राहुल-सोनिया पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप, जांच शुरू: FIR की मांग; दावा- राहुल ने वंदे मातरम गाने से इनकार किया था1:03Play video
राहुल-सोनिया पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप, जांच शुरू:FIR की मांग; दावा- राहुल ने वंदे मातरम गाने से इनकार किया थाबेंगलुरु4 मिनट पहलेकॉपी लिंककांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गायन के दौरान राहुल, मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी इशारों में बात करते दिखे। यह तस्वीर 15 अगस्त की है।दिल्ली पुलिस ने राहुल और सोनिया गांधी…
-
कॉपी लिंक
दिल्ली पुलिस ने राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के अपमान से जुड़े मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत 16 अगस्त को IP एस्टेट थाने में एक वकील ने दी थी। इसमें दोनों नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि वंदे मातरम के शुरुआती हिस्से के बाद सोनिया गांधी ने कुछ इशारे किए, जिन्हें गाना जारी रखने पर आपत्ति के तौर पर देखा गया।
शिकायत में एक वीडियो का भी जिक्र है। इसमें राहुल गांधी के कथित तौर पर ‘हम वंदे मातरम नहीं गाएंगे’ कहने का दावा किया गया है।
पहले देखिए 15 अगस्त की कांग्रेस मुख्यालय की 2 तस्वीरें…
राहुल-सोनिया के खिलाफ कर्नाटक में भी शिकायत दर्ज
उधर, भाजपा ने सोनिया गांधी के खिलाफ बेंगलुरु और मंगलुरु में पुलिस शिकायत दर्ज कर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।
बेंगलुरु में बीजेपी युवा मोर्चा ने मल्लेश्वरम और मंगलुरु में बीजेपी नेताओं ने उर्वा थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अभी FIR दर्ज नहीं की है।
बीजेपी बोली- सोनिया गांधी माफी मांगें
कर्नाटक भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक धीरज मुनिराजू ने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी को वंदे मातरम के अपमान के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। माफी मिलने तक विरोध जारी रहेगा।
मंगलुरु में बीजेपी नेताओं ने सोनिया गांधी के व्यवहार को वंदे मातरम के संबंध में अनुचित बताते हुए कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इस विवाद से राष्ट्रगीत से जुड़ी भावनाएं आहत हुई हैं।
29 जुलाई को नया कानून बना, वंदे मातरम के अपमान पर 3 साल सजा
वंदे मातरम को लेकर यह विवाद ऐसे समय हुआ है, जब संसद ने हाल ही में इसे कानूनी संरक्षण देने वाला नया कानून पास किया है। इसके तहत वंदे मातरम को ‘जन गण मन’ के बराबर कानूनी संरक्षण मिला है।
जानबूझकर इसके अपमान या गायन में रुकावट डालने पर 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।
—————————-
ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा का आरोप- सोनिया ने वंदेमातरम् रोकने की कोशिश की: कांग्रेस बोलीं- खड़गे के लिए कुर्सी मांग रही थीं
भाजपा ने सोनिया गांधी पर कांग्रेस मुख्यालय के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदेमातरम् गीत रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कांग्रेस मुख्यालय के कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया। पढ़ें पूरी खबर…
-
भास्कर अपडेट्स: तमिलनाडु में किसानों का 75,000 रुपए तक का लोन माफ, CM विजय का ऐलान
देश- कॉपी लिंक
शेयर -
भास्कर एक्सक्लूसिव
जालंधर में रोड पर जिस्म का सौदा,VIDEO: अंधेरा होते ही सड़क पर लड़कियां, बेझिझक सौदेबाजी; ₹1 हजार से ₹10 हजार तक रेट
1:09
Play video
जालंधर- कॉपी लिंक
शेयर -
चंडीगढ़- मां ने बेटे को बचाने के लिए किडनी दी: मोहाली में ₹7 लाख का ट्रांसप्लांट फेल, अब मां-बेटे दोनों बीमार; 1 बीघा जमीन भी बिकी
0:48
Play video
चंडीगढ़- कॉपी लिंक
शेयर -
खबर हटके-शराब तस्करी में घोड़ा गिरफ्तार, पुलिस थाने ले गई: जान बचाने के लिए 150 थप्पड़ मारे; कुत्ते ने जीता सबसे बदसूरत होने का कॉम्पिटीशन
1:29
Play video
खबर हटके- कॉपी लिंक
शेयर
This website follows the DNPA Code of Ethics.
