18 साल की अनाहत सिंह का स्क्वॉश में मैच आज: एशियन गेम्स के 13 मेडल इवेंट में उतरेगा भारत; हॉकी और कबड्डी के भी मुकाबले0:43Play video
18 साल की अनाहत सिंह का स्क्वॉश में मैच आज: एशियन गेम्स के 13 मेडल इवेंट में उतरेगा भारत; हॉकी और कबड्डी के भी मुकाबले.
18 साल की अनाहत सिंह का स्क्वॉश में मैच आज: एशियन गेम्स के 13 मेडल इवेंट में उतरेगा भारत; हॉकी और कबड्डी के भी मुकाबले.
Article outline
- What happened
- The details
- A closer look
- More on the story
- The wider picture
- The bottom line
एशियन गेम्स में आज 18 साल की भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी अनाहत सिंह का मुकाबला होगा। वे राउंड ऑफ 16 में भिड़ेंगी। उन्होंने इसी साल जुलाई में वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप जीती थी। वे यह खिताब जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं।.
दिनभर में भारत 13 मेडल इवेंट में उतरेगा। सबसे ज्यादा रोइंग में 5 मेडल इवेंट होंगे। इसके अलावा पुरुष हॉकी टीम ग्रुप स्टेज में साउथ कोरिया से भिड़ेगी। कबड्डी में पुरुष और महिला दोनों टीमें खेलती दिखेंगी।.
वर्ल्ड जूनियर स्क्वॉश चैंपियनशिप 2026 जीतने के बाद अनाहत सिंह।. आज 55 गोल्ड दांव पर.
पूरे दिन एशियन गेम्स में 55 गोल्ड मेडल मुकाबले होंगे। इनमें रोइंग में सबसे ज्यादा 14 गोल्ड दांव पर हैं। स्वीमिंग और वुशु में 7-7, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स में 5 गोल्ड मेडल पर फैसला होगा।.
सुबह 5: 10 बजे बलराज पंवार पुरुष सिंगल स्कल्स फाइनल में उतरेंगे। 5: 30 बजे सतनाम सिंह और सलमान खान पुरुष डबल स्कल्स फाइनल खेलेंगे। सुबह 6: 10 बजे वुशु में रोशिबिना देवी महिला 60 किग्रा फाइनल में चीन की झांग शियाओयू के सामने होंगी।.
इसी समय टेबल टेनिस में दीया चिताले और यशस्विनी घोरपड़े महिला डबल्स R2 में ईरानी जोड़ी से खेलेंगी। कैनो स्प्रिंट में मेघा प्रदीप महिला कैनो सिंगल 200 मीटर सेमीफाइनल में उतरेंगी।.
सुबह 7: 01 बजे जय कुमार, अंसा बाबू, मनु टीएस और रशदीप कौर मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले हीट-2 में उतरेंगे। 7: 10 बजे स्रीजा अकुला और सिंड्रेला दास महिला डबल्स R2 में ईरानी जोड़ी से खेलेंगी।.
7: 10 बजे ही रोइंग में गुरबानी कौर, अलीना एंटो, तेंदेनथोई हाओबिजाम और पूनम महिला फोर फाइनल में उतरेंगी।.
स्क्वॉश में 18 साल की अनाहत सुबह 10: 30 बजे राउंड ऑफ 16 मुकाबले में उतरेंगी। इसी समय तन्वी खन्ना भी अपना राउंड ऑफ 16 मैच खेलेंगी।.
इससे पहले सुबह 8 बजे सूरज चंद और शमीना रियाज का मुकाबला जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार से होगा। 8: 05 बजे मनुश शाह पुरुष सिंगल्स R1 में वोंग क्यू शेन से खेलेंगे। 11: 15 बजे अभय सिंह और वीर चोत्रानी अपने-अपने स्क्वैश मुकाबले खेलेंगे।. कैनो स्प्रिंट में 2 फाइनल.
सुबह 8: 10 बजे नाओचा लैटोनजाम, वरिंदर सिंह, ओइनाम अरुण सिंह और हर्षवर्धन शक्तावत पुरुष कयाक फोर 500 मीटर फाइनल में उतरेंगे। 8: 30 बजे राजू रावत और ज्ञानेश्वर सिंह पुरुष कैनो डबल 500 मीटर फाइनल खेलेंगे।.
इसी समय पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल का इंडिविजुअल फाइनल भी होगा। भारतीय खिलाड़ी क्वालिफाई करने पर इसमें उतरेंगे।.
सुबह 9: 40 बजे भारत की पुरुष कबड्डी टीम ग्रुप-ए में चीनी ताइपे के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 11: 30 बजे भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूल-ए में साउथ कोरिया से भिड़ेगी।.
करीब शाम 4: 15 बजे भारतीय महिला कबड्डी टीम ग्रुप-ए में जापान के खिलाफ खेलेगी। इस बीच ई-स्पोर्ट्स में पारितोष सुबह 11: 30 बजे से दोपहर 2: 10 बजे तक प्यो प्यो चैंपियंस के ग्रुप गेम्स में हिस्सा लेंगे।. बॉक्सिंग में परवीन का मुकाबला.
दोपहर 12 बजे उज्ज्वल कुमार सिंह और रोहित लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स फाइनल खेलेंगे। दोपहर 1 बजे अरविंद सिंह, कुलविंदर सिंह, नवदीप सिंह और जकार खान पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स फाइनल में उतरेंगे।.
शाम 4: 14 बजे आशा इलांगो और निहारिका वशिष्ठ महिला ट्रिपल जंप फाइनल में उतरेंगी। शाम 4: 38 बजे अनिमेष कुजुर पुरुष 100 मीटर हीट-1 और 5: 02 बजे गुरिंदरवीर सिंह पुरुष 100 मीटर हीट-4 में उतरेंगे।.
दिन का आखिरी मेडल इवेंट शाम 5: 55 बजे महिला 10, 000 मीटर फाइनल होगा, जिसमें सीमा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।.
एशियन गेम्स में 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग मेडल: मीराबाई ने सिल्वर दिलाया; रोशिबिना वुशु के फाइनल में पहुंचीं. Play video स्पोर्ट्स. कॉपी लिंक.
ऑस्ट्रेलिया-ए विमेंस ने दूसरे वनडे में इंडिया-ए को हराया: 2 विकेट से जीत दर्ज की, सीरीज 1-1 की बराबरी पर; टेस्ट मैच का वेन्यू बदला. क्रिकेट. कॉपी लिंक. वीडियोऔर देखें. Our Divisions This website follows the DNPA Code of Ethics. फीडबैक दें. Our Group Site Links.
Taken together, the developments around 18 साल की अनाहत सिंह का स्क्वॉश में मैच आज: एशियन गेम्स point to a situation that is still moving, and the coming days should bring more clarity.

