच में दौरान मोदी बोले- 2013 के समय दुनिया भारत को फ्रेजाइल 5 बता रही थी। अभी दुनिया भारत को 5 सबसे बड़ी इकॉनमी में देख रही है। पिछले हफ्ते ही हमने 7.8% की ग्रोथ दर्ज की। ये ऐसे समय में आई है, जब वेस्ट एशिया क्राइसिस चरम पर है। ट्रेड से जुड़ी दिक्कतें हैं। ये भारत की उपलब्धि को दर्शाता है।.

जो लोग भारत को फ्रेजाइल 5 में धकेलने के लिए आगे रहे हैं, वो इन्हें नहीं मानेंगे पर आप समझते हैं। आज कंज्यूमर डिमांड भी बढ़ रही है। स्टील प्रोडक्शन में 8% की ग्रोथ हुई है। यहां भारत ग्रो भी कर रहा है और रोजगार के नए अवसर भी बना रहा है। लेकिन इसके बाद भी 2013 में जिन लोगों के लिए ग्लास आधा खाली था उनके लिए आज भी खाली रहेगा। मैं ग्लास की ही बात कर रहा हूं।.

मोदी ने 13 साल पहले दी स्पीच की खास बातें दोहराईं संबोधन के दौरान पीएम ने 2013 में दी गई अपनी स्पीच की खास बातें दोहराईं। उन्होंने कहा- "उस समय आप सब स्कूल में रहे होंगे। पर आज इंटरनेट पर जाकर उस समय की खबरें पढ़ेंगे तब आपको पता चलेगा उस समय देश में क्या हालत थी। मैं चाहूंगा कि आप इंटरनेट पर पढ़ें। मैं उस वक्त की हेडलाइन की कुछ झलक दिखाना चाहता हूं। LOC पर भारतीय सैनिकों की हत्या। वर्ल्ड बैंक ने GDP का नंबर घटाया। महंगाई दर 10% के करीब। हेलिकॉप्टर में घूसखोरी और हैदराबाद में ब्लास्ट ये उस समय की हेडलाइंस थीं।".

मोदी बोले- "उस समय अर्थव्यवस्था बेहाल थी। दुनिया भारत को फ्रेजाइल 5 में गिन रही थी। और आतंकी बेलगाम थे। यानी तब हताशा और निराशा के अलावा कुछ नहीं था। एक वो समय था जब सब जगह स्ट्रगल ही स्ट्रगल था। पर आज आतंकी पस्त हैं। पाकिस्तान कोई नापाक हरकत करता है तो भारत की सेना घर में घुसकर मारती है। माओवादी आतंक की कमर तोड़ दी गई है।".

पीएम बोले- कुछ दिन इस आयोजन की खूब चर्चा है पीएम मोदी ने कहा- "कुछ दिनों से इस कार्यक्रम की खूब चर्चा है। लोग मेरे 2013 के संबोधन को याद कर रहे हैं। नई पीढ़ी के लोगों ने भी उसे रिविजिट किया है। आज भी 13-14 साल बाद भी उस सभा और संबोधन का प्रभाव बरकरार है। साथियों तब आपकी जगह आपके सीनियर थे। मैं तब सीएम तो था पर मैं विपक्षी पार्टी में था। लोग उम्मीद कर रहे थे कि मैं उस वक्त तब की केंद्र सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दूंगा। पर मैंने इस मंच का वो उपयोग नहीं किया। मैंने एक विजन रखा था। मैंने तब जो कहा था वो मेरा कनविक्शन था।".

पीएम बोले- यहां के एलुमिनाई जेन जी की भाषा में OG और धुरंधर. 47 मिनट पहले.

पीएम मोदी का संबोधन शुरू, बोले- मैं छठा खिलाड़ी हूं पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत में एलुमिनाई स्टूडेंट्स के नाम लिए और फिर बोले- मैं छठा खिलाड़ी हूं। आज का ये अवसर बहुत ऐतिहासिक है। ये देश के शिक्षा जगत के लिए भी अहम है। यहां SRCC का हिस्सा रही अनेक पीढ़ियां जुड़ी हैं।.

मोदी ने कहा- मैं कॉलेज के संस्थापक सर श्री राम जी का भी धन्यवाद करता हूं। जब कोई इंसान 100 साल जीता है तो उसके अनुभवों का सागर माना जाता है। और जब कोई संस्थान ऐसा करता है तो वो उपलब्धियों का महासागर हो जाता है।. 02: 05 PM5 सितम्बर 2026.

दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान पीएम मोदी की 4 तस्वीरें. 01: 55 PM5 सितम्बर 2026.

पीएम ने 100 रुपए का सिक्का जारी किया, VIDEO. 01: 52 PM5 सितम्बर 2026.

टिकट लेकर मेट्रो का सफर किया, बच्चों से बातचीत की; VIDEO. 01: 51 PM5 सितम्बर 2026.

मोदी ने लिखा- SRCC ने लीडर्स की पीढ़ियां तैयार कीं इवेंट के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में लिखा- इस कॉलेज ने एकेडमिक एक्सीलेंस, संस्थान बनाने और बिजनेस, पब्लिक लाइफ और समाज में लीडर्स की पीढ़ियों को तैयार करने के मामले में सालों में अपनी अलग पहचान बनाई है।.

01: 49 PM5 सितम्बर 2026.

इस साल अप्रैल में पीएम ने संस्थान के 100 साल पूरे होने के मौके पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया था।. 01: 48 PM5 सितम्बर 2026.

1926 में हुई थी श्रीराम कॉलेज की स्थापना दिल्ली यूनिवर्सिटी का श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स भारत के प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानों में से एक है और कॉमर्स, इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट के क्षेत्रों में सीखने का एक प्रतिष्ठित केंद्र है।.

मशहूर उद्योगपति और समाजसेवी सर श्री राम ने 1926 में स्थापित इस कॉलेज ने एक सदी के दौरान विद्वानों, पेशेवरों, प्रशासकों, उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और राष्ट्र-निर्माताओं की पीढ़ियों को तैयार किया है।. वीडियोऔर देखें. Our Divisions This website follows the DNPA Code of Ethics. फीडबैक दें.

Our Group Site Links.

Taken together, the developments around LIVEमोदी बोले-श्रीराम कॉलेज के पूर्व छात्र जेन-जी लैंग्वेज में OG कुछ विरोधी point to a situation that is still moving, and the coming days should bring more clarity.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *